Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 17 August 2025: आज सूर्य संक्रांति, रविवार व्रत, सूर्य पूजा, रोहिणी नक्षत्र, जानें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 17 August 2025: आज सूर्य संक्रांति, रविवार व्रत, सूर्य पूजा, रोहिणी नक्षत्र, जानें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 17 August 2025: आज सूर्य संक्रांति, रविवार व्रत और सूर्य पूजा का दिन है. पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, तैतिल करण, व्याघात योग है. आज पश्चिम का दिशाशूल है, इसलिए पश्चिम दिशा में यात्रा करना वर्जित है. वृषभ राशि में चंद्रमा की मौजूदगी है. सूर्य संक्रांति का महा पुण्यकाल सुबह 05:51 बजे से सुबह 08:03 बजे तक है, वहीं पुण्यकाल का समय सुबह 05:51 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक है. सूर्य संक्रांति का क्षण आज 2:00 एएम पर था. सूर्य संक्रांति के दिन स्नान करें, उसके बाद अपनी क्षमता के अनुसार अन्न, वस्त्र, फल, तांबा, चंदन आदि का दान करें. सूर्य देव के मंत्र और सूर्य देव के 108 नाम का जाप करें. सूर्य चालीसा, आदित्य हृदय स्तोत्र आदि का पाठ करें. सूर्य संक्रांति पर स्नान और दान करने से पाप मिटते हैं, पुण्य की प्राप्ति होती है.

सबसे अच्छी बात है कि रविवार के दिन सूर्य संक्रांति पड़ी है. इस दिन सूर्य संक्रांति होने से रविवार व्रत का प्रभाव भी बढ़ जाएगा. इसमें भी सूर्य पूजा का विधान है. सूर्य देव को पानी में लाल चंदन, लाल फूल और गुड़ डालकर अर्घ्य दें. सूर्य चालीसा का पाठ करें. रविवार की व्रत कथा सुनें. उसके बाद सूर्य देव की आरती करें. इन कार्यों को करने से सूर्य का अशुभ प्रभाव दूर होता है. कुंडली में सूर्य दोष को दूर करने या सूर्य को मजबूत करने में भी ये उपाय बहुत उपयोगी हैं. किसी योग्य ज्योतिषाचार्य से कुंडली दिखाकर माणिक्य भी धारण कर सकते हैं. यह सूर्य का शुभ रत्न है.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 17 अगस्त 2025

आज की तिथि- नवमी – 07:24 पी एम तक, फिर दशमी
आज का नक्षत्र- रोहिणी – 03:17 ए एम, अगस्त 18 तक, उसके बाद मृगशिरा
आज का करण- तैतिल – 08:28 ए एम तक, गर – 07:24 पी एम तक, फिर वणिज
आज का योग- व्याघात – 01:40 ए एम, अगस्त 18 तक, उसके बाद हर्षण
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- वृषभ

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:51 ए एम
सूर्यास्त- 06:58 पी एम
चन्द्रोदय- 12:24 ए एम, अगस्त 18
चन्द्रास्त- 02:11 पी एम

आज के शुभ मुहूर्त और योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:24 ए एम से 05:08 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:59 ए एम से 12:51 पी एम
अमृत काल: 12:16 ए एम, अगस्त 18 से 01:47 ए एम, अगस्त 18
विजय मुहूर्त: 02:36 पी एम से 03:29 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:03 ए एम, अगस्त 18 से 12:47 ए एम, अगस्त 18

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 07:30 ए एम से 09:08 ए एम
लाभ-उन्नति: 09:08 ए एम से 10:47 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:47 ए एम से 12:25 पी एम
शुभ-उत्तम: 02:03 पी एम से 03:42 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत-सर्वोत्तम: 08:20 पी एम से 09:42 पी एम
चर-सामान्य: 09:42 पी एम से 11:04 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:47 ए एम से 03:09 ए एम, अगस्त 18
शुभ-उत्तम: 04:30 ए एम से 05:52 ए एम, अगस्त 18

आज के अशुभ समय

राहुकाल- 05:20 पी एम से 06:58 पी एम
यमगण्ड- 12:25 पी एम से 02:03 पी एम
गुलिक काल- 03:42 पी एम से 05:20 पी एम
दुर्मुहूर्त- 05:14 पी एम से 06:06 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

सभा में – 07:24 पी एम तक, उसके बाद क्रीड़ा में.

Source link

Previous post

Aaj Ka kanya Rashifal: कन्या राशि वालों पार्टनर के साथ अकेले समय बिताने का मिलेगा मौका, पर करियर.. जानें राशिफल

Next post

Aaj Ka singh Rashifal: सिंह राशिफल वालों पार्टनर से मिलेगा सरप्राइज, धन लाभ का भी योग.. जानें पूरा राशिफल

You May Have Missed