नौकरी में प्रमोशन, बिजनेस में तरक्की…वृषभ राशि वालों के लिए खास है आज का दिन, करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 16 August: आज वृषभ राशि के जातकों का शानदार रहने वाला है.आज आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा और बिजनेस में वृद्धि के योग बन रहे हैं.नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है.
काशी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि आज वृषभ राशि के जातकों का दिन शानदार रहने वाला है. आज आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा और आपको अपने जीवन के अहम फैसलों को आगे बढ़कर लेना पड़ेगा. आज आपको कानूनी मामलों में सफलता भी मिलेगी.
बिजनेस में वृद्धि के योग
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उनके बिजनेस में वृद्धि के योग बन रहे हैं. आज आप जिस भी काम को करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी. वहीं बात नौकरी करने वालों की तो आज आप ऑफिस में अपने काम को लेकर पूरे दिन व्यस्त रहने वाले हैं. आज आपको नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है. आज आप बेवजह फिजूल की बहस से बचें. बात निवेश की करें तो आज आप म्युचुअल फंड में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो इससे आपको भविष्य में अच्छा फायदा हो सकता है.
वृषभ राशि वालों का लव लाइफ आज खुशियों से भरा रहने वाला है. आज आपके पार्टनर से आपके पुराने गिले शिकवे सब दूर हो जाएंगे.आज आपको अपने पार्टनर के साथ बैठकर बातचीत करनी होगी. वहीं बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आप अपने लाइफ पार्टनर को कहीं बाहर घूमने जरूर ले जाएं. इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे.
काले नीले वस्त्र का करें दान
आज आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातकों को काले या नीले रंग के वस्त्र का दान करने चाहिए. इससे आपके जीवन के संकट औऱ कष्ट दूर हो जाएंगे.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें


