सुबह सुबह या रात में बजरंगबली से कह दें बस ये 2 बातें, धन, दुख समेत सभी टेंशन से मिलेगी मुक्ति
हनुमानजी, जिन्हें बजरंगबली, पवनपुत्र, अंजनीसुत और संकटमोचन भी कहा जाता है, रामभक्ति, बल, साहस, ज्ञान और निर्भयता के प्रतीक हैं. हनुमानजी को संकटमोचन कहा जाता है क्योंकि वे भक्तों के जीवन से संकट, रोग, शत्रु और भय को तुरंत दूर करते हैं. कलियुग में हनुमानजी को जागृत देवता माना गया है और वह कलियुग के देवता भी हैं क्योंकि बजरंगबली को चिरंजीवी होने का वरदान प्राप्त है और वे आज भी धरती पर मौजूद हैं. अगर आप हनुमानजी को सुबह सुबह उठते समय या फिर रात को सोने से पहले इन 2 बातों को कह दें, तो आपकी सभी समस्याएं और दुखों से मुक्ति मिलेगी और आपको यह अहसास भी होने लगेगा कि आपके आस पास एक शक्तिशाली ऊर्जा है.
हनुमानजी की पूजा के फायदे
सुबह सुबह उठने के बाद या फिर रात को सोने से पहले हनुमानजी (बजरंगबली) से प्रार्थना करना बहुत प्रभावशाली माना गया है, क्योंकि वे संकटमोचन और कलियुग के प्रत्यक्ष देवता हैं. शास्त्रों और भक्तों के अनुभव के अनुसार, अगर मन से सच्ची प्रार्थना की जाए तो धन, रोग, भय और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलने लगती है. साथ ही शनि, राहु, केतु समेत सभी ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है और शुभ फल में बढ़ोतरी होती है. नौकरी व कारोबार करने वालों के लिए हनुमानजी की पूजा करना सबसे उत्तम माना जाता है क्योंकि इनकी पूजा से सभी व्यवधान दूर हो जाते हैं.

हनुमानजी से कहें ये बातें
हे हनुमानजी महाराज, हे मेरे सन्यासी बाबा, हे राम भक्त बजरंगबली आपकी सदा ही जय हो, हमारी एक अर्जी सुन लें और हम पर हमेशा कृपा करें, हे बाला जी, हे अंजनीसुत, हे सन्यासी बाबा, हमारी जग में हंसी मत करवाना, परेशानी के समय हमारे घर सेना भेज देना, हमारे सभी काम सफल कर देना, ये बोलने के बाद हनुमानजी को प्रणाम करें और बाएं हाथ की मुट्ठी को अपने सिर के ऊपर से घुमाकर उसमें फूंक मारकर खोल दो. इसके बाद मुंह पर हाथ फेर लें.

हर रोज करें हनुमान मंत्र का जप
संकटमोचन मंत्र:
हनुमान चालीसा की अंतिम चौपाई:


