Maa Durga ke 9 roop: मां दुर्गा के 9 रूपों की ये 9 बातें अपनाएं, रिश्तों में न आए दूरियां और दिलों में बढ़े अपनापन
1. शैलपुत्री – रिश्ते की नींव मजबूत होनी चाहिए
मां दुर्गा का पहला रूप है शैलपुत्री, यानी पर्वतराज हिमालय की बेटी. इनसे हमें यह सिखने को मिलता है कि जैसे पहाड़ अडिग होते हैं, वैसे ही रिश्तों की नींव भी मजबूत होनी चाहिए. अगर शुरुआत से भरोसा और समझ का आधार बना रहे, तो कोई भी रिश्ता डगमगाएगा नहीं.
यह रूप शक्ति, शांति और सौंदर्य का प्रतीक है. इससे ये सीख मिलती है कि किसी भी रिश्ते में बैलेंस बेहद ज़रूरी है. जहां प्यार है, वहां गुस्सा भी आ सकता है, लेकिन दोनों के बीच तालमेल बनाए रखना जरूरी है.
4. कूष्मांडा – पॉजिटिव सोच रिश्ते को बचा सकती है
मां कूष्मांडा से हमें सिखने को मिलता है कि रिश्तों में पॉजिटिविटी जरूरी है. हर बात में बुराई या शक करना रिश्ते में दरार ला सकता है. छोटी-छोटी बातों पर खुश रहना और अपने पार्टनर को सपोर्ट करना, रिश्तों को हेल्दी बनाता है.
यह रूप मातृत्व का प्रतीक है. इसका मतलब है कि हमें अपने रिश्ते में बिना किसी शर्त के प्यार करना चाहिए. पार्टनर की खामियों को भी अपनाएं और उन्हें हर मोड़ पर सपोर्ट करें.
6. कात्यायनी – एक-दूसरे के लिए खड़े रहें
मां कात्यायनी शक्ति और सुंदरता की मिसाल हैं. इनसे ये सिखने को मिलता है कि हर रिश्ते में एक-दूसरे के लिए खड़ा होना चाहिए. जब साथी किसी परेशानी में हो, तो उसका साथ देना और उसका आत्मविश्वास बढ़ाना बहुत ज़रूरी है.
इस रूप से हमें यह सबक मिलता है कि जब रिश्ता किसी कठिन दौर से गुजर रहा हो, तो साथ नहीं छोड़ना चाहिए. मुश्किलें चाहे कितनी भी बड़ी हों, उन्हें मिलकर झेलने से रिश्ता और गहरा होता है.
8. महागौरी – माफ करना और सच्चा दिल रखना
महागौरी शांति और क्षमा का प्रतीक हैं. रिश्ते में अगर कोई गलती हो भी जाए, तो उसे माफ करने का हौसला रखें. पुरानी बातों को पकड़ कर रखने से रिश्ता कमजोर होता है, जबकि साफ दिल रखने से रिश्ते में नई जान आती है.


