सावन की अंतिम सोमवारी पर बस करें यह एक उपाय, घर से दूर होगा नजर दोष.. देवघर के ज्योतिषी ने बताया समाधान

सावन की अंतिम सोमवारी पर बस करें यह एक उपाय, घर से दूर होगा नजर दोष.. देवघर के ज्योतिषी ने बताया समाधान

Last Updated:

Najar Dosh Sawan Upay: यदि आपके घर पर नजर दोष है और आप इससे परेशान रह रहे हैं तो सावन की अंतिम सोमवारी पर मात्र एक आसान सा उपाय आपको इससे छुटकारा दिला सकता है. इससे घर से सारी नकारात्मक शक्तियां दूर होंगी. देवघ…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • सावन की अंतिम सोमवारी पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर रुद्राभिषेक करें
  • पूजा के बाद गंगाजल का छिड़काव करें और धतूरा अर्पित करें
  • मुख्य दरवाजे पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं
देवघर: सावन का महीना अब अपने अंतिम चरण में है, और यह समय भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है. देखा गया है कि कई लोगों के घरों में लगातार नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव, बीमारी या आर्थिक तंगी जैसी समस्याएं बनी रहती हैं. देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल जी के अनुसार, सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ से जुड़े कुछ उपाय करके इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है.

पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने बताया कि धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती सभी ज्योतिर्लिंगों में विराजमान रहते हैं. इस समय अगर आप विधि-विधान के साथ शिव-पार्वती की पूजा करते हैं तो आपकी हर मनोकामना पूर्ण होती है. अगर आपके घर को बार-बार बुरी नजर लगती है या नकारात्मक प्रभाव बढ़ता जा रहा है, तो सावन के अंतिम सोमवार को ये खास उपाय करने चाहिए.

घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए करें ये उपाय:

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, सावन के अंतिम सोमवार को घर में ही पार्थिव शिवलिंग बनाकर रुद्राभिषेक करें और षोडशोपचार विधि से उनकी पूजा-आराधना करें.

  • पूजा के बाद भगवान शिव को धतूरा और भांग अर्पित करें.
  • अभिषेक के बाद, गंगाजल को पूरे घर में छिड़काव करें.
  • अपने घर के मुख्य दरवाजे के दाहिने तरफ धतूरा का फल रखें.
  • शाम के समय, एक काले कपड़े में फिटकरी बांधकर घर के दाहिने तरफ ऊपर लटका दें.
  • साथ ही, घर के मुख्य दरवाजे पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

पंडित मुद्गल का कहना है कि इन उपायों को करने से आपके घर में कभी भी बुरी नजर नहीं लगेगी और न ही किसी तरह का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. यह उपाय आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि लाएंगे और भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहेगी.

homeastro

सावन की अंतिम सोमवारी पर बस करें यह एक उपाय, घर से दूर होगा नजर दोष

Source link

Previous post

राखी बांधते समय बहनें 3 गांठ क्यों लगाती हैं? जानें रक्षाबंधन की पौराणिक परंपरा और पूजा विधि

Next post

सिंह में होगा सूर्य का प्रवेश, 17 अगस्त से इन 9 राशिवालों की होगी बल्ले-बल्ले, गाड़ी, जॉब, धन का योग

You May Have Missed