Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 3 August 2025: आज रवि योग, सूर्य पूजा, रविवार व्रत, देखें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 3 August 2025: आज रवि योग, सूर्य पूजा, रविवार व्रत, देखें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 3 August 2025: आज रवि योग में रविवार व्रत, सूर्य पूजा और सावन का चौबीसवां दिन है. रवि योग सुबह में 06 बजकर 35 मिनट से है, जो पूरे दिन रहेगा. रवि योग में सूर्य देव की पूजा और अर्घ्य देना शुभ फलदायी है. इस योग में सूर्य देव का प्रभाव अधिक होता है, जिससे दोष मिट जाते हैं. पंचांग के अनुसार, आज सावन शुक्ल नवमी तिथि, विशाखा नक्षत्र, कौलव करण, शुक्ल योग, पश्चिम का दिशाशूल और वृश्चिक राशि का चंद्रमा है. आज पश्चिम की यात्रा न करें, यदि जरूरी है तो ज्योतिष उपायों को करके दिशाशूल में जा सकते हैं.

आज ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं. लाल रंग के कपड़े पहनें, सूर्योदय होने पर जल में लाल फूल, लाल चंदन, गुड़ आदि डालकर अर्घ्य दें. उस समय सूर्य मंत्र का जाप करें. फिर सूर्य चालीसा, सूर्य स्तोत्र, सूर्य कवच आदि का पाठ करें. सूर्य देव की आरती करें. कंबल या कुशा के आसन पर बैठकर गायत्री मंत्र का जाप करें. पूजा पाठ के बाद गेहूं, लाल रंग के फल, लाल फूल, गुड़, लाल रंग के कपड़े, तांबे के बर्तन, तांबा आदि का दान करें. यदि कुंडली में सूर्य दोष है, तो इससे लाभ होगा. किसी योग्य ज्योतिषाचार्य से मिलकर सूर्य का शुभ रत्न माणिक्य धारण कर सकते हैं.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 3 अगस्त 2025

आज की तिथि- नवमी – 09:42 ए एम तक, फिर दशमी
आज का नक्षत्र- विशाखा – 06:35 ए एम तक, उसके बाद अनुराधा
आज का करण- कौलव – 09:42 ए एम तक, तैतिल – 10:44 पी एम तक, उसके बाद गर
आज का योग- शुक्ल – 06:24 ए एम तक, फिर ब्रह्म
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- वृश्चिक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:44 ए एम
सूर्यास्त- 07:11 पी एम
चन्द्रोदय- 02:25 पी एम
चन्द्रास्त- 12:43 ए एम, अगस्त 04

आज के शुभ मुहूर्त और योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:19 ए एम से 05:01 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:00 पी एम से 12:54 पी एम
अमृत काल: 09:40 पी एम से 11:27 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:42 पी एम से 03:35 पी एम
रवि योग: 06:35 ए एम से 05:44 ए एम, अगस्त 04

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 07:25 ए एम से 09:05 ए एम
लाभ-उन्नति: 09:05 ए एम से 10:46 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:46 ए एम से 12:27 पी एम
शुभ-उत्तम: 02:08 पी एम से 03:49 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:11 पी एम से 08:30 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:30 पी एम से 09:49 पी एम
चर-सामान्य: 09:49 पी एम से 11:08 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:47 ए एम से 03:06 ए एम, अगस्त 04
शुभ-उत्तम: 04:25 ए एम से 05:44 ए एम, अगस्त 04

आज के अशुभ समय

राहुकाल- 05:30 पी एम से 07:11 पी एम
यमगण्ड- 12:27 पी एम से 02:08 पी एम
गुलिक काल- 03:49 पी एम से 05:30 पी एम
दुर्मुहूर्त- 05:23 पी एम से 06:17 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

गौरी के साथ – 09:42 ए एम तक, उसके बाद सभा में.

Source link

Previous post

सावन में करें शिव के 108 नामों का जाप, हर इच्छा होगी पूरी और मन को मिलेगी शांति, जानें कब और कैसे करें जप?

Next post

Aaj Ka Love Rashifal, 3 August : मेष, कर्क समेत 5 राशि वाले सिंगल लोगों की आज मिलेगा रोमांटिक पार्टनर, नस-नस हो जाएगी खुश! जानें आज का लव राशिफल

You May Have Missed