राहु दोष से मिल नहीं रही राहत? जानिए 3 उपाय जो धीरे-धीरे बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मन से करें और पाएं समस्याओं से छुटकारा

राहु दोष से मिल नहीं रही राहत? जानिए 3 उपाय जो धीरे-धीरे बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मन से करें और पाएं समस्याओं से छुटकारा

Last Updated:

Rahu Dosh Solutions: आप कुछ उपाय नियमित रूप से और सच्चे मन से करेंगे तो राहु के बुरे प्रभाव काफी हद तक कम हो जाएंगे. यह उपाय न तो मुश्किल हैं और न ही ज्यादा समय लेने वाले. बस जरूरत है इन्हें सही तरीके से करने क…और पढ़ें

राहु दोष से मुक्ति के लिए उपाय

हाइलाइट्स

  • नीला कपड़ा पहनना बंद करें.
  • गलत भाषा का इस्तेमाल बंद करें.
  • सरसों के तेल का प्रयोग करें.
Rahu Dosh Solutions: राहु को हमेशा अशुभ ग्रह माना गया है. ज्योतिष में कहा जाता है कि जब राहु का प्रभाव खराब होता है तो इंसान को मानसिक तनाव, रिश्तों में खटास और आर्थिक नुकसान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. कई बार मेहनत करने के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगती और जीवन में रुकावटें आती रहती हैं. ऐसे में लोग अक्सर यह सोचते हैं कि आखिर क्या करें जिससे राहु का बुरा असर कम हो सके. अच्छी बात यह है कि कुछ बेहद आसान और प्रभावी उपाय करके राहु के नकारात्मक असर को कम किया जा सकता है. ये उपाय न तो बहुत खर्चीले हैं और न ही कठिन, बस इन्हें सच्चे मन से करना जरूरी है। आइए जानते हैं राहु को शांत करने के ये तीन उपाय जो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

पहला उपाय – नीला कपड़ा छोड़ दें
अगर आपका राहु खराब चल रहा है तो सबसे पहले नीले रंग का कपड़ा पहनना और घर में लाना बंद कर दें. ज्योतिष के अनुसार नीला रंग राहु के खराब प्रभाव को और बढ़ा देता है. कई बार लोग यह सोचकर नीला रंग ज्यादा पहनते हैं कि यह फैशन में है, लेकिन यह आदत आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है. कोशिश करें कि अपनी अलमारी से नीले कपड़े हटा दें और किसी जरूरतमंद को दान कर दें. ऐसा करने से धीरे-धीरे राहु का असर कम होने लगेगा और आपके कामों में अड़चनें कम होंगी.

यह भी पढ़ें – गाड़ी पर भगवान की फोटो लगाना सही, लेकिन नाम लिखना क्यों हो सकता है अशुभ? जानिए कारण

दूसरा उपाय – गलत भाषा का इस्तेमाल बंद करें
राहु को खराब करने वाली सबसे बड़ी आदतों में से एक है गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल, अगर आप अक्सर गुस्से में आकर गलत शब्द बोलते हैं तो यह राहु को और ज्यादा अशुभ बना देता है. कोशिश करें कि अपनी भाषा को हमेशा सभ्य और सम्मानजनक बनाए रखें. यह न सिर्फ राहु को शांत करेगा बल्कि आपके रिश्तों में भी सुधार लाएगा. जब आप दूसरों से प्यार और आदर से बात करेंगे तो सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन में खुद-ब-खुद आने लगेगी.

यह भी पढ़ें – बुध ग्रह को करना है मजबूत? अपनाएं इलायची का ये आसान उपाय और देखें फर्क अपने जीवन में

तीसरा उपाय – सरसों के तेल से खास प्रयोग करें
राहु को शांत करने का यह उपाय बेहद असरदार माना जाता है. शनिवार के दिन कांसे की कटोरी में सरसों का तेल लें और उसे हल्का सा गर्म कर लें. इसके बाद उस कटोरी को अपने सिर के ऊपर से घड़ी की दिशा में 11 बार घुमाएं. यह प्रक्रिया ध्यान से करनी है और मन में राहु को शांत करने की प्रार्थना करनी है. इसके बाद उस तेल को आक के पौधे की जड़ में डाल दें. आक का पौधा वही होता है जिसके पत्ते तोड़ने पर दूध जैसा सफेद रस निकलता है. यह उपाय लगातार सात शनिवार करें. आठवें शनिवार तक आपको खुद महसूस होगा कि आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है.

homeastro

राहु दोष से मिल नहीं रही राहत? 3 उपाय जो धीरे-धीरे बदल सकते हैं आपकी किस्मत

Source link

You May Have Missed