7 January 2026 Panchang: माघ मास की पंचमी तिथि को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का संयोग, आज ही जानें कल किन शुभ समयों में करें जरूरी काम

7 January 2026 Panchang: माघ मास की पंचमी तिथि को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का संयोग, आज ही जानें कल किन शुभ समयों में करें जरूरी काम

Last Updated:

7 January 2026 Panchang: पंचांग का महत्व सनातन धर्म और वैदिक ज्योतिष में अत्यंत मूलभूत और अनिवार्य माना गया है. पंचांग को ही काल-निर्णय का शास्त्र कहा गया है, क्योंकि इसके बिना कोई भी शुभ-अशुभ कर्म निश्चित नहीं किया जाता. आज ही जानें कल का पंचांग और शुभ व अशुभ मुहूर्त के साथ शुभ योग…

7 January 2026 Panchang: पंचांग भारतीय संस्कृति में दिन की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण आधार माना जाता है. किसी भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ, यात्रा, विवाह, गृह प्रवेश या नए काम की शुरुआत से पहले पंचांग देखकर शुभ-अशुभ समय जानने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. तिथि, नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल और मुहूर्त के आधार पर दिन को समझा जाता है. इसी कड़ी में 7 जनवरी 2026 यानी बुधवार के पंचांग की बात करें तो हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन माघ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. यह तिथि सुबह 06:52 बजे से प्रारंभ होकर 8 जनवरी 2026 को सुबह 06:33 बजे तक रहेगी, इसके बाद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि लग जाएगी. आइए आज ही जानते हैं कल का पंचांग…

7 जनवरी 2026 का शुभ योग – पूर्णिमांत पंचांग के अनुसार, यह मास माघ है, जबकि अमांत पंचांग में इसे पौष मास माना गया है. इस दिन सूर्य धनु राशि में रहेंगे तो वहीं चंद्रमा सिंह राशि में संचार करने वाले हैं. नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत मघा नक्षत्र में होगी, जो सुबह 11:56 बजे तक रहेगा. इसके बाद पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ हो जाएगा, जो अगले दिन दोपहर तक प्रभावी रहेगा. योग के अनुसार, दिन में आयुष्मान योग रहेगा, जो शाम 6:33 बजे तक मान्य है. इसके बाद सौभाग्य योग प्रारंभ होगा, जिसे शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है.

7 जनवरी 2026 का अशुभ मुहूर्त – अब बात करते हैं शुभ और अशुभ समय की. बुधवार के दिन राहुकाल दोपहर 12:26 बजे से 1:43 बजे तक रहेगा. इस दौरान किसी भी नए या महत्वपूर्ण कार्य से बचना चाहिए. इसके अतिरिक्त यम गण्ड काल सुबह 8:35 से 9:52 बजे तक और कुलिक काल 11:09 से 12:26 बजे तक माना गया है. दुर्मुहूर्त दोपहर 12:06 से 12:47 बजे तक रहेगा, वहीं वर्ज्य काल रात 8:05 से 9:43 बजे तक अशुभ माना गया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

7 जनवरी 2026 का शुभ मुहूर्त – शुभ समय की बात करें तो दिन में ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:42 से 6:30 बजे तक रहेगा, जो ध्यान, पूजा और अध्ययन के लिए श्रेष्ठ माना जाता है. अमृत काल सुबह 9:33 से 11:08 बजे तक तथा एक अन्य अमृत काल सुबह 5:52 से 7:30 बजे तक है. हालांकि इस दिन अभिजीत मुहूर्त उपलब्ध नहीं है.

7 जनवरी 2026 का चौघड़िया – चौघड़िया के अनुसार, सुबह का समय अपेक्षाकृत अनुकूल है. दिन में लाभ, अमृत और शुभ चौघड़िया आते हैं, जबकि राहुकाल के दौरान रोग चौघड़िया प्रभावी रहता है. चंद्र बल के अनुसार, इस दिन मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए दिन अनुकूल माना गया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

मघा से पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का संयोग, किन शुभ समयों में करें जरूरी काम

Source link

Previous post

साल 2026 के पहले बुधवार को शुभ योग का अद्भुत संयोग, धनु समेत 5 राशियों को मिलेंगे आर्थिक प्रगति के अवसर

Next post

Kharmas 2026 Jyotish Upay: धन, शादी, करियर में आ रहीं अड़चन से चाहिए छुटकारा? खरमास में करें ये आसान ज्योतिष उपाय

You May Have Missed