5 शुभ योग में गंगा सप्तमी आज, 6 में से कर लें कोई एक काम, मिटेंगे पाप, करेंगे उन्नति!

5 शुभ योग में गंगा सप्तमी आज, 6 में से कर लें कोई एक काम, मिटेंगे पाप, करेंगे उन्नति!

होमताजा खबरधर्म

5 शुभ योग में गंगा सप्तमी आज, 6 में से कर लें कोई एक काम, करेंगे उन्नति!

Last Updated:

Ganga Saptami 2026 Upay: आज गंगा सप्तमी पर 5 शुभ योग बन रहे हैं. वैशाख शुक्ल सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी मनाते हैं क्योंकि इस तिथि को पवित्र गंगा का प्रकाट्य हुआ था. इस दिन गंगा स्नान करने से पाप मिटते हैं और मोक्ष मिलता है. गंगा सप्तमी पर आप 6 में से कोई एक काम करके पुण्य और उन्नति प्राप्त कर सकते हैं.

Zoom

गंगा सप्तमी 2026 मुहूर्त और उपाय. (Photo: AI)

Ganga Saptami 2026 Upay: गंगा सप्तमी आज 23 अप्रैल दिन गुरुवार को है. गंगा सप्तमी के दिन 5 शुभ संयोग बन रहे हैं. इसकी वजह से गंगा सप्तमी का दिन और भी पुण्य फलदायी हो गई है. हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी मनाते हैं. इस दिन गंगा स्नान और दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और पाप मिटते हैं. व्यक्ति को जीवन के अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस साल गंगा सप्तमी पर आप कुछ आसान उपायों को करके जीवन में उन्नति पा सकते हैं. आइए जानते हैं गंगा सप्तमी पर बनने वाले शुभ योग, मुहूर्त और महत्व के बारे में.

गंगा सप्तमी क्यों मनाते हैं?

पौराणिक कथाओं के अनुसार, राजा भगीरथ ने अपने 60 हजार पूर्वजों को मोक्ष दिलाने के लिए कठोर तपस्या की, ताकि वे गंगा को स्वर्ग से धरती पर ला सकें. उन्होंने सबसे पहले ब्रह्मा जी को अपनी तपस्या से प्रसन्न किया, तब वैशाख शुक्ल सप्तमी तिथि को ब्रह्मा जी के कमंडल से मां गंगा प्रकट हुईं. इस वजह से हर साल वैशाख शुक्ल सप्तमी को गंगा सप्तमी मनाते हैं. गंगा जी प्रकट होने के बाद शिवजी की जटाओं से होते हुए धरती पर गईं और उनके स्पर्श मात्र से राजा सगर के 60 हजार पुत्रों को मोक्ष की प्राप्ति हुई.

गंगा सप्तमी पर 5 शुभ योग

आज गंगा सप्तमी के अवसर पर सुकर्मा योग, धृति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, गुरु पुष्य योग और अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं. आज सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन हैं, वहीं गुरु पुष्य योग और अमृत सिद्धि योग रात 08:57 पी एम से लेकर कल सुबह 05:47 ए एम तक है. आज सुकर्मा प्रात:काल से लेकर 06:08 ए एम तक है, उसके बाद से धृति योग है, जो कल 03:32 ए एम तक रहेगा.

गंगा सप्तमी 2026 मुहूर्त

गंगा सप्तमी के दिन स्नान का शुभ मुहूर्त 04:20 ए एम से 05:04 ए एम तक है. यह ब्रह्म मुहूर्त स्नान के लिए उत्तम होता है. गंगा सप्तमी का शुभ समय यानि अभिजीत मुहूर्त 11:54 ए एम से लेकर दोपहर 12:46 पी एम तक है. वहीं शुभ-उत्तम मुहूर्त 05:48 ए एम से 07:26 ए एम तक है. लाभ-उन्नति मुहूर्त दोपहर 12:20 पी एम से 01:58 पी एम तक है, जबकि अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त दोपहर 01:58 पी एम से लेकर 03:36 पी एम तक है.

गंगा सप्तमी पर करें ये 6 काम

  • गंगा सप्तमी पर सुबह में सुकर्मा योग, धृति योग और सर्वार्थ सिद्धि योग है. ऐसे में आप सुबह में गंगा स्नान करें. अगर गंगा नदी में स्नान न कर पाएं तो नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें. मां गंगा की कृपा से आपके पाप ​मिटेंगे.
  • गंगा सप्तमी के दिन स्नान के बाद जल का दान करें. इस पूरे वैशाख माह में जल का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. यहां जल दान का अर्थ प्यासे लोगों को पानी पिलाने से है.
  • गंगा सप्तमी पर गुरु पुष्य योग बना है. गुरु पुष्य योग में आप कोई भी शुभ काम कर सकते हैं. गुरु पुष्य योग में प्रॉपर्टी, नई कार, सोना, चांदी आदि की खरीदारी करना उन्नतिदायक होता है.
  • इस गुरु पुष्य योग में आपको माता लक्ष्मी की पूजा विधि विधान से करनी चाहिए. लक्ष्मी कृपा से आपके धन, दौलत और वैभव में बढ़ोत्तरी होगी.
  • गंगा सप्तमी पर मां गंगा को प्रसन्न करने के लिए गंगा स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं. इस स्तोत्र के पाठ से पाप मिटते हैं, सुख और शांति मिलती है. मोक्ष की प्राप्ति होती है.
  • गंगा सप्तमी के अवसर पर गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें. इससे मां गंगा प्रसन्न होंगे. शिव कृपा से आपके कष्ट मिटेंगे और मनोकामनाएं पूरी होंगी.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed