32 साल के हो गए और अभी तक नहीं हुई है शादी, सबसे पहले इस देवता की करें पूजा, बाकी काम बाद

32 साल के हो गए और अभी तक नहीं हुई है शादी, सबसे पहले इस देवता की करें पूजा, बाकी काम बाद

होमताजा खबरधर्म

32 साल के हो गए और अभी तक नहीं हुई है शादी, सबसे पहले इस देवता की करें पूजा

Last Updated:

आजकल कई लोगों को विवाह संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. कभी अच्छे रिश्ते की तलाश में तो कभी करियर व कारोबर के चक्कर में उम्र निकलती जाती है, लेकिन सही समय पर विवाह नहीं हो पाता. कभी कुंडली नहीं मिल पाती तो कभी कोई दोष लग जाता है. ऐसे में अगर आप भारत के इन मंदिरों के दर्शन करेंगे तो आपकी जल्द ही योग्य जीवनसाथी की इच्छा पूरी होगी…

Zoom

आज के समय में शादी में देरी एक आम समस्या बनती जा रही है. करियर और कारोबार के चक्कर में लोग 32 साल के हो जाते हैं लेकिन शादी नहीं हो पाती है. कई लोगों का ना तो ही करियर बन पाता और ना ही समय पर शादी हो पाती है. अगर सबकुछ अच्छा रहा और रिश्ता बन जाता है तो कुंडली नहीं मिल पाती, ऐसी समस्याएं लगातार बनी रहती हैं. कई बार कुंडली दोष या अन्य कारणों से विवाह में बार-बार बाधाएं आती हैं. 30 की उम्र पार करने के बाद भी अगर शादी नहीं हो रही है, तो इसे लेकर चिंता होना स्वाभाविक है. भारतीय परंपरा में ऐसे समय में ईश्वर की शरण लेना एक प्रथा है. भारत में कुछ ऐसे मंदिर हैं, जहां दर्शन करने मात्र से कुंडली में विवाह संबंधित दोष दूर होते हैं और चट मंगनी पट ब्याह हो जाता है…

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर
भगवान शिव का यह प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग मंदिर विवाह में देरी और बाधाओं को दूर करने के लिए जाना जाता है. यहां विशेष पूजा और अभिषेक कराने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं. साथ ही कुंडली के सभी दोष भी दूर होते हैं और ग्रहों का शुभ प्रभाव प्राप्त होता है. यहां दर्शन करने मात्र से ही भाग्योदय हो जाता है.

किक्केरी श्री ब्रह्मेश्वर मंदिर
मांड्या जिले के किक्केरी में स्थित यह प्राचीन मंदिर ना केवल अपनी स्थापत्य कला के लिए बल्कि अपनी शुभता के लिए भी प्रसिद्ध है. कहा जाता है कि यहां देवता का विशेष अभिषेक करने से विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सुखमय वैवाहिक जीवन प्राप्त होता है.

पार्वती परमेश्वर मंदिर
मंगलौर के उल्लाल में स्थित यह स्थान वैवाहिक दोषों को दूर करने के लिए बहुत प्रसिद्ध है. चूंकि माता पार्वती और परमेश्वर विवाह के परम प्रतीक हैं, इसलिए भक्तों का मानना ​​है कि यहां किया जाने वाला स्वयंवर पार्वती होम बहुत शक्तिशाली होता है.

खाटू श्याम मंदिर
राजस्थान का यह मंदिर भक्तों की हर मनोकामना पूरी करने के लिए जाना जाता है. यहां सच्चे मन से प्रार्थना करने पर विवाह में आ रही बाधाएं दूर होने की मान्यता है. यहां विशेष पूजा करने से कुंडली के सभी दोष भी दूर होते हैं और जल्द विवाह के योग भी बनते हैं.

कामाख्या मंदिर
असम के गुवाहाटी में स्थित यह शक्तिपीठ प्रेम और वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रसिद्ध है. यहां पूजा करने से संबंधों में मधुरता आती है और विवाह के योग मजबूत होते हैं. नीलांचल पहाड़ी पर स्थित 51 शक्तिपीठों में से एक प्रमुख और रहस्यमयी मंदिर है.

महालक्ष्मी लेआउट इस्कॉन मंदिर
बेंगलुरु में स्थित यह सुंदर राधा कृष्ण मंदिर ना केवल दर्शन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि भक्तों के कष्टों को दूर करने के लिए भी जाना जाता है. माना जाता है कि यहां राधा और कृष्ण की विशेष प्रार्थना करने से लव रिलेशन सुगम होते हैं और वैवाहिक दोष दूर होते हैं.

About the Author

authorimg

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed