18 जून को पुष्य नक्षत्र में गुरु गोचर, ये 3 राशियां हैं लकी, धन, नौकरी, बिजनेस में उन्नति
Last Updated:
Jupiter Transit In Pushya Nakshatra 2026: गुरु का गोचर पुष्य नक्षत्र में 18 जून को 09:32 पी एम पर होगा और यह 4 जुलाई तक इसमें रहेगा. पुष्य नक्षत्र के प्रथम पद में गुरु गोचर से 3 राशिवालों की लाइफ में उन्नति होगी. इनके लिए नई जॉब, प्रमोशन, आमदनी में वृद्धि, संतान प्राप्ति और विवाह का योग बन रहा है.
Jupiter Transit 2026: देवों के गुरु बृहस्पति इस समय पुनर्वसु नक्षत्र के तीसरे पद में हैं, लेकिन 18 जून दिन गुरुवार को रात 09:32 पी एम पर गुरु का गोचर पुष्य नक्षत्र में होगा. पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि और बृहस्पति इसके देव हैं. गुरु ग्रह 4 जुलाई दिन शनिवार को दोपहर 03:57 पी एम तक पुष्य नक्षत्र के प्रथम पद में रहेंगे. गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन 3 राशिवालों के लिए शुभ समय ला रहा है. इन राशिवालों के करियर में जबरदस्त उन्नति देखने को मिलेगी. नई नौकरी का योग बन सकता है, तो वहीं वर्तमान जॉब में ही आपके पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी हो सकती है. आपकी यश और कीर्ति बढ़ेगी. संतान प्राप्ति का भी योग बनेगा. (Photo: AI)

कर्क राशि: पुष्य नक्षत्र में गुरु का गोचर कर्क राशिवालों के लिए शुभ फलदायी होगा. इन लोगों की आमदनी में इजाफा होने की उम्मीद है. आपका बैंक बैलेंस इस समय बढ़ेगा और इससे आपकी वित्तीय स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी. गुरु के शुभ प्रभाव से आपके सुख और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है. (Photo: AI)

कर्क राशि: पुष्य नक्षत्र में गुरु का गोचर कर्क राशिवालों के लिए शुभ फलदायी होगा. इन लोगों की आमदनी में इजाफा होने की उम्मीद है. आपका बैंक बैलेंस इस समय बढ़ेगा और इससे आपकी वित्तीय स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी. गुरु के शुभ प्रभाव से आपके सुख और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है. (Photo: AI)
Add News18 as
Preferred Source on Google

कन्या राशि: पुष्य नक्षत्र में गुरु का गोचर कन्या राशिवालों को भी लाभ देने वाला है. जो लोग लंबे समय से जॉब चेंज करने की सोच रहे हैं या जो बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए 18 जून से 4 जुलाई का समय शानदार रहेगा. नई जॉब की खुशखबरी प्राप्त हो सकती है. (Photo: AI)

बिजनेस करने वाले कन्या राशि के जातकों को मुनाफा कमाने का अवसर प्राप्त होगा. मंदी का दौर खत्म होगा और आप पहले से अधिक लाभ कमाने में सफल होंगे. जो लोग सिंगल हैं या प्रेम संंबंध में हैं, उन लोगों की शादी पक्की हो सकती है. आपको लाइफ पार्टनर मिलेगा. इस समय में आप बड़े फैसले लेंगे, जो आपकी उन्नति में सहायक होंगे. (Photo: AI)

धनु राशि: पुष्य नक्षत्र में गुरु का गोचर धनु राशिवालों के लिए जबरदस्त तरक्की का अवसर लेकर आ रहा है. धनु के स्वामी ग्रह स्वयं गुरु हैं. इनके शुभ प्रभाव से आपको करियर में उन्नति के बड़े मौके मिलने वाले हैं. इनको हाथ से न जाने दें. इस समय में आपका रुपया बढ़ेगा और आप पहले से अधिक बचत करके धनवान बन सकते हैं. (Photo: AI)

जिन लोगों का हाल ही में विवाह हुआ है, उन लोगों के लिए संतान प्राप्ति का योग बन रहा है. वहीं धनु वालों की लव लाइफ भी सुखद रहेगी. सिंगल लोगों को लव पार्टनर मिलेंगे, विवाह के प्रस्ताव भी प्राप्त होंगे. जो लोग बिजनेस करते हैं, उनका सोशल नेटवर्क बड़ा होगा और वे उससे लाभ उठाने में सफल हो सकते हैं. (Photo: AI)


