1 जनवरी को बन रहे अद्भुत संयोग, इन 3 राशियों की तो निकल पड़ी, नए साल में हाथ लगेगी बड़ी सफलता

1 जनवरी को बन रहे अद्भुत संयोग, इन 3 राशियों की तो निकल पड़ी, नए साल में हाथ लगेगी बड़ी सफलता

Last Updated:

नववर्ष 2026 का पहला दिन गुरुवार और वृषभ राशि में उच्च के चंद्रमा के साथ शुरू हो रहा है. यह दुर्लभ संयोग वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है. इन राशियों को नए साल में धन, सफलता और उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे.

ख़बरें फटाफट

देवघर: कुछ ही दिनों में नववर्ष 2026 का आगमन होने जा रहा है. नया साल हर किसी के जीवन में नई उम्मीदें, नए संकल्प और नई शुरुआत लेकर आता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वर्ष 2026 का पहला दिन बेहद खास और शुभ संयोग लेकर आ रहा है. जिसका प्रभाव कई राशियों पर सकारात्मक रूप से देखने को मिलेगा. खास बात यह है कि यह संयोग पूरे वर्ष के लिए शुभ संकेत देने वाला माना जा रहा है. क्या खास संयोग बनने जा रहा है और इसका किन राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, आइये जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से…

क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य:
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुद्गल ने लोकल 18 को बताया कि नववर्ष 2026 का पहला दिन गुरुवार पड़ रहा है. यह दिन स्वयं देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है, जो ज्ञान, धन, धर्म और सौभाग्य का कारक ग्रह है. इसी दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर करने वाला है.ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा और गुरु को मित्र ग्रह माना गया है, इसलिए यह युति और भी अधिक शुभ फल देने वाली मानी जा रही है. जब गुरुवार के दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि में गोचर करता है, तो इसका प्रभाव विशेष रूप से तीन राशियों पर बेहद सकारात्मक पड़ता है. ये तीन राशियां हैं वृषभ, कर्क और वृश्चिक. इन राशि के जातकों के लिए नववर्ष का पहला दिन सौभाग्य, सफलता और उन्नति के संकेत लेकर आएगा.

राशियों पर क्या होगा असर

वृषभ राशिः चंद्रमा की उच्च राशि होने के कारण वृषभ राशि वालों के लिए नववर्ष का पहला दिन अत्यंत शुभ रहेगा. इस दिन किए गए कार्यों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है और व्यापार या नौकरी में लाभ के योग बनेंगे. परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी.

कार्क राशिः कर्क राशि वालों के लिए भी यह संयोग शुभ फलदायी साबित होगा. चंद्रमा कर्क राशि का स्वामी ग्रह है, इसलिए इसका सकारात्मक प्रभाव कर्क राशि पर विशेष रूप से पड़ेगा. नववर्ष के पहले दिन किए गए प्रयास सफल होंगे.कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.साथ ही पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी.

वृश्चिक राशिः इस राशि वालों के लिए भी नववर्ष का पहला दिन शुभ संकेत लेकर आ रहा है. इस दिन आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. करियर और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं. पुराने विवाद सुलझेंगे और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.

homeastro

1 जनवरी को बन रहे अद्भुत संयोग, इन 3 राशियों की तो निकल पड़ी,मिलेगी बड़ी सफलता

Source link

Previous post

Weekly Ank Rashifal: इस सप्ताह मूलांक 3 करेंगे विदेश यात्रा, अंक 5 विरोधियों पर पड़ेंगे भारी, 8 वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत! जानें साप्ताहिक अंक ज्योतिष

Next post

Kitchen Vastu Tips: किचन की गलत दिशा कैसे रोकती है पैसा! बढ़ाती है तनाव और बिगाड़ती है रिश्ते! जानें एक्सपर्ट की राय

You May Have Missed