होली पर मीन में 4 ग्रहों का योग, 4 राशियों के लिए अद्भुत संयोग, इतना आएगा धन मांगने वाले भी देने लगेंगे!
Last Updated:
Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली पर अद्भुत होने जा रहा है. गुरु की राशि में चार ग्रह एक साथ विराजमान होने जा रहे हैं, जो खासकर चार राशियों का समय बदल देंगे. भाग्य तो जागेगा ही, मन की मुरादें पूरी हों…और पढ़ें
मीन राशि मे बन रहा है चतुरग्रही राजयोग.
हाइलाइट्स
- होली पर मीन राशि में चार ग्रहों का योग बनेगा
- 4 राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव, जानें फल
- प्रमोशन, संपत्ति लाभ, विदेश यात्रा और भी बहुत कुछ
देवघर: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करते हैं. कभी-कभी ऐसा समय भी आता है, जब कई ग्रह एक साथ एक राशि में विराजमान हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही होली पर होने जा रहा है. इस बार देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में चार ग्रहों की युति होने वाली है, जो चतुर्ग्रही योग बनाने जा रहे हैं. इस योग में दोस्त-दुश्मन ग्रह एक साथ हैं. ऐसें में इस योग का प्रभाव राशियों पर व्यापक पड़ने वाला है.
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने बताया कि 27 फरवरी को बुध मीन राशि में गोचर करने वाले हैं. वहीं, 14 मार्च को सूर्य भी मीन राशि में गोचर कर जाएंगे. वहां पहले से राहु और शुक्र विराजमान हैं. यानी मीन राशि में चार ग्रह सूर्य, राहु, शुक्र और बुध की युति होने वाली है. इस युति में सूर्य-राहु शत्रु हैं. वहीं, बुध-राहु भी मित्र नहीं हैं. सूर्य-शुक्र में भी मैत्री नहीं है. फिर भी ये योग चार राशियों पर असीम कृपा करेगा.
इन चार राशियों पर बरसेगी कृपा
वृषभ: मीन राशि में बन रहा चतुर्ग्रही योग का प्रभाव वृषभ राशि वालों पर सकरात्मक पड़ने वाला है. सुख-सुविधाओं में वृद्धि, परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. कोई खुशखबरी मिल सकती है. करियर के छेत्र में खूब लाभ हो सकता है. नौकरी में प्रमोशन भी हो सकता है.
कर्क: चतुर्ग्रही योग कर्क राशि पर भी सकारात्मक प्रभाव डालेगा. लव लाइफ मे खुशियां आ सकती हैं. सेहत के मामले में भगवान सूर्य देव की कृपा बरसने वाली है. जो छात्र प्रतियोगिता की तैयारी करते हैं, उनके लिए सफलता का योग बनेगा. सिंगल जातकों का विवाह तय हो सकता है.
सिंह: चतुर्ग्रही योग बनने से सिंह राशि की भी मौज रहेगी. पैतृक संपत्ति में अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है. आय के नए-नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. किसी नए व्यापार की भी शुरुआत कर सकते हैं, जो भी कार्य करेंगे परिवार का भरपूर साथ मिलेगा. शेयर बाजार में धन निवेश करते हैं तो आर्थिक लाभ का होगा.
मीन: चतुर्ग्रही योग मीन राशि में ही बनने जा रहा है. ऐसे में इस राशि के ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. जमीन, प्रॉपर्टी में धन निवेश कर सकते हैं. अगर आप नौकरी करते हैं तो प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन सकते हैं. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है. संतान सुख की भी प्राप्ति हो सकती है.
Deoghar,Jharkhand
February 27, 2025, 21:24 IST
होली पर 4 ग्रहों का योग, 4 राशियों के लिए अद्भुत संयोग, गिनते रह जाएंगे लाभ!
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


