सुबह शाम आठो याम यही नाम लिए जा, खुश होंगे हनुमान राम राम किए जा…

सुबह शाम आठो याम यही नाम लिए जा, खुश होंगे हनुमान राम राम किए जा…

Last Updated:

Khush Honge Hanuman Ram Ram Kiye Ja Lyrics: प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने हनुमान जी का भजन खुश होंगे हनुमान राम राम किए जा…गाया है. इसमें हनुमान जी की महिमा और राम नाम के प्रभाव का वर्णन किया गया है.

Zoom

खुश होंगे हनुमान राम राम किए जा. (Photo: AI)

Khush Honge Hanuman Ram Ram Kiye Ja Lyrics: मंगलवार और शनिवार का दिन हनुमान जी की पूजा का है. इस दिन आप हनुमान जी के प्रसिद्ध भजन खुश होंगे हनुमान राम राम किए जा…सुनकर अपने दिन को विशेष बना सकते हैं. यह भजन प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने गाया है. इस भजन में हनुमान जी के नाम जाप के प्रभाव और प्रभु राम के नाम की महिमा का गुणगान किया गया है. इस भजन की पहली ही लाइन है- सुबह शाम आठो याम यही नाम लिए जा, खुश होंगे हनुमान राम राम किए जा.

खुश होंगे हनुमान राम राम किए जा (Khush Honge Hanuman Ram Ram Kiye Ja Lyrics)

सुबह शाम आठो याम यही नाम लिए जा
खुश होंगे हनुमान राम राम किए जा
लिखा था राम नाम वो, पत्थर भी तर गए
किए राम से जो बैर, जीते जी वो मर गए

राम नाम की धुन पे नाचे हो कर के मतवाला
बजरंगी सा इस दुनिया में कोई ना देखा भाला
जो भी हनुमत के दर पे आता, उसका संकट ताला
मुख में राम, तन में राम, जापे राम राम की माला

लिखा था राम नाम वो, पत्थर भी तर गए
किए राम से जो बैर, जीते जी वो मर गए

बस नाम का रसपान, ए इंसान किए जा
खुश होंगे हनुमान राम राम किए जा

जहां राम का कीर्तन वहीं हनुमान जति हों
गोदी में गणपति को लें शिव पार्वती हों

सियाराम की कृपा से सौ साल जिए जा
खुश होंगे हनुमान राम राम किए जा

जिस पे दया श्री राम की, बाका न बाल हो
उसका सहाय लक्खा अंजनी का लाल हो
‘राजपाल’ तू हर हाल में जयकार किए जा
खुश होंगे हनुमान राम राम किए जा

सुबह शाम आठो याम यही नाम लिए जा
खुश होंगे हनुमान राम राम किए जा
लिखा था राम नाम वो, पत्थर भी तर गए
किए राम से जो बैर, जीते जी वो मर गए

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed