सुपर डिसीजन मेकर होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, कंप्यूटर से भी तेज चलता है इनका दिमाग
फैसले लेने में उस्ताद होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, क्या आपकी डेट है शामिल
Last Updated:
Numerology Decision Makers: जन्म तारीख किसी व्यक्ति की स्वाभाविक प्रवृत्तियों का संकेत देती है, लेकिन अनुभव, शिक्षा और व्यक्तिगत विकास भी निर्णय लेने की क्षमता में योगदान करते हैं. फिर भी अंक ज्योतिष की दुनिया में माना जाता है कि इन तारीखों पर जन्मे लोग तनावपूर्ण परिस्थितियों में भी शांत रहते हैं और जीवन के बड़े फैसलों में सही निर्णय ले सकते हैं. ये लोग अपनी व्यावहारिकता और व्यापार, नेतृत्व और रोजमर्रा की जिंदगी में स्थायी फैसले लेने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं.
Numerology Decision Makers: हमारी पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में सबसे जरूरी स्किल्स में से एक है सही निर्णय लेना. आपने देखा होगा कुछ लोग आसानी से निर्णय ले लेते हैं लेकिन कुछ लोग छोटा से निर्णय सही से नहीं ले पाते. जो इंसान आसानी से अच्छे-बुरे या जैसे भी निर्णय ले लेता है, वह एक सफल इंसान बनता है. लेकिन जो लोग सही से निर्णय नहीं ले पाते, वे हमेशा दूसरों पर निर्भर रहते हैं कि उनके लिए क्या अच्छा है क्या बुरा. ऐसे लोग पूरे जिंदगी परेशान ही होते हैं और बहुत कम सफल भी हो पाते हैं. अंक ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि कुछ लोग जन्म से ही अच्छे फैसले लेने और अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए बने होते हैं. आइए जन्मतिथि के माध्यम से जानते हैं कौन लोग बेहतर निर्णय ले सकते हैं…

किसी भी महीने की 1, 4, 8, 10, 13, 17, 22, 26, 28 और 31 तारीख को जन्मे लोगों को मजबूत निर्णय लेने वाला माना जाता है. अंक ज्योतिषियों का कहना है कि इन तारीखों पर जन्म लेने वालों पर लीडरशिप, डिसिप्लिन, व्यावहारिकता और अथॉरिटी से जुड़े अंकों का प्रभाव होता है. ये लोग किसी भी परिस्थिति में सही फैसला लेते हैं, जिससे ना केवल इनको बल्कि इनके आसपास के लोगों को भी काफी फायदा होता है.

किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है और इस अंक के स्वामी सूर्य ग्रह हैं. ज्योतिष शास्त्र में सूर्यदेव को आत्मविश्वास, नेतृत्व और निर्णय लेने वाला ग्रह माना गया है. सूर्य ग्रह के प्रभाव से ऐसे लोग खुद सोचते हैं और बड़े फैसले लेने से नहीं डरते. ये लोग ना केवल निर्णय लेने में माहिर होते हैं बल्कि हर जिम्मेदारी को पूरा करते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है और अंक ज्योतिष में इस अंक के स्वामी राहु हैं. राहु की वजह से मूलांक 4 वाले लोग तार्किक और रणनीतिक सोच वाले होते हैं, जो किसी भी स्थिति को कई नजरिए से देखने के बाद ही फैसला लेते हैं. ये लोग अपने फैसले और जिम्मेदारी को पूरा करने की वजह से जल्द सफल होते हैं.

किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है और इस अंक के स्वामी शनिदेव हैं, अनुशासन, जिम्मेदारी और धैर्य के कारक ग्रह हैं. शनिग्रह के प्रभाव की वजह से ये लोग किसी भी मामले की गहराई से विश्लेषण करने के बाद ही कोई फैसला लेते हैं. इसी वजह से मुश्किल समय में ये भरोसेमंद नेता साबित होते हैं.


