सिद्धिविनायक मंदिर में शुरू हुआ 7 दिवसीय माघी गणेश उत्सव, जानें क्यों खास है 22 जनवरी का दिन और धार्मिक महत्व

सिद्धिविनायक मंदिर में शुरू हुआ 7 दिवसीय माघी गणेश उत्सव, जानें क्यों खास है 22 जनवरी का दिन और धार्मिक महत्व

Last Updated:

Maghi Ganpati Jayanti 2026 Date: मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में 7 दिनों तक चलने वाले माघी गणेश उत्सव का आगाज हो चुका है और यह उत्सव 25 जनवरी तक मनाया जाएगा. यह उत्सव भगवान गणेश के जन्म से जुड़ा है. मंदिर के पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भक्तों के लिए मंदिर में विशेष सुविधाएं की गई हैं और कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है. आइए जानते हैं इन 7 दिन का महत्व…

Maghi Ganpati Jayanti 2026 Date: माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाने वाली गणेश जयंती को माघी गणेश उत्सव के नाम से भी जाना जाता है. इस तिथि को वरद चतुर्थी और तिलकुंद चतर्थी के नाम से भी जाना जाता है. गणेश पुराण के अनुसार, माघ शुक्ल चतुर्थी तिथि को ही भगवान गणेश का वास्तिवक प्राकट्य हुआ था. साल 2026 में गणेश जयंती का पर्व 22 जनवरी दिन गुरुवार को मनाया जाएगा. मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में 7 दिनों तक चलने वाले माघी गणेश उत्सव का आगाज हो चुका है और यह उत्सव 25 जनवरी तक मनाया जाएगा. इस दिन तिल का दान करने और तिल के लड्डू का भोग लगाने की प्रथा है. आइए जानते हैं क्यों खास है 7 दिवसीय माघी गणेश उत्सव…

7 दिवसीय माघी गणेश उत्सव का महत्व – 7 दिवसीय माघी गणेश उत्सव विशेष तौर पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और गोवा में माघ महीने (जनवरी/फरवरी) के शुक्ल पक्ष चतुर्थी को मनाया जाता है. इस 7 दिन के उत्सव में गणेशजी की विधि विधान के साथ प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है और मोदक का भोग लगाया जाता है. फिर अंत में विसर्जन कर दिया जाता है, जो ज्ञान, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक है. 7 दिवसीय माघी गणेश उत्सव का मुख्य दिन गणेश जयंती (माघ विनायक चतुर्थी) होती है.

7 दिन तक होती है विशेश पूजा – सिद्धिविनायक मंदिर के पुजारी आचार्य पवन त्रिपाठी ने माघी गणेश उत्सव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि माघी गणेश चतुर्थी सिद्धिविनायक मंदिर में सात दिनों तक मनाई जाती है. उत्सव 19 से 25 जनवरी तक चलेगा और माघ चतुर्थी के दिन को गणेश जी के जन्म के उत्सव के रूप में मनाया जाएगा. इस दिन भक्त भगवान गणेश के जन्म की खुशी मनाते हैं और सिद्धिविनायक नगर की परिक्रमा भी करते हैं. भक्तों की भारी भीड़ मंदिर में दर्शन के लिए आ रही है और मंदिर में कई सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन भी हो रहे हैं और भक्त मनोकामना पूर्ति के लिए यज्ञ भी करवा रहे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

22 जनवरी को माघी गणेश जयंती – बता दें कि इस साल माघी गणेश 22 जनवरी को मनाई जाएगी. यह उत्सव भगवान गणेश के जन्म से जुड़ा है. पौराणिक कथा के अनुसार, मां पार्वती के उबटन से गणेश भगवान प्रकट हुए थे. उन्हें ज्ञान और बुद्धि का देवता माना गया, और वे सर्वप्रथम पूजनीय भी रहे. माना जाता है कि गणेश जयंती के दिन भगवान गणेश भक्तों के सारे दुख हर लेते हैं और उन्हें सुख, समृद्धि और ज्ञान से भर देते हैं. आज के दिन ही नए कामों की शुरुआत की जा सकती है. अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो 22 जनवरी का दिन बेहद शुभ रहने वाला है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

7 दिवसीय माघी गणेश उत्सव का आगाज, जानें क्यों खास है 22 जनवरी का दिन

Source link

You May Have Missed