सिंह राशि वालों को व्यापार-नौकरी में लाभ, प्रेम संबंध होंगे मजबूत, पर यहां कमी! जानें

सिंह राशि वालों को व्यापार-नौकरी में लाभ, प्रेम संबंध होंगे मजबूत, पर यहां कमी! जानें

Last Updated:

28 July ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज चतुर्दशी तिथि और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. दिनभर चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेगा, जबकि रात्रि में मकर राशि में प्रवेश करेगा. ग्रहों की वर्तमान स्थिति के चलते कुछ मामलों में सतर्क रहने की जरूरत रहेगी, लेकिन व्यापार और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

Aaj Ka Singh Rashifal 28 July 2026, Leo Daily Horoscope: मंगलवार 28 जुलाई 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार आज चतुर्दशी तिथि और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. दिनभर चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेगा, जबकि रात्रि में मकर राशि में प्रवेश करेगा. ग्रहों की वर्तमान स्थिति के चलते कुछ मामलों में सतर्क रहने की जरूरत रहेगी, लेकिन व्यापार और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं. परिवार और प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक माहौल बना रहेगा.

करियर और शिक्षा राशिफल 
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल माना जा रहा है. यदि पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पूरी एकाग्रता के साथ करेंगे तो अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन बेहतर रहेगा. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे और रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. नए लोगों से संपर्क बढ़ सकता है, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगा. कुछ लोगों को आर्थिक लाभ के नए अवसर भी मिल सकते हैं.

व्यापार एवं आर्थिक स्थिति 
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए मंगलवार काफी शुभ रहने वाला है. खासकर अनाज, खाद्य सामग्री, किराना और दैनिक उपयोग की वस्तुओं का कारोबार करने वाले व्यापारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है. यदि लंबे समय के लिए कोई निवेश या बड़ा सौदा करने की योजना बना रहे हैं तो भविष्य में उसका अच्छा फायदा मिलने के संकेत हैं. हालांकि किसी भी बड़े निर्णय से पहले पूरी जानकारी जरूर लें.

स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य की बात करें तो आज कोई बड़ी परेशानी के संकेत नहीं हैं. दिन सामान्य रहेगा और ऊर्जा का स्तर भी ठीक रहेगा. हालांकि मन पूरी तरह उत्साहित महसूस नहीं करेगा. मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए अनावश्यक तनाव से बचें.

दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंध 
पारिवारिक जीवन में सामान्य स्थिति बनी रहेगी. पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में संतुलन बना रहेगा. संतान से जुड़ी किसी अच्छी खबर से परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है. वहीं प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा और रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत हो सकते हैं. जो लोग अपने मन की बात कहना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन अनुकूल माना गया है.

आज का शुभ उपाय
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज तांबे सहित किसी धातु का दान करना शुभ रहेगा.  सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed