सिंह राशि वालों को मिलेगी राहत, अचानक धन लाभ के योग, पर यहां बरतें सावधानी, पढ़ें राशिफल
Last Updated:
01 August ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: ग्रहों की स्थिति आज सिंह राशि के लोगों के लिए सकारात्मक एवं राहत के संकेत दे रही है. पिछले कुछ दिनों से जो मानसिक अस्थिरता बनी हुई थी, उसमें कमी आएगी. हालांकि, कुछ मामलों में मन विचलित हो सकता है. ऐसे में धैर्य, संयम और समझदारी से निर्णय लेना जरूरी रहेगा.
Aaj Ka Singh Rashifal 01 August 2026, Leo Daily Horoscope: सिंह राशि के जातकों के लिए 01 अगस्त 2026, शनिवार का दिन राहत और संतुलन लेकर आने वाला है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार आज श्रावण कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करेंगे. वहीं राशि स्वामी सूर्य पुष्य नक्षत्र के चतुर्थ चरण में विराजमान रहेंगे. ग्रहों की यह स्थिति सिंह राशि के लोगों के लिए सकारात्मक एवं राहत के संकेत दे रही है. पिछले कुछ दिनों से जो मानसिक अस्थिरता बनी हुई थी, उसमें कमी आएगी. हालांकि, कुछ मामलों में मन विचलित हो सकता है. ऐसे में धैर्य, संयम और समझदारी से निर्णय लेना जरूरी रहेगा. जल्दबाजी में किसी भी बड़े फैसले से बचना लाभदायक रहेगा.
करियर और शिक्षा राशिफल
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है. पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी और नए विषयों को सीखने की इच्छा भी मजबूत होगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. पहले किए गए प्रयासों का लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध सामान्य बने रहेंगे. नए कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे धैर्य के साथ पूरा करना बेहतर रहेगा.
व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापारियों के लिए शनिवार का दिन लाभदायक साबित हो सकता है. कारोबार में आमदनी बढ़ने के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी. लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. हालांकि, आज किसी बड़े निवेश या बड़े व्यापारिक सौदे को अंतिम रूप देने से बचना चाहिए. धन खर्च कम होने के योग हैं, जिससे बचत बढ़ सकती है. कुछ जातकों को अचानक आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना बन रही है.
कैसा रहेगा आज स्वास्थ्य?
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है. मानसिक स्थिति में सुधार होने से तनाव कम महसूस होगा. यदि पिछले कुछ समय से मानसिक दबाव बना हुआ था तो उसमें राहत मिल सकती है. फिर भी अनावश्यक चिंता से बचें और पर्याप्त आराम करें. नियमित दिनचर्या और संतुलित खानपान बनाए रखना फायदेमंद रहेगा.
पारिवारिक जीवन एवं लव लाइफ
परिवार का माहौल सामान्य और सुखद बना रहेगा. दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के बीच तालमेल अच्छा रहेगा और किसी बड़े विवाद की संभावना नहीं है. संतान से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं. वहीं प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां या मतभेद पैदा हो सकते हैं. इसलिए बातचीत में संयम रखें और किसी भी बात को बढ़ाने से बचें. आज लंबी या नई यात्रा टालना बेहतर रहेगा.
आज का शुभ उपाय
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज हनुमान जी की पूजा-अर्चना और आराधना करना विशेष शुभ फलदायी रहेगा.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…
और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


