सिंह राशि वालों के लिए मिला-जुला दिन पर कारोबार में लाभ, महिलाओं को रहना होगा इससे सतर्क

सिंह राशि वालों के लिए मिला-जुला दिन पर कारोबार में लाभ, महिलाओं को रहना होगा इससे सतर्क

Last Updated:

02 August ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: ग्रह-नक्षत्रों की यह स्थिति के कारण सिंह राशि के जातकों के लिए दिन मिला जुला रहेगा. हालांकि, कई मामलों में शुभ संकेत दे रही है. तो वही दाम्पत्य एवं प्रेम संबंधों में सतर्कता के साथ महिला जातकों को स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी.

Aaj Ka Singh Rashifal 02 August 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार रविवार 02 अगस्त 2026 को श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी. इस दिन पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. दिन के समय चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे और रात्रि में मीन राशि में प्रवेश करेंगे. ग्रह-नक्षत्रों की यह स्थिति के कारण सिंह राशि के जातकों के लिए दिन मिला जुला रहेगा. हालांकि, कई मामलों में शुभ संकेत दे रही है. तो वही दाम्पत्य एवं प्रेम संबंधों में सतर्कता के साथ महिला जातकों को स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
आज का दिन व्यापार करने वाले सिंह राशि के जातकों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है. खासतौर पर कॉस्मेटिक, सौंदर्य प्रसाधन, ड्रेस मटेरियल, रेडीमेड गारमेंट और फैशन से जुड़े कारोबारियों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं. पहले किए गए निवेश का लाभ मिल सकता है और रुके हुए आर्थिक कार्य भी पूरे होने की संभावना है. धन संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए व्यापारिक अवसर भी सामने आ सकते हैं.

करियर एवं शिक्षा राशिफल 
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन उत्साह और सकारात्मकता से भरा रहेगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है और लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने के संकेत हैं. वहीं विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र यदि मेहनत में कमी करेंगे तो अपेक्षित सफलता मिलने में कठिनाई आ सकती है. शिक्षा और करियर में आगे बढ़ने के लिए आज अनुशासन और नियमित अभ्यास पर विशेष ध्यान देना होगा.

स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य के लिहाज से आज महिला जातकों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है. विशेष रूप से युवा महिलाओं को मानसिक तनाव, बेचैनी या भावनात्मक अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है. सिर दर्द, जोड़ों में दर्द या थकान जैसी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं. दूसरी ओर पुरुष जातकों के लिए स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहने के संकेत हैं. दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी और कार्यों को पूरा करने में उत्साह होगा.

दांपत्य और प्रेम संबंध
पारिवारिक जीवन में आज पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद या बहस की स्थिति बन सकती है. छोटी-छोटी बातों को बढ़ाने से बचें और बातचीत में संयम रखें. प्रेम संबंधों में भी जल्दबाजी या अनावश्यक बहस नुकसान पहुंचा सकती है. प्रेमी युगलों को आज एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए विवाद से दूर रहने की सलाह दी गई है.

आज के शुभ उपाय
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज गेहूं, गुड़ और अन्य अनाज का दान करना अत्यंत शुभ फलदाई रहेगा.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed