सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा मिला-जुला, स्वास्थ्य में बरतें सावधानी,करें ये उपाय

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा मिला-जुला, स्वास्थ्य में बरतें सावधानी,करें ये उपाय

Last Updated:

Aaj ka Singh Rashifal: ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी ने कहा कि आज अष्टमी तिथि और मघा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. वृषभ लग्न की कुंडली बन रही है, जिसमें लग्न भाव में सूर्य विराजमान है. बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है. हालांकि दूसरे भाव में चंद्रमा और केतु की युति कुछ चुनौतियां पैदा कर सकती है. 

सिंह राशि के जातकों के लिए शनिवार, 23 मई 2026 का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है. एक ओर करियर, शिक्षा और व्यापार के क्षेत्र में सफलता के संकेत मिल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य संबंधी मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज अष्टमी तिथि और मघा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. वृषभ लग्न की कुंडली बन रही है, जिसमें लग्न भाव में सूर्य विराजमान है और बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है. हालांकि दूसरे भाव में चंद्रमा और केतु की युति कुछ चुनौतियां पैदा कर सकती है. ऐसे में दिन के शुभ और अशुभ दोनों पहलुओं को समझकर आगे बढ़ना लाभकारी रहेगा.

सिंह राशि करियर राशिफल 
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. टीमवर्क के माध्यम से अच्छे परिणाम हासिल होने के योग बन रहे हैं. वहीं विद्यार्थियों के लिए भी दिन सकारात्मक रहेगा. पिछले कुछ समय से पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं. पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के संकेत मिल रहे हैं. शिक्षा से जुड़े लोगों को भी सम्मान और उपलब्धि प्राप्त हो सकती है.

व्यापार और आर्थिक स्थिति 
व्यापारियों के लिए शनिवार लाभदायक साबित हो सकता है. गुरु और शुक्र ग्रह की शुभ स्थिति कारोबार में प्रगति के संकेत दे रही है. नए व्यापारिक अवसर सामने आ सकते हैं और पुराने सौदों से भी लाभ मिलने की संभावना है. बाजार में आपकी पकड़ मजबूत होगी और ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा. आर्थिक दृष्टि से भी दिन अच्छा रहेगा. निवेश के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है. विशेष रूप से अनाज, कृषि उत्पाद और मसालों से जुड़े निवेश लाभ दे सकते हैं. बुधादित्य योग के प्रभाव से धन संबंधी निर्णय समझदारी से लेने पर अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. आय के नए स्रोत बनने की संभावना भी दिखाई दे रही है.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल 
आज का सबसे संवेदनशील पक्ष स्वास्थ्य रहेगा. चंद्रमा और केतु की युति पुरानी बीमारियों को दोबारा सक्रिय कर सकती है. अचानक कमजोरी, थकान, पेट संबंधी परेशानी या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं उभर सकती हैं. इसलिए खानपान में विशेष सावधानी रखें और शरीर की छोटी-मोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें.

पारिवारिक जीवन रहेगा सुखद
पारिवारिक दृष्टि से दिन काफी अच्छा रहने वाला है. घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और आपसी समझ मजबूत होगी. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता बनी रहेगी. अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्तों की शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं. धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है, जिससे मानसिक शांति और ऊर्जा प्राप्त होगी.

आज का शुभ अंक 
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए 2 अंक विशेष रूप से शुभ माना गया है. इसके अलावा 3, 5 और 9 अंक भी लाभकारी रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में इन अंकों का उपयोग करना शुभ फल दे सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज सिंह राशि वालो को भोजन पर नियंत्रण रखना आवश्यक है. साथ ही आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ और सूर्य देव की उपासना करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत मिल सकती है. सूर्य को अर्घ्य देना भी विशेष रूप से शुभ फलदायी रहेगा.

Source link

You May Have Missed