सिंह राशि पर वृहस्पति ग्रह की रहेगी विशेष कृपा… आज का दिन रहेगा यादगार!

सिंह राशि पर वृहस्पति ग्रह की रहेगी विशेष कृपा… आज का दिन रहेगा यादगार!

Agency:News18 Jharkhand

Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal: रांची के आचार्य ने बताया कि आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए यादगार जाने वाला है. कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आज बृहस्पति अपने पूरे प्रभाव पर है, ऐसे में उनको अपना ड्रीम जॉब मिल सकती …और पढ़ें

X

Singh Rashifal 11 February – आज का दिन रहेगा यादगार, मिल सकती है कोई ड्रीम जॉब,

हाइलाइट्स

  • सिंह राशि के जातकों को ड्रीम जॉब मिल सकती है.
  • लव लाइफ में इमोशनल कनेक्शन मजबूत रहेगा.
  • शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है.

रांची. ग्रहों की चाल से कभी कोई नहीं बच पाया है. ऐसे में ग्रह जब भी गोचर करते हैं तो उसका प्रभाव सारे राशि के जातकों पर पड़ता है. सिंह राशि के जातकों पर फिलहाल बृहस्पति ग्रह का प्रभाव काफी अधिक देखा जा रहा है. जिस वजह से वह दिन दुगनी, रात चौगुनी तरक्की करेंगे. तो खासतौर पर आज का दिन कैसा जाने वाला है आईए जानते हैं रांची के ज्योतिष आचार्य से.

ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने लोकल 18 को बताया, आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन यादगार जाने वाला है क्योंकि आज उन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है. बृहस्पति अपने पूरे प्रभाव पर है, ऐसे में उनको अपना ड्रीम जॉब मिल सकती है.

करियर
करियर के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है. खासतौर पर वैसे लोगों के लिए जो नई जॉब की तलाश कर रहे हैं. आज उनको कोई खुशखबरी मिल सकती है. अभी बृहस्पति ग्रह अपने पूरे प्रभाव में है. ऐसे में इसका फायदा उठाते हुए आपको अपने ड्रीम जॉब के लिए पूरा प्रयास करना चाहिए.

लव लाइफ 
लव लाइफ काफी शानदार रहेगी. इमोशनली आप दोनों एक दूसरे के साथ काफी कनेक्ट फील करेंगे. सारे पुराने गिले भुलाकर फिर से एक होंगे. आज का दिन काफी यादगार रहेगा व सिंगल जातकों के लिए भी काफी शानदार रहने वाला है. किसी नये शख्स की जिंदगी में एंट्री हो सकती है.

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य फिलहाल उत्तम रहेगी.बृहस्पति का सुप्रभाव के कारण अभी किसी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं देखी जा रही है.

आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति में फिलहाल उतार चढ़ाव बनी रहेगी.फिलहाल आपको किसी को भी भूलकर भी उधार देने से बचना चाहिए.वरना अगर उधार दे दिया तो फिर वह पैसे आप भूल ही जाइए की आपको मिलने वाले हैं,ऐसे में उधर मत दीजिए.

शिक्षा
शिक्षा के लिहाज से आज का दिन काफी उत्तम रहने वाला है.कहीं से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है.विदेश जाकर पढ़ाई करने का प्लान बना रहे हैं, तो सफल हो सकते है.कोई कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं तो सकारात्मक रिजल्ट आ सकता है व विद्यार्थियों के लिए फिलहाल समय भाग्य उदय का समय है.

homeastro

सिंह राशि पर वृहस्पति ग्रह की रहेगी विशेष कृपा… आज का दिन रहेगा यादगार!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed