साल का अंतिम सूर्य ग्रहण…कर देगा इन 4 राशियों के जीवन में अंधेरा! मंडरा रहा पैसा, बिजनेस, परिवार पर खतरा
Last Updated:
Solar Eclipse 2025 : साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. अयोध्या के ज्योतिषी के अनुसार इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस ग्रहण से सबसे…और पढ़ें
दरअसल, अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि 21 सितंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा. जिस दिन सूर्य ग्रहण लगेगा, उस दौरान सूर्य कन्या राशि में विराजमान रहेंगे. ज्योतिष गणना के अनुसार, 16 सितंबर को सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 21 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में ही रहेंगे. वैसे तो साल का आखिरी सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और दक्षिण प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में ही दिखाई देगा. यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा और इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. लेकिन ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से इस ग्रहण का प्रभाव 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप में देखने को मिलेगा, जिसमें से कुछ राशियों के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है.
कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण हर काम में बाधा उत्पन्न करेगा. इस दौरान कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोचें. मानसिक तनाव रहेगा, सावधान रहें. स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आ सकती हैं.
मीन राशि : मीन राशि के जातकों के लिए व्यापार में घाटा हो सकता है. कोई भी रणनीति बनाएं तो सोच-समझकर बनाएं. स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आ सकती हैं. दांपत्य जीवन में भी कई तरह की बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं. एक-दूसरे के प्रति लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं और घर-परिवार में तनाव हो सकता है.


