साप्ताहिक राशिफल: सिंह, तुला समेत 6 राशियों को नौकरी व कारोबार में मिलेगी सफलता, मीन समेत
Weekly Horoscope 20 to 26 April 2026: अप्रैल का यह सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस सप्ताह शुक्र स्वराशि में मौजूद रहेंगे तो सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान रहेंगे. वहीं बुध और मंगल रेवती नक्षत्र में तो सूर्य भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ग्रह-नक्षत्र के गोचर और अन्य संयोग से अप्रैल के इस सप्ताह में शुक्र के अपनी राशि में होने से मालव्य राजयोग, मीन राशि में मंगल, बुध और शनि की युति से त्रिग्रही योग का बन रहा है, जो वृषभ, सिंह, तुला समेत 6 राशियों के लिए फलदायक रहने वाला है. वहीं मेष, मिथुन समेत कई राशियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं अप्रैल का इस सप्ताह 20 से 26 अप्रैल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अप्रैल 2026 (Mesh Weekly Rashifal)
अप्रैल का यह सप्ताह मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम तथा भागदौड़ करनी पड़ सकती है क्योंकि इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह शनि के साथ युति बना रहे हैं. मंगल और शनि की युति के प्रभाव से इस सप्ताह कोई दबी हुई बीमारी उभरकर आ सकती है. इस सप्ताह कुछ मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकते है. संयम तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, सफल होंगे. इस सप्ताह अटका हुआ धन मिलने की पूर्ण संभावना रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. व्यर्थ के मामलों से अपने आपको दूर रखें, जिससे आपको कई मामलों में राहत भी मिलेगी.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अप्रैल 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)
अप्रैल के इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को नौकरी तथा बिजनेस में कुछ अच्छे फल प्राप्त हो सकते है क्योंकि शुक्र आपकी ही राशि में रहेंगे. स्वराशि में शुक्र के होने से जीवन में चल रहीं परेशानियां दूर होंगी और आमदनी के नए स्त्रोत भी बनेंगे. जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी और आपसी समझ बढ़ेगी. इस सप्ताह परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसकी वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. छात्र वर्ग के लिए सप्ताह कुछ अच्छे समाचार ला सकता है और धन लाभ की प्राप्ति के योग रहेंगे.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अप्रैल 2026 (Mithun Weekly Rashifal)
अप्रैल के इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को शारीरिक तथा मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह फिलहाल मीन राशि में मंगल और शनि के साथ युति बना रहे हैं. मिथुन राशि वाले इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में किसी के ऊपर अधिक विश्वास करने से बचें. पारिवारिक जीवन में आपकी वाणी किसी को कष्ट पहुंचा सकती है, इसलिए बातचीत के दौरान संयम बरतें. मौसम में बदलाव होने की वजह से सेहत का ध्यान रखें. दूसरों की बातों से क्रोध तथा चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. संतान से सहयोग मिलेगा, जिससे आपके घरेलू कार्य पूरे होंगे.
कर्क साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अप्रैल 2026 (Kark Weekly Rashifal)
कर्क राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है. इस सप्ताह नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग और व्यापारिक साझेदारों के साथ बहसबाज़ी से बचें, अन्यथा मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. जीवनसाथी के साथ मतभेद तथा उनकी सेहत को लेकर समस्या हो सकती है, जिसकी वजह से आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है. अचानक किसी प्रकार का धन लाभ आपको इस सप्ताह मिल सकता है. छात्र वर्ग कुछ नया कर सकते हैं, जिससे आपके घरवाले और गुरुजन काफी प्रसन्न होंगे. दोस्तों के साथ धन का लेन-देने करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है.
सिंह साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अप्रैल 2026 (Singh Weekly Rashifal)
अप्रैल के इस सप्ताह सिंह राशि वालों को धन संबंधी मामलों में कुछ सफलता मिल सकती है. आपकी राशि के स्वामी सूर्य मेष राशि में रहेंगे. इस सप्ताह व्यर्थ की उलझन से अपने आपको दूर रखें और घरेलू मामलों पर ध्यान दें. सेहत से जुड़ी समस्याओं में सुधार देखने को मिलेगा. छात्र वर्ग के लिए सप्ताह कुछ परेशानियां दे सकता है लेकिन कार्य पूर्ण होंगे. इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास बड़ा-चढ़ा रहेगा. परिवार की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे और जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी करेंगे. कार्यक्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है.
कन्या साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अप्रैल 2026 (Kanya Weekly Rashifal)
अप्रैल का यह सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाले हैं क्योंकि आपके राशि के स्वामी शनि और मंगल ग्रह के साथ मीन राशि में युति बना रहे हैं. इस सप्ताह पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में किसी भी तरह की बहसबाजी या विवाद से दूर रहें. इस सप्ताह आपको सुख-सुविधाओं में कुछ कमी देखने को मिल सकती है और बेवजह की चिंताओं से परेशान भी हो सकते हैं. माता की सेहत का ध्यान रखें और घरेलू कार्यों के ऊपर आपका धन व्यय हो सकता है. छात्र वर्ग को आलस्य परेशान करेगा. संतान की सेहत चिंता दे सकती है.
तुला साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अप्रैल 2026 (Tula Weekly Rashifal)
तुला राशि वालों को अप्रैल के इस सप्ताह अपने सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं. इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी स्वराशि में मौजूद रहेंगे, जिससे आपके कई कार्य पूरे होंगे. सरकारी कार्यों से जुड़े जातकों के लिए सप्ताह लाभ देने वाला रहेगा और कई खास लोगों से जान-पहचान भी बढ़ेगी. पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा. तुला राशि वालों को बिजनेस में अच्छा फायदा होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बैंक बैलेंस बढ़ेगा. पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही उलझन व परेशानी दूर होंगी.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अप्रैल 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)
वृश्चिक राशि वालों को अप्रैल के इस सप्ताह धन का लाभ मिलेगा, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा. आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह फिलहाल शनि के साथ युति बना रहे हैं. नौकरी पेशा जातकों के ऑफिस में मनमाफिक रूप से कार्य संपन्न होंगे और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल भी अच्छा बना रहेगा, जिनसे आपको लाभ भी मिलेगा. कामकाज के साथ अपनी सेहत का ध्यान रखें क्योंकि मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है. सप्ताह के अंतिम भाग में कार्यों को लेकर सतर्कता रखें और किसी के लिए गलत बोलने से बचें.
धनु साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अप्रैल 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)
धनु राशि वालों को अप्रैल के इस सप्ताह मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी क्योंकि आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है. साथ ही आपकी राशि के स्वामी अतिचारी अवस्था में भी हैं. धनु राशि वाले अपने कामकाज का विशेष ध्यान रखें अन्यथा दूसरों से सुनने को मिल सकता है. इस सप्ताह किसी बात को लेकर मन में भ्रम बना रह सकता है. साथ ही छात्रों को पढ़ाई-लिखाई में उलझन रह सकती है. मांसपेशियों में दर्द तथा खिंचाव की तकलीफ हो सकती है. बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें और माता की सेहत का भी ध्यान रखें.
मकर साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अप्रैल 2026 (Makar Weekly Rashifal)
मकर राशि वालों को इस सप्ताह धन लाभ की प्राप्ति होगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आपकी राशि के स्वामी शनि, इस समय बुध और मंगल के साथ युति बना रहे हैं. मकर राशि वालों को प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य लाभ दे सकता है और नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन सकते है. जीवनसाथी के साथ प्रेमभाव बनाए रखें और परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है. धन के लिहाज से सप्ताह ठीक बना रहेगा और भाई तथा मित्रों द्वारा धन का लाभ भी मिल सकता है. काफी समय से रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को इस सप्ताह शुभ समाचार मिलेगा.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अप्रैल 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)
कुंभ राशि वालों को अप्रैल के इस सप्ताह नौकरी तथा बिजनेस के संधर्व में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं और आपकी कोई पुरानी इच्छा भी पूरी हो सकती है. मकान-जमीन से जुड़ी कोई समस्या का हल इस सप्ताह मिल सकता है, जिससे आपको काफी राहत भी मिलेगी. बड़े भाई तथा मित्रों के साथ सकारात्मक रुख बनाकर रखें क्योंकि आपको इस सप्ताह उनकी मदद की आवश्यकता पड़ेगी. जीवनसाथी को किसी तरह का लाभ मिल सकता है, जिससे आपके संबंध मजबूत होंगे और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें, सफल रहेंगे.
मीन साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अप्रैल 2026 (Meen Weekly Rashifal)
मीन राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है. इस सप्ताह दैनिक कार्यों को लेकर भागदौड़ अधिक बनी रह सकती है. इस सप्ताह आप कार्यों तथा पारिवारिक लोगो को लेकर अधिक सोच-विचार कर सकते हैं और सराकरी कार्य भी अटक सकता है. गलत कार्यों से धन कमाने की ओर जा सकते हैं, अतः उससे बचें. मीन राशि वाले सेहत का ध्यान रखें, सिर दर्द तथा अनिद्रा की समस्या हो सकती है.सप्ताह का अंतिम भाग कुछ व्यर्थ की चिंता दे सकता है, अतः सचेत रहें.


