साप्ताहिक राशिफल: मेष राशि वालों के इस सप्ताह अधूरे काम पूरे होंगे तो वृषभ वालों की इच्छा

साप्ताहिक राशिफल: मेष राशि वालों के इस सप्ताह अधूरे काम पूरे होंगे तो वृषभ वालों की इच्छा

Last Updated:

Weekly Horoscope 22 to 28 June 2026: जून का अंतिम सप्ताह मेष और वृषभ राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी तो मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहने वलाा है. मेष राशि वाले मुश्किल समय में हिम्मत ना हारें क्योंकि यह ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा और वाहन बहुत सावधानी से चलाने की जरूरत है. वृषभ राशि वालों के माता-पिता आपकी कोई बड़ी मांग पूरी कर सकते हैं और आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं. मिथुन राशि वाले लोगों की छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें और सोच-समझकर बोलें. विस्तार से पढ़ें मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों का 22 से 28 जून 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

Zoom

मेष साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 22 to 28 June 2026
मेष राशि वालों के लिए जून का अंतिम सप्ताह चुनौतियों से भरा है. सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सिर पर व्यक्तिगत और कार्य संबंधी समस्याएं रहेंगी, जिन्हें शांति और विवेक से एक-एक करके सुलझाने की जरूरत होगी. मेष राशि वालों को इस सप्ताह लोगों से छोटी-छोटी बातों में उलझने से बचना होगा. आपकी परेशानियां कम होंगी और कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर मिलकर काम करेंगे तो ही अधूरे काम पूरे होंगे. मुश्किल समय में हिम्मत ना हारें क्योंकि यह ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा. इस दौरान अगर आप भावनात्मक और वैचारिक रूप से मजबूत रहेंगे तो आप सभी समस्याओं से आसानी से पार पा सकेंगे. सप्ताह के मध्य में करियर और बिजनेस के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है. यात्रा के दौरान अपने शरीर और सामान दोनों का अच्छे से ख्याल रखें. मेष राशि वालों को इस सप्ताह वाहन बहुत सावधानी से चलाने की जरूरत है, अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है. लव रिलेशन के लिहाज से यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. लव पार्टनर के साथ खट्टी-मीठी नोकझोंक हो सकती है. खुशहाल वैवाहिक जीवन को बनाए रखने के लिए जीवनसाथी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें और उनकी भावनाओं को नजरअंदाज न करें.

भाग्यशाली रंग: सफ़ेद
भाग्यशाली अंक: 2

वृषभ साप्ताहिक राशिफल Vrishabh Saptahik Rashifal 22 to 28 June 2026
वृषभ राशि वालों के लिए जून का अंतिम सप्ताह का पहला भाग हर सोचे हुए काम को समय पर पूरा करने वाला होगा. सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने करियर और व्यवसाय से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. अगर आप इन दिनों आजीविका की तलाश में भटक रहे हैं तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी हो सकती है. अगर आप अपनी नौकरी बदलने, पदोन्नति पाने या नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह के अंत तक किसी करीबी मित्र या प्रभावशाली व्यक्ति के माध्यम से आपकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है. वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह अपने परिवार से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा. माता-पिता आपकी कोई बड़ी मांग पूरी कर सकते हैं और आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं. इस सप्ताह वाहन और घर के सुख-सुविधाओं की इच्छा पूरी हो सकती है. पैतृक संपत्ति प्राप्त करने में आ रही अड़चन दूर होंगी. युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा. लव रिलेशन के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. लव लाइफ मजबूत होंगे. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

भाग्यशाली रंग: ग्रे
भाग्यशाली अंक: 11

मिथुन साप्ताहिक राशिफल Mithun Saptahik Rashifal 22 to 28 June 2026
मिथुन राशि वालों के लिए जून का अंतिम सप्ताह काफी व्यस्तता भरा हो सकता है. सप्ताह की शुरुआत से ही आपको काम के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है. नौकरीपेशा लोगों को अचानक काम का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ सकता है. जमीन-जायदाद से जुड़े विवादों को सुलझाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको धन से जुड़े मामलों को सुलझाकर आगे बढ़ना चाहिए और किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. सप्ताह के मध्य में घर-गृहस्थी से जुड़ी कुछ समस्याएं आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं. बच्चों की पढ़ाई और करियर को लेकर आप चिंतित रहेंगे. इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य और अपने रिश्तों को लेकर काफी सावधान रहने की जरूरत होगी. लोगों की छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें और सोच-समझकर बोलें. सप्ताह के उत्तरार्ध में मौसमी या किसी पुरानी बीमारी के कारण आपको शारीरिक और मानसिक कष्ट उठाना पड़ सकता है. लव लाइफ में सावधानी से आगे बढ़ें. मुश्किल समय में आपका जीवनसाथी आपका साथ देगा.

भाग्यशाली रंग: मैरून
भाग्यशाली अंक: 12

About the Author

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed