सत्य साईं बाबा की भक्त हैं वेनेजुएला की नई राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज

सत्य साईं बाबा की भक्त हैं वेनेजुएला की नई राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज

होमताजा खबरधर्म

सत्य साईं बाबा की भक्त हैं वेनेजुएला की नई राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज

Last Updated:

वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति मानी जा रहीं डेल्सी रोड्रिगेज इन दिनों दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. राजनीतिक ताकत और कूटनीतिक अनुभव के साथ उनकी एक और पहचान सामने आई है, जो भारत से जुड़ी हुई है. डेल्सी रोड्रिगेज सत्य साईं बाबा की भक्त मानी जाती हैं और वह कई बार आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी स्थित प्रशांति निलयम आश्रम पहुंच चुकी हैं. वहां उन्होंने बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा भी व्यक्त की थी.

Zoom

सत्य साईं बाबा

वेनेजुएला की वरिष्ठ नेता डेल्सी रोड्रिगेज का नाम आमतौर पर राजनीति, कूटनीति और सत्ता से जोड़कर देखा जाता है. लेकिन हाल के महीनों में उनकी एक अलग पहचान भी सामने आई है. कई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों और सत्य साईं संगठन से जुड़े मंचों पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार डेल्सी रोड्रिगेज का सत्य साईं बाबा और उनके विचारों के प्रति गहरा लगाव रहा है. वह आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी स्थित प्रशांति निलयम आश्रम का दौरा भी कर चुकी हैं. सत्य साईं सेंट्रल ट्रस्ट द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक डेल्सी रोड्रिगेज ने प्रशांति निलयम पहुंचकर सत्य साईं बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की थी. वहां उन्होंने आश्रम परिसर का भ्रमण किया और कहा था कि यहां आकर उन्हें शांति और सुकून का अनुभव होता है. उनकी यात्रा की तस्वीरें और वीडियो भी सार्वजनिक मंचों पर साझा किए गए थे.

कठिन समय में भी याद आते हैं बाबा
डेल्सी रोड्रिगेज ने सत्य साईं मीडिया सेंटर को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि कठिन परिस्थितियों में भी उन्हें सत्य साईं बाबा की उपस्थिति का अनुभव होता है. उन्होंने कहा था कि बाबा उन्हें और उनके देश को शांति और प्रेम का रास्ता दिखाते हैं. यह बयान उस समय काफी चर्चा में रहा था क्योंकि किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय नेता द्वारा भारतीय आध्यात्मिक गुरु के प्रति इतनी खुली श्रद्धा कम ही देखने को मिलती है.

मादुरो और साईं बाबा का भी रहा संबंध
डेल्सी रोड्रिगेज अकेली ऐसी वेनेजुएलाई नेता नहीं हैं जिनका सत्य साईं बाबा से जुड़ाव बताया जाता है. अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो भी सत्य साईं बाबा के विचारों से प्रभावित रहे हैं. बताया जाता है कि उन्होंने कई मौकों पर बाबा का जिक्र किया और उनके संदेशों की सराहना की. इसी वजह से वेनेजुएला में साईं बाबा के अनुयायियों का एक मजबूत समूह भी मौजूद है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

कौन हैं डेल्सी रोड्रिगेज?
डेल्सी रोड्रिगेज का जन्म वर्ष 1969 में हुआ था. उन्होंने कानून की पढ़ाई की और बाद में वेनेजुएला की राजनीति में सक्रिय हो गईं. वह विदेश मंत्री भी रह चुकी हैं और बाद में उपराष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभाली. देश की आर्थिक और प्रशासनिक नीतियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है. वेनेजुएला की सत्ता में उन्हें सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता है.

सत्य साईं बाबा का वैश्विक प्रभाव
सत्य साईं बाबा का प्रभाव केवल भारत तक सीमित नहीं रहा. उनके अनुयायी दुनिया के अनेक देशों में मौजूद हैं. प्रेम, सेवा, शांति और मानवता का संदेश देने वाले सत्य साईं बाबा के संगठन आज भी कई देशों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. यही कारण है कि विभिन्न देशों के नेता, कलाकार और प्रभावशाली लोग उनके विचारों से प्रभावित होते रहे हैं.



Source link

You May Have Missed