श्रीमद् भागवत और श्रीमद् भगवद् गीता में क्या फर्क है? जानें दोनों ग्रंथों का उद्देश्य और महत्व

श्रीमद् भागवत और श्रीमद् भगवद् गीता में क्या फर्क है? जानें दोनों ग्रंथों का उद्देश्य और महत्व

Difference Between Bhagavad Gita And Bhagavatam: हमारे देश में धर्म और अध्यात्म की गहरी जड़ें हैं. घर-घर में धार्मिक किताबें मिल जाएंगी और लोग कथा-कीर्तन में भी बड़े उत्साह से हिस्सा लेते हैं, लेकिन एक बड़ी बात यह है कि अक्सर लोग श्रीमद् भागवत और श्रीमद् भागवत गीता को एक ही मान लेते हैं. कई बार लोग यह समझ नहीं पाते कि दोनों अलग-अलग ग्रंथ हैं और दोनों का महत्व भी अलग है. यह भ्रम इतना आम है कि जब कहीं “भागवत कथा” होती है, तो कई लोग सोचते हैं कि वहां गीता का पाठ होगा. जबकि सच यह है कि श्रीमद् भागवत और श्रीमद् भागवत गीता, दोनों का संदेश अलग है और दोनों को समझना जरूरी है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

श्रीमद् भागवत गीता क्या है?
श्रीमद् भागवत गीता, महाभारत का एक अहम हिस्सा है. इसमें 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं, जिन्हें भगवान कृष्ण ने कुरुक्षेत्र के युद्ध के मैदान में अर्जुन को सुनाया था. उस समय अर्जुन युद्ध करने से पीछे हट रहे थे और बेहद उलझन में थे. तब भगवान कृष्ण ने उन्हें धर्म, कर्म, भक्ति और जीवन का असली संदेश समझाया. गीता को जीवन जीने का मार्गदर्शन भी कहा जाता है क्योंकि इसमें बताया गया है कि इंसान को मुश्किल हालात में कैसे टिके रहना चाहिए, सही रास्ता कैसे चुनना चाहिए और बिना लालच के कर्म करते रहना चाहिए.

यह भी पढ़ें – बुध, शुक्र और शनि को मजबूत करने का आसान उपाय: नाभि और नाखूनों पर लगाएं यह खास तेल

श्रीमद् भागवत क्या है?
श्रीमद् भागवत, जिसे भागवत पुराण भी कहा जाता है, पूरी तरह से भगवान विष्णु और खासकर श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र पर आधारित है. इसमें 12 स्कंध (भाग) और लगभग 18 हजार श्लोक हैं. इसे महर्षि व्यास ने लिखा और बाद में शुकदेव जी ने राजा परीक्षित को सुनाया. इसमें जन्म से लेकर भगवान कृष्ण के बालपन, गोपी-गोवर्धन की कहानियों से लेकर महाभारत के बाद की घटनाओं तक का जिक्र मिलता है. भागवत को भक्ति और भगवान की लीलाओं का सबसे बड़ा ग्रंथ माना जाता है.

दोनों में फर्क क्यों समझना जरूरी है?
अक्सर लोग यह सोचते हैं कि “भागवत कथा” का मतलब गीता का पाठ है, लेकिन सच में दोनों की गहराई अलग है.

श्रीमद् भागवत गीता में भगवान कृष्ण ने क्या कहा यह बताया गया है.
श्रीमद् भागवत में भगवान कृष्ण ने क्या किया यह लिखा गया है.

इस छोटे से फर्क को समझना बेहद जरूरी है क्योंकि गीता हमें जीवन का दर्शन सिखाती है, जबकि भागवत हमें भगवान की भक्ति, प्रेम और उनकी लीलाओं से जोड़ती है.

क्यों पढ़ना चाहिए दोनों ग्रंथ?
अगर आप जीवन को सही तरीके से जीने की दिशा चाहते हैं तो गीता आपका मार्गदर्शन करेगी. वहीं अगर आप भगवान की भक्ति में डूबना चाहते हैं, उनके बालपन, उनकी लीलाओं और उनकी महिमा को महसूस करना चाहते हैं तो भागवत पढ़ना सबसे अच्छा उपाय है. दोनों ग्रंथों का उद्देश्य अलग होते हुए भी एक बात पर जाकर मिल जाता है – इंसान को ईश्वर से जोड़ना और उसे अच्छे रास्ते पर ले जाना.

Source link

Previous post

Aaj Ka Love Rashifal: मेष वालों के रोमांटिक लाइफ में आएंगी बाधाएं, ये 4 जातक लेंगे रोमांस का आनंद, पढ़ें आज का लव राशिफल

Next post

आज बन रहे अद्भुत योग, कर्क राशि वालों की लग जाएगी लॉटरी! मिलेगा बंपर लाभ, जानें पूरा राशिफल

You May Have Missed