शुक्र के अपनी राशि में गोचर से बना मालव्य राजयोग का संयोग, 25 दिन तक कर्क, कन्या समेत 6 रा
शुक्र गोचर से बना शुभ संयोग, 25 दिन तक 6 राशि वाले हर सुख-सुविधा का लेंगे आनंद
Last Updated:
Shukra Gochar 2026: भौतिक सुख-सुविधा के स्वामी शुक्र ग्रह 19 अप्रैल को मेष राशि से निकलकर अपनी ही राशि वृषभ में गोचर कर चुके हैं. कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति जब मजबूत होती है, तब व्यक्ति को सभी सुविधाओं का आनंद लेने का मौका मिलता है. शुक्र का वृषभ राशि में गोचर 5 राशियों के लिए बेहद फायदेमंद रहने वाला है. आइए जानते हैं शुक्र गोचर से किन किन राशियों को लाभ होगा…
Venus Transit Tn Taurus: शुक्र ग्रह 19 अप्रैल दिन रविवार को दोपहर 3:51 बजे स्वराशि वृषभ राशि में गोचर कर चुके हैं. शुक्र ग्रह जब अपनी राशि में गोचर करते हैं, तब मालव्य नामक राजयोग बनता है. जिससे आर्थिक लाभ, सुख और स्थिरता प्राप्त होती है. शुक्र वृषभ राशि में 14 मई तक रहेंगे, इसके बाद वह मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे यानी शुक्र लगभग 25 दिन तक अपनी राशि में रहेंगे. वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधा, ऐश्वर्य, प्रेम, सौंदर्य, दांपत्य जीवन आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं. शुक्र ग्रह जब राशि परिवर्तन करते हैं, तब उसका प्रभाव देश दुनिया समेत मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ता है. आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको शुक्र गोचर और मालव्य राजयोग से लाभ होने वाला है. आइए जानते हैं शुक्र गोचर से किन किन राशियों को फायदा होने वाला है.
शुक्र गोचर से वृषभ राशि के लिए सुनहरा समय
शुक्र के लग्न में प्रवेश करने से वृषभ राशि के लिए यह समय बहुत ही शक्तिशाली समय है. वृषभ राशि वालों के के व्यक्तित्व में निखार आएगा, उनका आकर्षण बढ़ेगा और आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी. 14 मई तक इस राशि के जातकों में नया उत्साह बना रहेगा और नई नई चीजें जानने का मौका मिलेगा. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा. शुक्र गोचर के प्रभाव से रियल एस्टेट या आभूषण व्यापारियों को इन दिनों अच्छा लाभ देखने को मिल सकता है.
शुक्र गोचर से कर्क राशि वालों के लिए लाभ
शुक्र का गोचर कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में लाभ लेकर आएगा. अतीत की आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और अप्रत्याशित आय होगी, जिससे आप अपने सभी सपनों को पूरा करने में सक्षम होंगे. अगर धन की वजह से आपके कोई कार्य अटके हुए हैं तो इस अवधि में वे पूरे हो जाएंगे. विदेशी बिजनेस करने वाले या ऑनलाइन बिजनेस करने वाले युवा इस दौरान बड़े सौदे कर सकते हैं, जिससे अच्छा फायदा होगा. निवेश के बारे में सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ बढ़ेगा. शुक्र गोचर के प्रभाव से दांपत्य जीवन मजबूत होगा और सभी सुखों की प्राप्ति होगी.
शुक्र गोचर से कन्या राशि के लिए लाभ
शुक्र का गोचर कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक उन्नति और रचनात्मक क्षेत्रों में सफलता लेकर आया है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के इस अवधि में सभी टारगेट पूरे हो जाएंगे और अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध भी बनेंगे. अगर आप मकान व वाहन खरीदना चाहते हैं तो इस अवधि में आपकी इच्छा पूरी हो जाएगी. कला, डिजाइन और विपणन के क्षेत्र में काम करने वाले अपनी प्रतिभा का सदुपयोग करके अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं. शुक्र गोचर और मालव्य राजयोग के प्रभाव से इस अवधि में मकान व फ्लैट खरीदने की आपकी इच्छा पूरी हो जाएगी.
शुक्र गोचर से वृश्चिक राशि वालों के लिए धन का जादू
शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि वालों को उनके लाभ क्षेत्र की ओर प्रभावित करेगा. शुक्र गोचर के प्रभाव से वृश्चिक राशि वालों के लिए अप्रत्याशित आय के स्रोत खुलेंगे. अगर आप कानूनी मामलों में फंसे हुए हैं तो इस अवधि में आपको मुक्ति मिल जाएगी. वे अपनी मौजूदा संपत्ति बढ़ाने और आय के नए स्रोत तलाशने के तरीकों के बारे में अपना ज्ञान बढ़ाएंगे. अगर आप विदेश में नौकरी या बिजनेस करना चाहते हैं तो इस अवधि में आपकी इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं. शुक्र गोचर के प्रभाव से लव रिलेशन में स्थिरता आएगी और परिवार के सदस्यों का सहयोग बढ़ेगा.
शुक्र गोचर से मकर राशि के लिए सुनहरा अवसर
शुक्र का गोचर मकर राशि वालों के लिए रोमांस और आर्थिक लाभ लेकर आया है. शुक्र गोचर से मकर राशि वालों के पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में सुनहरे अवसर मिलेंगे. इस राशि को अब अपने काम की वजह से हर जगह पहचान मिलेगी, जो उन्हें लंबे समय से नहीं मिली थी. ऐसे अवसर आएंगे जब दूसरे उनकी बात मानेंगे और वे दूसरों पर स्पष्ट श्रेष्ठता प्रदर्शित करेंगे. शुक्र गोचर के प्रभाव से मकर राशि वालों की सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी लेकिन धन के लेन-देन को लेकर सतर्क रहें. परिवार की सभी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे और व्यापारियों के लिए नए बाजार खुलेंगे.
शुक्र गोचर से कुंभ राशि वालों के लिए स्थिरता और लाभ
शुक्र का चतुर्थ भाव में गोचर कुंभ राशि वालों के लिए घरेलू सुख और आर्थिक स्थिरता लेकर आया है. शुक्र गोचर के प्रभाव से कुंभ राशि वालों की पारिवारिक संपत्ति में इजाफा होगा और अटके हुए सरकारी कार्य पूरे हो जाएंगे. अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस अवधि में आपकी इच्छा पूरी हो जाएगी. अगर आप 14 मई से पहले सभी नियोजित कार्यों को पूरा करने की योजना बनाते हैं, तो सब कुछ ठीक रहेगा. विशेष रूप से, पहले से परेशान करने वाली कई समस्याएं दूर हो जाएंगी. दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी और लव लाइफ मजबूत होगी.
About the Author

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें


