शनि की वक्री चाल से सिंह समेत 5 राशियों को करियर में अचानक लग सकता है झटका, 138 दिन तक संभ

शनि की वक्री चाल से सिंह समेत 5 राशियों को करियर में अचानक लग सकता है झटका, 138 दिन तक संभ

Saturn Retrograde In Pisces 2026: शनिदेव 27 जुलाई दिन सोमवार को मीन राशि में वक्री चाल यानी उल्टी चाल शुरू करने वाले हैं. वह इस अवधि में 11 दिसंबर तक रहेंगे यानी शनि की यह वक्री अवधि 138 दिनों तक चलने वाली है. वैदिक ज्योतिष में शनि को कड़ी मेहनत, जिम्मेदारी, देरी, न्याय, कर्म, कर्तव्यों, संरचना और दीर्घकालिक परिणामों का ग्रह माना जाता है. जब शनि उल्टी चाल चलते हैं, तब ऐसी चीजें लौटकर आ जाती हैं, जिनसे आप पीछा छुड़ा चुके होते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की वक्री चाल से सिंह, कन्या समेत 5 राशियों को करियर-कारोबार के मामले में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इन राशियों की योजनाएं फेल हो सकती हैं और कभी-कभी तो कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है. आइए जानते हैं शनि की वक्री चाल से किन राशियों को सावधान रहना चाहिए…

मिथुन राशि
शनि की वक्री चाल से मिथुन राशि वाले इस दौरान बहुत अधिक करियर दबाव महसूस कर सकते हैं. काम और मुश्किल हो सकता है और ऑफिस के बॉस बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे. साथ ही कार्यों को लेकर आपकी भूमिका में बदलाव या या जिम्मेदारी की समीक्षा की जा सकती है. यह अवधि कार्यस्थल में लापरवाह होने का समय नहीं है इसलिए खुद और अपनी गलतियों को सुधारें. फाइनेंस के मामले में, जोखिम भरे व्यापार, आवेगपूर्ण खरीद और त्वरित-लाभ योजनाओं से बचना सबसे अच्छा है.

सिंह राशि
शनि की वक्री चाल से सिंह राशि वालों को कर्ज, टैक्स इश्यू, बीमा, ज्वाइंट फंड, छिपे हुए खर्चों और स्वास्थ्य संबंधी लागतों के साथ सावधान रहना चाहिए. अगर काफी समय से पुराने मुद्दों को नजरअंदाज कर रहे हैं तो इस अवधि में आप पर अचानक वित्तीय दबाव आ सकता है. व्यावसायिक दुनिया में संदिग्ध पार्टनरशिप या पिछले दरवाजे के सौदों में ना पड़ें. सिंह राशि वालों को इस दौरान पारदर्शी, शांत रहने और अपने फाइनेंस की निगरानी करने की सलाह दी जाती है.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस अवधि में व्यावसायिक सौदे, कॉन्ट्रैक्ट, ग्राहक और पार्टनरशिप में कुछ चुनौतियों का अनुभव कर सकते हैं. कन्या राशि वाले इस अवधि में किसी भी तरह के निवेश करने से बचें और प्रफेशनल लाइफ पर ध्यान दें. इस अवधि में किसी भी बिजनेस के मालिक को कुछ भी हस्ताक्षर करने से पहले हर दस्तावेज की समीक्षा करने की आवश्यकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातक ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें और सहकर्मियों के साथ बहसबाजी से दूर रहें. साथ ही किसी भी तरह के लेन-देन से बचें.

धनु राशि
शनि की वक्री चाल से धनु राशि वाले घरेलू जिम्मेदारियां, व्यापार में परेशानियां, घर और संपत्ति के क्षेत्रों में तनाव का अनुभव कर सकते हैं. इस अवधि में धनु राशि वालों की पारिवारिक आवश्यकताएं या भौगोलिक विचार करियर के निर्णयों को प्रभावित कर सकते हैं, ऐसे में सावधानी से काम लें. अगर आप कोई संपत्ति या कार खरीदने, घर पर मरम्मत करने या ट्रांसफर करने की सोच रहे हैं, तो अपने डॉक्यूमेंट्स का सही से ध्यान रखें. धनु राशि वाले बिजनेस के मालिकों को सलाह दी जाती है कि वे पारिवारिक भावनाओं को अपने फाइनेंशियल कार्यों के बीच में ना आने दें. अपने बचत खाते को ध्यान रखें और अनावश्यक रूप से पैसे उधार ना लें अन्यथा कर्ज लेने से परेशानियां ज्यादा बढ़ेंगी.

मीन राशि
शनि फिलहाल आपकी राशि में मौजूद हैं और यहीं से वक्री चाल चलने वाले हैं. ऐसे में मीन राशि वाले इस अवधि में स्वास्थ्य, दैनिक दिनचर्या, कार्य दिशा और आत्मविश्वास को लेकर तनाव महसूस कर सकते हैं. आपके दीर्घकालिक लक्ष्यों, करियर पथ या आपकी भूमिका के बारे में आपके मन में प्रश्न उठ सकते हैं. इस अवधि में ऑफिस में देरी और भ्रम से बचें और समय-सीमा को ना भूलें. अपनी भावनाओं के कारण या किसी पर भरोसा करने के कारण व्यावसायिक निर्णय ना लें और अपने पैसे का सही से रेकॉर्ड रखें. मीन राशि वालों को इस अवधि में अनुशासन, नींद और व्यावहारिक योजना पर ध्यान देना चाहिए.

शनि वक्री 2026 के दौरान क्या बचें
शनि वक्री के दौरान किसी भी तरह का शॉर्टकट ना अपनाएं, झूठ ना बोलें, लापरवाही से खर्च ना करें, जोखिम भरे उद्यमों में निवेश ना करें, कागजी कार्रवाई को लटकाए ना रखें, असभ्य ना हों या बड़ों या कारीगरों का अनादर ना करें. टैक्स, कर्ज, कानूनी या कॉन्ट्रैक्ट की समस्याओं से निपटने में देरी ना करें. कर्तव्यों की उपेक्षा करने पर शनि भारी हो सकते हैं.

Source link

You May Have Missed