व्यापारियों को होगा लाभ, नौकरी की चाह वालों को मिलेगी खुशखबरी; सिंह राशिफल

व्यापारियों को होगा लाभ, नौकरी की चाह वालों को मिलेगी खुशखबरी; सिंह राशिफल

Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal 24 July 2026: आर्थिक मामलों में आज (शुक्रवार) थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. अचानक कुछ ऐसे खर्च सामने आ सकते हैं, जिनकी पहले से प्लानिंग नहीं होगी, इसलिए बजट बनाकर चलना अच्छा रहेगा. अगर किसी को पैसा उधार देना हो या फिर किसी तरह का लेनदेन करना हो, तो पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही फैसला करें.

खरगोन. आज 24 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार, आज अनुराधा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे. सूर्य राशि से द्वादश भाव में विराजमान हैं. ग्रहों की यह स्थिति मानसिक रूप से संतुलित रहने का संकेत दे रही है. हालांकि अनावश्यक खर्च बढ़ने की संभावना भी बनी हुई है. ऐसे में पूरे दिन आर्थिक मामलों में सतर्क रहने और सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दी गई है.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
आज आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी. अचानक कुछ ऐसे खर्च सामने आ सकते हैं, जिनकी पहले से योजना नहीं बनाई गई होगी, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा. यदि किसी को पैसा उधार देना या किसी तरह का लेनदेन करना हो, तो पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही फैसला लें. कारोबार करने वाले लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहने वाला है. खासकर खाद्य पदार्थ, अनाज, किराना और शेयर मार्केट से जुड़े व्यापारियों को अच्छे लाभ के संकेत मिल रहे हैं. निवेश से जुड़े मामलों में भी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी.

करियर और शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए शुक्रवार का दिन अनुकूल रहेगा. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा. मानसिक स्थिरता के कारण काम पर पूरा फोकस रहेगा और लंबे समय से रुके हुए काम भी आसानी से पूरे हो सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है. पढ़ाई में मन लगेगा और एकाग्रता बढ़ेगी. जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल होने जा रहे हैं, उनके लिए सफलता के अच्छे योग बन रहे हैं.

सिंह राशि का स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन राहत देने वाला रहेगा. मानसिक तनाव कम रहेगा और पूरे दिन खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. मन प्रसन्न रहेगा, जिससे काम करने की क्षमता भी बेहतर बनी रहेगी.

दांपत्य जीवन और प्रेम संबंध
पारिवारिक जीवन में थोड़ा संयम रखने की जरूरत है. पति-पत्नी के बीच किसी छोटी बात को लेकर मतभेद या हल्की बहस हो सकती है. यदि समय रहते बातचीत से मामला सुलझा लिया जाए, तो स्थिति सामान्य बनी रहेगी. किसी भी बात को जरूरत से ज्यादा बढ़ाने से बचें. वहीं प्रेम संबंधों में दिन अच्छा रहेगा. पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा और साथ में घूमने या समय बिताने का मौका भी मिल सकता है, जिससे रिश्तों में और मजबूती आएगी.

आज का उपाय
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए आज लाल रंग की वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा. गुड़, गेहूं, लाल वस्त्र या अन्य लाल रंग की उपयोगी चीजों का दान करने से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed