वृश्चिक राशि वालों के लिए मिला-जुला है आज का दिन, लाभ के साथ बन रहे हैं रोग और भय कारक योग, करें ये उपाय

वृश्चिक राशि वालों के लिए मिला-जुला है आज का दिन, लाभ के साथ बन रहे हैं रोग और भय कारक योग, करें ये उपाय

Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 21 january: ज्योतिषाचार्य कुणाल झा ने बताया कि आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र तृतीयस्त होने के कारण लाभ कारक योग बन रहा है परंतु बुद्ध भय कारक योग बन रहा है. केतु पिता पक्ष में ह्रास कारक योग बन रहा है.

अभिनव कुमार/दरभंगा: आज 21 जनवरी 2026 को वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ज्योतिषीय गणना क्या कहती है? क्या आज का दिन उनके लिए शुभकारक रहेगा या फिर अशुभ कारक? इस बारे में हमने दरभंगा के ज्योतिषाचार्य डॉक्टर कुणाल कुमार झा से जानकारी ली है. वह बताते हैं कि आज के दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए चतुर्थ भाव में चंद्रमा होने, राहु से युक्त होने और केतु की पूर्ण दृष्टि होने के कारण विभिन्न प्रकार से रोग कारक योग बन रहे हैं. मंगल तृतीयस्त होने के कारण यानी की तृतीय भाव में होने के कारण और सूर्य तृतीय भाव में होने के कारण धन प्राप्ति कारक योग बन रहा है. शुक्र तृतीयस्त होने के कारण लाभ कारक योग बन रहा है, परंतु बुद्ध भय कारक योग बन रहे हैं. बृहस्पति अष्टमस्ट होने के कारण यानी कि अष्टम भाव में होने के कारण अनेक प्रकार से पीड़ा कारक योग बन रहा है.

ज्योतिषाचार्य कुणाल झा ने बताया कि आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र तृतीयस्त होने के कारण लाभ कारक योग बन रहा है परंतु बुद्ध भय कारक योग बन रहा है. केतु पिता पक्ष में ह्रास कारक योग बन रहा है. राहु चतुर्थ भाव में होने के कारण अंतरघात करने वाले शत्रुओं की वृद्धि कारक योग बन रहा है. परंतु चार ग्रह यानी चार ग्रहों की युति होने के कारण जातक शील हीन कारक योग बन रहा है. राहु चंद्रमा की युति होने के कारण बुद्धि में प्रतिकूलता कारक योग बन रहा है.

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन: क्या होगा शुभ या अशुभ?
उन्होंने बताया कि बुधवार होने के कारण आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को हरे रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए. विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करें. बाल्मिकीकृत सुंदरकांड का पाठ करें. दुर्गा सप्तशती का चतुर्थ अध्याय का पाठ करें. इसके अलावा अपामार्ग की जड़ को हरे रंग के कपड़े में बांधकर अपने बांह पर धारण करें. इससे शुभत्वों की प्राप्ति होगी.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

homeastro

वृश्चिक वालों के लिए लाभ के साथ ही भय और रोग कारक है आज का दिन, जानें उपाय

Source link

Previous post

Vrishabh Rashifal: थोड़ी खुशियां-थोड़ा गम.. वृषभ राशि वालों का आज कैसा रहेगा दिन? ज्योतिष से जानें

Next post

Vasant Panchami 2026 : वसंत पंचमी पर ग्रहों का महासंयोग, 5 राशियों का खुलने वाला है भाग्य, मिलेगा अपार ज्ञान और सफलता

You May Have Missed