वृश्चिक राशि वाले आज के दिन कर लें ये काम, जॉब में मिलेगी खुशखबरी
Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि के लिए 4 सितंबर 2025 को चंद्रमा, सूर्य, बुध, शुक्र से लाभकारी योग हैं, लेकिन बृहस्पति, शनि, राहु, केतु अशुभ योग बना रहे हैं. डॉक्टर कुणाल कुमार झा ने उपाय बताए.
दरभंगा: 4 सितंबर 2025 को वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा. आज का दिन और ज्योतिषीय गणना क्या कहती है? क्या आज का दिन शुभ रहेगा या अशुभ? क्या ग्रहों का दोष है या कुंडली में कोई खोट है? इसके उपायों पर विस्तृत जानकारी कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष, डॉक्टर कुणाल कुमार झा देंगे. आइये जानते हैं वृश्चिक राशि वालों का कैसा रहेगा दिन.
चंद्रमा तृतीय भाव में होने के कारण अनेक लाभकारी योग हैं. सूर्य कर्म स्थान में होने के कारण सभी कार्यों की सिद्धि के योग बने हैं. बुध 10वें भाव में होने के कारण सुखकारी योग की संभावना है. शुक्र भाग्य स्थान में होने के कारण लाभकारी योग हैं, लेकिन बृहस्पति, शनि, राहु और केतु अशुभ योग बना रहे हैं.
उपाय: वृश्चिक राशि के जातकों को आज पीले रंग का वस्त्र पहनना श्रेष्ठ रहेगा. पीला चंदन का टीका लगाएं और शिव सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करें. ओम नमः शिवाय का जप 1008 बार करें, वाल्मीकि कृत सुंदरकांड का पाठ करें और दुर्गा सरस्वती का चतुर्थ अध्याय पढ़ें. इससे अशुभ योग का समन होगा और शुभ योग की प्राप्ति होगी.
बता दें कि आज वृश्चिक राशि के जातक बृहस्पति, शनि, राहु और केतु से अशुभ योग बनने के कारण इन उपायों को करें. ताकि जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


