वृश्चिक राशि पर क्लेश-भयाक्रांत योग का साया! जोखिम भरा हो सकता है आज का दिन, भूलकर भी न करें ये गलतियां
Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 20 January 2026: दरभंगा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉक्टर कुणाल कुमार झा के अनुसार 20 जनवरी 2026 को वृश्चिक राशि के लिए पंचाग्रह योग बन रहा है. आज के दिन अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए. किसी भी प्रकार के जोखिम से बचना चाहिए. साथ ही उन्होंने बचने के उपाय भी बताएं हैं.
दरभंगा: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन यानी 20 जनवरी 2026 पंचाग्रह योगफल होने के कारण अच्छा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर कुणाल कुमार झा बताते हैं कि 20 जनवरी 2026 दिन मंगलवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए खास करके सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, और शुक्र यह पांच ग्रह जो है वह तृतीय भाव में होने के कारण अर्थात पंचाग्रह योगफल जो आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक को घटित होगा. इसमें परम स्वार्थी कारक योग बन रहा है. धर्म श्रद्धालु कारक योग बन रहा है.
आज ऐसा रहेगा दिन?
तृतीयस्त सूर्य अलग से होने के कारण धन आगमन कारक योग बन रहा है. चंद्रमा लाभ कारक योग बन रहा है, मंगल धन प्राप्ति कारक योग बन रहा है. परंतु बुद्ध एवं बृहस्पति अनेक प्रकार से क्लेश और भयाक्रांत कारक योग होने के कारण अर्थात भयवित कारक योग बना रहा है. तृतीयस्थ शुक्र होने के कारण शोकाकुल कारक योग बना रहा है. राहु चतुर्थ भाव में होने के कारण शत्रु वृद्धि कारक योग बन रहा है. केतु कर्मस्त कर्म भाव में होने के कारण शोकाकुल कारक योग बना रहा है.
अतः आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को मंगलवार होने के कारण लाल रंग का वस्त्र धारण करें, गाय के घी में सिंदूर गल करके हनुमान जी को अर्पण करें, बाल्मिकीकृत सुंदरकांड का पाठ करें. जिससे कि शुभत्वों की प्राप्ति होगी और अशुभत्वों में कमी को देगी.
स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉक्टर कुणाल कुमार झा बताते हैं कि आज के दिन वृश्चिक राशि वालों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए. किसी भी प्रकार के जोखिम से बचना चाहिए.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


