वक्री बुध बढ़ाएगा नौकरी में टेंशन, लव लाइफ में पार्टनर से अनबन, जानें आज का मिथुन राशिफल

वक्री बुध बढ़ाएगा नौकरी में टेंशन, लव लाइफ में पार्टनर से अनबन, जानें आज का मिथुन राशिफल

Last Updated:

Mithun Rashifal Today 13 July: आज 13 जुलाई को मिथुन राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा. आसमान में बन रहे शुभ ध्रुव योग के साथ-साथ सूर्य, चंद्रमा और बुध की युति से अमावस्या योग का निर्माण हो रहा है. ज्योतिषाचार्य संजय के अनुसार, वक्री बुध के प्रभाव से कार्यक्षेत्र और नौकरी में बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए निवेश करने से बचें. वहीं, लव लाइफ में भावनाओं के उतार-चढ़ाव के कारण पार्टनर से अनबन की आशंका है. मानसिक तनाव से बचने के लिए खुद को पॉजिटिव रखें और योग करें.

Mithun Rashifal Today 13 July: आज सोमवार यानी 13 जुलाई का दिन है. आज का दिन मिथुन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज के दिन ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज के दिन ध्रुव योग बन रहा है और ध्रुव योग को अपने आप में शुभ योग माना जाता है. उन्होंने कहा कि यह नाम ध्रुव तारे को कहा जाता है. आज के दिन चतुर्थी तिथि भी है. हिंदी पंचांग के अनुसार आज कृष्ण पक्ष की चौदस तिथि है. उन्होंने कहा कि आज के दिन मिथुन राशि वाले जातक बहुत इमोशनल हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि सोमवार के दिन सूर्य, चंद्रमा और बुध एक साथ अमावस्या योग में बैठे हुए हैं.

भावनाओं में आएगा ज्वार-भाटा, मूड का दिखेगा बड़ा असर
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि इस समय चंद्रमा और बुध अस्त अवस्था में हैं. यह समय ऐसा है जैसे समुद्र में ज्वार-भाटा आता है, ठीक वैसे ही हमारे इमोशंस में भी ज्वार-भाटा आता है. इसके लिए कृष्ण पक्ष की दो तिथियां महत्वपूर्ण होती हैं- एक चौदस और दूसरी अमावस्या. उन्होंने कहा कि जो लोग पहले से परेशान चल रहे होंगे, वे आज और उदास होंगे. उन्होंने कहा कि अगर आज के दिन मिथुन जातक परेशान होंगे तो उनकी उदासी बढ़ती चली जाएगी. वहीं इसके विपरीत, अगर आपका मूड अच्छा होगा तो आप टॉप पर चले जाएंगे, यानी हर काम आप अच्छे से निपटा पाएंगे. अगर आप खुद को पॉजिटिव रखकर खुश होने की कोशिश करेंगे तो आपकी खुशियां बढ़ेंगी.

वक्री बुध और राहु की दृष्टि बढ़ाएगी परेशानी
उन्होंने कहा कि इस समय राहु की दृष्टि सूर्य, बुध और चंद्रमा पर पड़ रही है. आपका स्वभाव आज के दिन ऐसा रहेगा जैसे कोई मेमना होता है, यानी आप आज के दिन सहारा तलाश करेंगे क्योंकि इधर इमोशनली हाई टाइड (ज्वार-भाटा) चल रहा है. उन्होंने कहा कि बुध को बुद्धि का स्वामी कहा जाता है, इस समय बुध वक्री चल रहा है जो हर काम में रुकावट पैदा कर देता है और जब काम नहीं बनते हैं तो इंसान परेशान हो जाता है.

लव लाइफ और रिश्ते में हो सकती हैं छोटी-मोटी गलतफहमियां
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज मिथुन जातक बहुत इमोशनल रहेंगे. भावनाओं के उतार-चढ़ाव के चलते पार्टनर के साथ छोटी-मोटी गलतफहमियां हो सकती हैं. उन्होंने कहा कि अपने साथी से सहारा और सहयोग की उम्मीद रहेगी, लेकिन खुद को भी मजबूत रखें क्योंकि हमेशा सहारा मिल जाए यह जरूरी नहीं होता है. अपनी बातचीत में सौम्यता बनाए रखें ताकि रिश्ते मधुर रहें.

बिजनेस में बड़े निवेश से बचें
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि वक्री बुध के प्रभाव से आज मिथुन राशि वाले लोगों के बनते कामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, जिससे मानसिक परेशानी बढ़ सकती है. कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें और कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें. उन्होंने कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण रखने से बिगड़े काम भी बन जाएंगे. उन्होंने सलाह दी है कि अभी फिलहाल आप बड़े काम को टाल दें और किसी भी तरह के निवेश से बचें.

मानसिक तनाव से रहें दूर
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, ग्रहों की स्थिति के चलते मानसिक तनाव और उदासी हावी हो सकती है. दिल और दिमाग में भावनाओं का तूफान रहेगा, जिसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है. आप आज खुद को पॉजिटिव रखें, योग करें और तनाव से दूर रहने की कोशिश करें.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed