लोगों की नजर बन रही है परेशानी? नमक से लेकर मिर्च तक, नजर उतारने के 7 पुराने, घरेलू और असरदार उपाय

लोगों की नजर बन रही है परेशानी? नमक से लेकर मिर्च तक, नजर उतारने के 7 पुराने, घरेलू और असरदार उपाय

Last Updated:

Evil Eye Removal Remedies : हमारे समाज में नजर लगने की मान्यता बहुत पुरानी है. जब किसी व्यक्ति का काम अचानक बिगड़ने लगे, बच्चा बिना कारण रोने लगे या घर में नकारात्मक माहौल महसूस हो, तो अक्सर लोग कहते हैं कि नजर लग गई है. भले ही आज का दौर आधुनिक हो चुका है, फिर भी नजर उतारने के तरीके आज भी कई घरों में अपनाए जाते हैं. खासकर बच्चों, नई बहुओं, अच्छे काम की शुरुआत या किसी बड़ी खुशी के समय लोग नजर उतारना जरूरी मानते हैं. इसका मकसद मन की शांति और नकारात्मक प्रभाव से बचाव होता है.

नजर उतारने के उपाय अलग-अलग इलाकों और परंपराओं में अलग हो सकते हैं, लेकिन इनके पीछे भावना एक ही होती है. इन उपायों में ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जो आसानी से घर में मिल जाती हैं. इन्हें करते समय विश्वास और ध्यान को सबसे जरूरी माना जाता है. नीचे नजर उतारने के 7 सबसे आम और प्रचलित तरीकों के बारे में बताया गया है, जिन्हें लोग आज भी अपनाते हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

evil eye removal remedies

1. नमक से नजर उतारना नमक को बुरी ऊर्जा सोखने वाला माना जाता है. एक मुट्ठी नमक लेकर व्यक्ति के सिर से पैर तक सात बार घुमाया जाता है. इसके बाद नमक को आग में डाल दिया जाता है या पानी में बहा दिया जाता है.

evil eye removal remedies

2. राई का इस्तेमाल राई के दानों को नजर उतारने के लिए बहुत असरदार माना जाता है. थोड़ी सी राई लेकर व्यक्ति के ऊपर से घुमाई जाती है और फिर उसे आग में डाल दिया जाता है. अगर राई तेज आवाज के साथ जले, तो लोग मानते हैं कि नजर ज्यादा थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

evil eye removal remedies

3. नींबू और मिर्च का उपाय सात हरी मिर्च और एक नींबू को धागे में पिरोकर दरवाजे पर टांग दिया जाता है. यह उपाय नजर से बचाने के लिए किया जाता है, खासकर दुकान या नए घर के लिए.

evil eye removal remedies

4. फिटकरी से नजर उतारना फिटकरी को आग पर रखने से पहले व्यक्ति के चारों ओर घुमाया जाता है. माना जाता है कि फिटकरी टूट जाए या फैल जाए तो नजर उतर गई है.

evil eye removal remedies

5. तेल और रोटी का तरीका सरसों के तेल की एक बूंद और रोटी का टुकड़ा लेकर नजर उतारी जाती है. बाद में इसे किसी जानवर को खिला दिया जाता है.

evil eye removal remedies

6. नारियल का इस्तेमाल नारियल को सिर के ऊपर से घुमाकर बहते पानी में प्रवाहित कर दिया जाता है. यह उपाय खास मौकों पर किया जाता है.

evil eye removal remedies

7. लौंग और कपूर लौंग और कपूर को साथ जलाकर धुआं दिखाया जाता है. इसे घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए किया जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

लोगों की नजर बन रही है परेशानी? नमक से लेकर मिर्च तक, नजर उतारने के 7 उपाय

Source link

Previous post

Pitra Dosh ke sanket: अगर जीवन में घट रहीं हैं ये घटनाएं तो समझ लें आपके पितर हैं आपसे नाराज, गलती से भी न करें नजरअंदाज

Next post

Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन? जानिए प्यार, पैसा, करियर और सेहत का हाल

You May Have Missed