लव लाइफ शानदार, करियर में शॉर्टकट पड़ सकता है भारी, जानें मिथुन वालों का दिन?

लव लाइफ शानदार, करियर में शॉर्टकट पड़ सकता है भारी, जानें मिथुन वालों का दिन?

Mithun Rashifal 25 April 2026: ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की गणना बता रही है कि शनिवार, 25 अप्रैल का दिन मिथुन राशि वालों के लिए मिला-जुला असर लेकर आने वाला है. एक तरफ जहां शनि देव की दृष्टि आपके कामों में थोड़ी रुकावट या देरी ला सकती है, वहीं दूसरी तरफ नए निवेश और भविष्य की प्लानिंग के लिए आज का दिन काफी शानदार है. आज आपको मानसिक तनाव से बचकर अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना होगा. उत्तराखंड के हरिद्वार के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से जानते हैं कि आज आपका लव लाइफ, करियर और बिजनेस कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री ने कहा कि आज मिथुन राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है. शनि के प्रभाव से आपके बने-बनाए कामों में अचानक अड़चनें आ सकती हैं, जिससे आप थोड़ा चिड़चिड़ापन या मानसिक अस्थिरता महसूस कर सकते हैं. करियर के मामले में आज किसी भी तरह का ‘शॉर्टकट’ न लें, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं. हालांकि, अगर आप निवेश की सोच रहे हैं, तो दिन आपके पक्ष में है. बस ऑफिस में काम के बोझ को खुद पर हावी न होने दें.

लव राशिफल: पार्टनर के साथ बढ़ेगा प्यार, पर जुबान पर रखें लगाम
पंडित श्रीधर शास्त्री के अनुसार, प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन सुखद रहेगा. हालांकि, ऑफिस की थकान और तनाव का असर आपकी बातचीत पर दिख सकता है. अगर आप अपने पार्टनर से फोन पर बात कर रहे हैं, तो अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें, वरना छोटी सी बात विवाद का रूप ले सकती है. अगर मन में कोई शिकायत है, तो आज उसे जाहिर करने के लिए सही समय नहीं है. इसके उलट, यदि आप प्रेम विवाह या भविष्य की प्लानिंग पर बात करना चाहते हैं, तो यह समय बिल्कुल सही है. वहीं शादीशुदा जातकों के लिए दिन अच्छा है, घर की जिम्मेदारियों और बच्चों के भविष्य को लेकर जीवनसाथी के साथ की गई चर्चा रिश्तों में और मजबूती लाएगी.

करियर राशिफल: शॉर्टकट से बचें, लंबी प्लानिंग लाएगी रंग
करियर के मोर्चे पर आज का दिन सावधानी और प्लानिंग का है. पंडित शास्त्री बताते हैं कि आज किसी भी काम में जल्दबाजी न दिखाएं. अगर आप भविष्य के लिए कोई बड़ा लक्ष्य तय कर रहे हैं, तो उसमें बदलाव करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम ला सकता है. छात्रों के लिए सलाह है कि खासकर जो साइंस या टेक्निकल फील्ड से हैं, वे अपनी एकाग्रता बनाए रखें. मन भटकने पर सुबह के समय एकांत में ‘सेल्फ स्टडी’ करना आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद रहेगा.

व्यावसायिक राशिफल: मेहनत का मिलेगा मीठा फल, बढ़ेगी आमदनी
बिजनेस और कार्यक्षेत्र में आज अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे. जो लोग पूरी लगन से मेहनत कर रहे हैं, उनके लिए धन लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं. ऑफिस में काम का प्रेशर तो रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत से पुरानी रुकी हुई डील्स या अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नौकरीपेशा लोग ध्यान दें कि आज सप्ताह का आखिरी दिन है, इसलिए आपके सीनियर आपके काम की बारीकी से जांच कर सकते हैं. अपनी जिम्मेदारियों को धैर्य और अनुशासन के साथ निभाएं. जो लोग ईमानदारी से काम करेंगे, उनके लिए प्रमोशन और सैलरी बढ़ने के रास्ते खुल सकते हैं, जो आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगा.

मिथुन राशि वालों के लिए आज की खास सलाह
पंडित जी की सलाह है कि आपके दिमाग में बहुत सारे आइडियाज आ सकते हैं, लेकिन हर किसी पर काम करना जरूरी नहीं है. सिर्फ उन्हीं आइडियाज को चुनें जो आपको भविष्य में आगे बढ़ने में मदद करें.
लकी नंबर: 07
लकी कलर: मॉव

Source link

You May Have Missed