लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस और नौकरी में मिलेगा मनचाहा पद, पढ़ें राशिफल

लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस और नौकरी में मिलेगा मनचाहा पद, पढ़ें राशिफल

Last Updated:

Mithun Rashifal Today 26 July: ज्योतिषाचार्य ने कहा कि वहीं दूसरी ओर मिथुन राशि की महिला जातक शनि की दृष्टि के कारण इस समय कई तरह की मानसिक और व्यावहारिक परेशानियों का सामना कर सकती हैं. 

Mithun Rashifal Today 26 July: आज 26 जुलाई यानी रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास और उथल-पुथल भरा रहने वाला है. आज चंद्रमा का गोचर गुरु की राशि धनु में हो रहा है जो एक शुभ स्थिति का निर्माण कर रहा है. इसके साथ ही सूर्य से द्वादश भाव में बुध और दूसरे भाव में शुक्र के होने से ‘उभयचरी योग’ का सुंदर संयोग बन रहा है. इतना ही नहीं, देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान होकर अत्यंत शुभ ‘हंस राजयोग’ का निर्माण कर रहे हैं. हालांकि, इन शुभ योगों के बीच ग्रहों की कुछ ऐसी स्थितियां भी बन रही हैं जो वैश्विक और व्यक्तिगत स्तर पर तनाव पैदा कर सकती हैं.

वैश्विक हलचल, युद्ध और रिश्तों में तनाव के संकेत
देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि इस समय शुक्र और शनि की युति और उनकी छठी-आठवीं दृष्टि का प्रभाव देखने को मिल रहा है. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सौंदर्य, लग्जरी, सुख-सुविधाओं और स्त्री जाति का कारक माना गया है जिनके पास दैत्यों के गुरु होने के नाते ‘संजीवनी विद्या’ भी है. वहीं शनि के प्रभाव के कारण वैश्विक स्तर पर युद्ध और जन-धन की हानि जैसी स्थितियां पैदा हो रही हैं. वर्तमान में शुक्र के साथ केतु की उपस्थिति और शनि की दृष्टि के कारण रिश्तों और राजनीतिक गलियारों में बड़े तनाव के संकेत मिल रहे हैं.

वैवाहिक संबंधों में दरार और राजनीतिक दलों में बिखराव
ज्योतिषाचार्य ने कहा है कि इन ग्रहों की स्थिति का सीधा असर वैवाहिक जीवन और संबंधों पर पड़ेगा. शुक्र और शनि का यह योग पति-पत्नी के बीच गहरी दरार पैदा कर सकता है जिससे बात तलाक तक पहुंच सकती है. उन्होंने कहा न सिर्फ आम जीवन में बल्कि कई बड़ी हस्तियों और दिग्गजों के बीच अलगाव और विवाद देखने को मिल सकते हैं. राजनीतिक क्षेत्र में भी इसका बड़ा असर होगा. कई राजनीतिक पार्टियों में बिखराव आ सकता है, नेता पाला बदल सकते हैं और बने-बनाये राजनीतिक गठबंधन टूटने की कगार पर पहुंच सकते हैं.

मिथुन राशि के पुरुष जातकों के लिए विशेष सलाह
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से ध्यान देने योग्य है. वैसे तो मिथुन राशि के पुरुषों का शुक्र मजबूत होने पर उन्हें लग्जरी, सुख और योग्य जीवनसाथी का सुख मिलता है, लेकिन मौजूदा स्थिति में मिथुन पुरुष जातक की कुंडली में शुक्र पर प्रभाव के कारण उन्हें हुकूमत चलाने वाली पत्नी मिल सकती है. ऐसी जीवनसंगिनी स्वभाव से थोड़ी कंजूस भी हो सकती है जो वक्त आने पर काम न आए.

मिथुन राशि की महिलाओं पर प्रभाव और अंतिम चेतावनी
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि वहीं दूसरी ओर मिथुन राशि की महिला जातक शनि की दृष्टि के कारण इस समय कई तरह की मानसिक और व्यावहारिक परेशानियों का सामना कर सकती हैं. उनका कहना है कि इस दौरान जिन मिथुन राशि की महिलाओं का विवाह होता है, उन्हें शराबी या व्यसनी पति मिलने की आशंका बढ़ जाती है. जहाँ एक तरफ हंस और उभयचरी योग शुभता ला रहे हैं, वहीं शुक्र-शनि और केतु का यह संबंध रिश्तों और राजनीति में बेहद सतर्क रहने की चेतावनी दे रहा है.

Source link

You May Have Missed