रिश्तों में बढ़ेगा तनाव, खर्च भी करेगा परेशान…मेष राशि में आज बन रहा चंद्र-मंगल योग

रिश्तों में बढ़ेगा तनाव, खर्च भी करेगा परेशान…मेष राशि में आज बन रहा चंद्र-मंगल योग

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 11 June 2026 : मेष राशि के रिश्तों में आज अनबन होगी. खर्चे बढ़ सकते हैं. आज शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:52 से लेकर 12:48 दोपहर तक रहेगा. आज का दिन जिम्मेदारियां से भरा रहेगा. सूर्य की वजह से आत्मविश्वास और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अविवाहित लोग जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. योग और व्यायाम नियमित जारी रखें. पेय पदार्थ का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें. नौकरी और करियर में दबाव बढ़ सकता है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 11 June 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज चंद्र-मंगल योग बनेगा. रुके हुए सरकारी कामों को गति मिल सकती है. रिश्तों में अनबन होगी. खर्चे बढ़ सकते हैं. आज ऋतु ग्रीष्म है. मास ज्येष्ठ है. तिथि एकादशी है. नक्षत्र रेवती है. करण बव और बालव है. पक्ष कृष्ण है. योग शोभन है. आज सूर्योदय 5:22 पर होगा. सूर्यास्त 7:18 पर होगा. आज शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:52 से लेकर 12:48 दोपहर तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य चिरकाल तक अच्छा लाभ प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल 2:05 से लेकर 3:39 तक रहेगा. राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य लंबे समय तक अच्छा लाभ प्रदान नहीं करता है. आज दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने लोकल 18 से बताया कि मेष राशि के स्वामी मंगल आपको साहस, परिश्रम और चुनौतियों से सामना करने का शक्ति देंगे. चंद्रमा 6वें भाव में गोचर करेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र, प्रतिस्पर्धा, स्वास्थ्य और दैनिक जिम्मेदारियों का विशेष ध्यान देना होगा. सूर्य आपके पराक्रम भाव को मजबूत बनाएंगे. निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि प्रदान करेंगे. आज का दिन जिम्मेदारियां से भरा हुआ रहेगा. हालांकि, सूर्य की वजह से आत्मविश्वास और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

कम करें ये चीज

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन काम की अधिकता से थकान महसूस हो सकती है. पेट, गैस या पाचन संबंधी छोटी समस्याएं हो सकती हैं. नियमित दिनचर्या और संतुलित भोजन पर ध्यान दें. योग और व्यायाम नियमित जारी रखें. पेय पदार्थ का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें. बाहर का खाने से परहेज करें. मानसिक तनाव कम करने के लिए मोबाइल स्क्रीन कम देखें.

काम आएगी ये बात

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के प्यार और रिश्ते में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है. पार्टनर की भावनाओं को समझने की प्रयास करें. कोई भी निर्णय आवेग में आकर नहीं लें. अविवाहित लोगों को जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए. परिवार का सहयोग मिलेगा लेकिन किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. घर में शांति बनाए रखने के साथ-साथ धैर्य की भी आवश्यकता होगी. बड़ों की सलाह लाभदायक सिद्ध हो सकती है.

कैसा रहेगा ऑफिस वालों का दिन?

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज आपकी आर्थिक स्थिति डांवाडोल रहेगी. खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी. पुराने कर्ज या भुगतान से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है. आर्थिक मामलों में सावधानी और योजना बनाकर काम करने की आवश्यकता होगी. नौकरी और करियर में दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत आपको आगे बढ़ा सकती है. अधूरे कार्य पूरे करने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है. सरकारी, प्रशासनिक और सेवा क्षेत्र में जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed