राहु की चाल से सावधान? आज का दिन वृश्चिक राशि के लिए मिश्रित, जानिए उपाय

राहु की चाल से सावधान? आज का दिन वृश्चिक राशि के लिए मिश्रित, जानिए उपाय

Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 03 December: 3 दिसंबर 2025 को वृश्चिक राशि वालों का दिन मिला-जुला रहेगा. इसलिए सावधानी के साथ कार्य करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी. ग्रहों की चाल दर्शाती है कि आज राहु का प्रभाव अधिक रहेगा. जिसके कारण कई क्षेत्रों में बाधाएं आ सकती हैं. डॉक्टर धीरज कुमार झा के अनुसार राहु की उपासना और बताए गए उपाय लाभप्रद होंगे.

दरभंगाः आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा. ज्योतिषाचार्य डॉ.धीरज कुमार झा के अनुसार 3 दिसंबर 2025 यानी आज का दिन न पूरी तरह शुभ है और न ही अशुभ. इसलिए सावधानी के साथ कार्य करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी. ग्रहों की चाल दर्शाती है कि आज राहु का प्रभाव अधिक रहेगा. जिसके कारण कई क्षेत्रों में बाधाएं आ सकती हैं. लेकिन सही उपाय अपनाने पर लाभ मिलता भी दिखाई देगा.

आज बुद्ध ग्रह का प्रभाव रहेगा
डॉ.झा बताते हैं कि बुधवार होने के कारण आज बुद्ध ग्रह का प्रभाव भी रहेगा. बुद्ध को नपुंसक ग्रह कहा जाता है. इनका स्वयं का कोई विशिष्ट स्वभाव नहीं माना गया है. ऐसे में आज राशिगत फैसलों के अनुसार ही दिन का परिणाम मिलेगा. वृश्चिक राशि वालों के लिए आज रोजगार, व्यापार और कृषि क्षेत्रों में प्रगति की संभावनाएं हैं. लेकिन यह प्रगति आंशिक रहेगी. मेहनत करेंगे तो परिणाम मिलेंगे. परंतु जितनी अपेक्षा है उतनी सफलता तुरंत नहीं मिलेगी. राहु की कुदृष्टि होने के कारण बिना वजह तनाव और भ्रम की स्थिति बन सकती है. इसलिए क्रोध और जल्दबाजी से बचकर शांत रहना बेहद जरूरी है.

आज का लाभकारी उपाय
वृश्चिक राशि के जातक नीचे दिए गए उपाय अपनाकर दिन को और बेहतर बना सकते हैं. राहु की उपासना करें, चावल, काला तिल, और उड़द दान करना लाभकारी. रुद्राभिषेक करें या किसी शिवालय में जलाभिषेक अवश्य करें. वाल्मीकि कृत सुंदरकांड का पाठ करें, इससे मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति बढ़ेगी. दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ और एकादश अध्याय का पाठ करने से बाधाएं दूर होंगी.

मानें ये सलाह भी
डॉ. झा कहते हैं कि इन उपायों को अपनाकर वृश्चिक राशि के जातक अपने जीवन में संतुलन और शांति बनाए रख सकते हैं. दिन की चुनौतियां अवसर में बदल सकती हैं, यदि सकारात्मक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास कायम रखा जाए. मेहनत और विश्वास की राह पर आगे बढ़ें, क्योंकि ग्रहों की स्थिति संकेत दे रही है कि आज की छोटी सफलता आने वाले समय में बड़े लाभ का आधार बन सकती है. कुल मिलाकर, आज वृश्चिक राशि के लिए सावधानी और आध्यात्मिक उपाय साथ चलेंगे तो दिन शुभ फलदायी रहेगा.

About the Author

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homeastro

राहु की चाल से सावधान? आज का दिन वृश्चिक राशि के लिए मिश्रित, जानिए उपाय

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Aaj Ka Tarot Rashifal: कर्क के साथ होगा धोखा, मीन को नई जॉब का मौका, सिंह रहेंगे कन्फ्यूज, मकर न करें भरोसा, पढ़ें आज का टैरो राशिफल

Next post

आज सावधान रहें कुंभ राशि वाले! निवेश और वाहन चलाने में बरतें एहतियात

You May Have Missed