मोहिनी एकादशी कब है? ध्रुव योग और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त में होगी पूजा, जानें तारीख

मोहिनी एकादशी कब है? ध्रुव योग और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त में होगी पूजा, जानें तारीख

Mohini Ekadashi 2026 Date: मोहिनी एकादशी का व्रत हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप की पूजा की जाती है. समुद्र मंथन से निकले अमृत के लिए असुरों और देवताओं में संघर्ष होने लगा, तब भगवान विष्णु ने एक सुंदर स्त्री का मोहिनी रूप धारण किया था. उसके बाद उन्होंने अमृत कलश असुरों से लेकर देवताओं और असुरों को बारी बारी से अृमत पान कराने का निर्णय लिया, जिस पर असुर मान गए. इस साल मोहिनी एकादशी की पूजा ध्रुव योग और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त में होगी. आइए जानते हैं कि मोहिनी एकादशी कब है? मोहिनी एकादशी का मुहूर्त क्या है?

मोहिनी एकादशी 2026 तारीख

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल वैशाख शुक्ल एकादशी तिथि का प्रारंभ 26 अप्रैल दिन रविवार को शाम 6 बजकर 6 मिनट से होगा. इस तिथि का समापन 27 अप्रैल दिन सोमवार को शाम 6 बजकर 15 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर मोहिनी एकादशी का व्रत 27 अप्रैल सोमवार को रखा जाएगा.

मोहिनी एकादशी 2026 मुहूर्त

मोहिनी एकादशी व्रत के दिन भगवान विष्णु की पूजा आप अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त में 05:44 ए एम से 07:23 ए एम के बीच कर सकते हैं. उसके बाद शुभ-उत्तम मुहूर्त सुबह 09:02 ए एम से लेकर 10:40 ए एम तक है. इसमें भी एकादशी की पूजा कर सकते हैं.

मोहिनी एकादशी का ब्रह्म मुहूर्त 04:17 ए एम से लेकर 05:01 ए एम तक रहेगा. यह समय स्नान के लिए उत्तम है. वहीं दिन का शुभ समय यानि अभिजीत मुहूर्त 11:53 ए एम से लेकर दोपहर 12:45 पी एम तक है.

ध्रुव योग में मोहिनी एकादशी 2026

इस साल की मोहिनी एकादशी ध्रुव योग में है. व्रत के दिन ध्रुव योग प्रात:काल से लेकर रात 9 बजकर 36 मिनट तक रहेगा. उसके बाद से व्याघात बनेगा. ध्रुव योग भगवान विष्णु से संबंधित है. यह एक स्थिर योग है. इस शुभ योग में मकान, सगाई, विवाह, नए का की शुरुआत आदि जैसे स्थिर कार्य करते हैं, जो सफल होते हैं.

मोहिनी एकादशी के दिन पूर्वाफाल्गुनी और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेंगे. पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रात:काल से लेकर रात 9 बजकर 18 मिनट तक रहेगा, उसके बाद से उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रारंभ होगा.

मोहिनी एकादशी पर लगेगी भद्रा

मोहिनी एकादशी वाले दिन भद्रा लग रही है. उस दिन भद्रा का प्रारंभ सुबह में 06:07 ए एम से हो रहा है और यह शाम को 06:15 पी एम तक रहेगी. इस भद्रा का वास धरती पर रहेगा, इस वजह​ से इस समय में कोई शुभ कार्य न करें. पूजा पाठ आदि कर सकेंगे.

मोहिनी एकादशी व्रत का पारण समय

यदि आप 27 अप्रैल को मोहिनी एकादशी का व्रत रखते हैं, तो व्रत का पारण अगले दिन 28 अप्रैल मंगलवार को होगा. आप व्रत का पारण 05:43 ए एम से सुबह 08:21 ए एम के बीच कभी भी कर सकते हैं. पारण के दिन द्वादशी तिथि का समापन शाम को 06:51 पी एम पर होगा.

मोहिनी एकादशी व्रत का महत्व

मोहिनी एकादशी का व्रत और पूजन करने से व्यक्ति के कष्टों का अंत होता है. वह पाप, मोह, माया के बंधन से मुक्त होकर सुख और समृद्धि का जीवन प्राप्त कर सकता है. भगवान विष्णु के आशीर्वाद से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है.

Source link

You May Have Missed