मेष राशि पर आज रहेगा शनि-मंगल का प्रभाव, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन?

मेष राशि पर आज रहेगा शनि-मंगल का प्रभाव, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन?

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 23 September 2025 : मेष राशि में आज मंगल और शनि ग्रह का प्रभाव रहेगा.. कारोबार और नौकरी में नए अवसर मिलने की पूरी उम्मीद है. कारोबार में थोड़ा सावधानी बरतने के साथ ही बड़ा निवेश करने के निर्णय लेने से पहले सोचने की जरूरत है. 

आज का मेष राशिफल.
मिर्जापुर : ग्रहों में उतार चढ़ाव से हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राशियों के फल प्रभावित होते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशियों के फल ग्रहों की चाल पर होता है. 12 राशियों में एक मेष राशि में आज मंगल और शनि ग्रह का प्रभाव रहेगा. यानि आज कारोबार से लेकर नौकरी के क्षेत्र में ज्यादा मेहनत करने पर सफलता मिलेगी. परिवार में तनाव हो सकता है और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है. आज धैर्य रखने पर व्यवसाय से लेकर नौकरी में फायदा मिलेगा.

विन्ध्यधाम के आचार्य पं. अनुपम महाराज ने लोकल 18 से बताया कि मेष राशि के जातकों के लिए ग्रहों के प्रभाव से मिश्रित फल मिलने की उम्मीद है. कारोबार और नौकरी में नए अवसर मिलने की पूरी उम्मीद है. कारोबार में थोड़ा सावधानी बरतने के साथ ही बड़ा निवेश करने का निर्णय लेने से पहले सोचने की जरूरत है. नौकरी में मेहनत के बाद सफलता के दरवाजे खुल सकते हैं और नए अवसर मिलने की पूरी उम्मीद है.आर्थिक तौर पर आज का दिन ज्यादा खास नहीं रहने वाला है.

पं. अनुपम महराज ने बताया कि मेष राशि में स्वास्थ्य पर गुरु ग्रह का प्रभाव रहेगा. इसलिए स्वास्थ्य मिला-जुला हो सकता है. थकावट के साथ ही मानसिक तनाव भी हो सकता है. इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें. लव लाइफ और परिवार से जुड़े रिश्तों के लिए दिन तनावपूर्ण हो सकते हैं. बातचीत के बाद विवाद होने की आशंका है. आपसी समझ और सूझबूझ के साथ ही इसका भी हल पा सकते हैं. प्रेम जीवन में मधुरता के योग दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, सबसे जरूरी धैर्य है, जो कई कामों को स्वयं पूर्ण कर देगा.

authorimg

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस…और पढ़ें

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मेष राशि पर आज रहेगा शनि-मंगल का प्रभाव, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन?

Source link

Previous post

Aaj Ka Love Rashifal: इन 4 जातकों के टूटेंगे दिल, चापलूसी भरे वादों से रहें सावधान, ये राशियां नए रिश्ते बनाने में जल्दबाज़ी न करें, पढ़ें लव राशिफल

Next post

Vastu Remedies: वास्तु दोषों से बर्बादी तय! जानिए नॉर्थ ईस्ट टॉयलेट और साउथ वेस्ट एंट्री के खतरनाक प्रभाव

You May Have Missed