मेष राशि के लोगों को आज करियर में मिलेगी सफलता, धन की होगी प्राप्ति, जानें पूरा राशिफल

मेष राशि के लोगों को आज करियर में मिलेगी सफलता, धन की होगी प्राप्ति, जानें पूरा राशिफल

Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Mesh Rashifal: ग्रह गोचर की स्थिति के हिसाब से आज के दिन मेष राशि के जातक के लिए बेहद सकारात्मक दिन रहेगा हर कार्य में सफलता मिलेगी लव लाइफ में लाइफ पार्टनर की एंट्री होगी तो लंबे समय से रुका हुआ धन भी वापस मिल…और पढ़ें

मेष राशि 

अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद सभी ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन सहित राशि चक्र के 12 राशि के जातक पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलता है. व्यक्ति के जीवन में राशि चक्र की 12 राशि और 9 ग्रहों का विशेष प्रभाव होता है. इसी के आधार पर भविष्य और कुंडली का आकलन भी किया जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार आज 23 फरवरी है और आज के दिन राशि चक्र की पहली राशि मेष राशि के जातकों  के लिए कैसा रहने वाला है, तो चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से समझते हैं.

दरअसल अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ग्रह गोचर की स्थिति के हिसाब से आज के दिन मेष राशि के जातकों के लिए बेहद सकारात्मक दिन रहेगा. हर कार्य में सफलता मिलेगी. लव लाइफ में लाइफ पार्टनर की एंट्री होगी. तो लंबे समय से रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा. धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी.

मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पर अगर नजर डालें, तो आज के दिन आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. व्यापार में वृद्धि होगी. धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होंगे. धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी. रुका हुआ धन वापस मिलेगा. कार्यक्षेत्र में भी सफलता हासिल होगी.

करियर की अगर बात करें तो मेष राशि के जातकों के करियर में आज सफलता देखने को मिलेगी. सीनियर का साथ मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी. करियर को लेकर अगर आप काफी लंबे समय से परेशान हैं तो आपकी सफलता भी दूर होगी.

लव लाइफ की बात करें तो मेष राशि के जातकों को आज लव लाइफ में नए पार्टनर की एंट्री हो सकती है. दांपत्य जीवन में मधुरता भी आएगी. लंबे समय से चल रहा लड़ाई झगड़ा शांत होगा. खुशनुमा माहौल रहेगा.

homeastro

मेष राशि के लोगों को आज करियर में मिलेगी सफलता, धन की होगी प्राप्ति

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Holi 2025 Date: 14 या 15 मार्च किस तारीख को मनाई जाएगी होली? डेट को लेकर है कंफ्यूजन, तो नोट कर लें सही तिथि, शुभ मुहूर्त

Next post

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के समय 5 बीज मंत्रों का करें जाप, शिवजी दिलाएंगे हर समस्या से छुटकारा

You May Have Missed