मेष राशि की लव लाइफ में आज बढ़ेगा भरोसा, लेकिन शुभ मुहूर्त कोई नहीं

मेष राशि की लव लाइफ में आज बढ़ेगा भरोसा, लेकिन शुभ मुहूर्त कोई नहीं

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal Today 29 July : मेष राशि स्वामी मंगल आज आपको साहस, ऊर्जा और कठिन निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करेंगे. चंद्रमा बुद्धि, संतान, शिक्षा, प्रेम और निवेश के भाव में गोचर करेंगे. नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. आज शुभ मुहूर्त कोई भी नहीं है. नया और मांगलिक काम न करें.

Aaj Ka Mesh Rashifal Today 29 July/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज उत्तम रहने वाला है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन के नए स्रोत खुलेंगे. त्रिग्रही योग आपको कठिन निर्णय लेने के लिए मजबूती देंगे. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. आज ऋतु वर्षा है. मास आषाढ़ है. तिथि पूर्णिमा है. नक्षत्र उत्तराषाढ़ा है. करण विष्टि और बव है. पक्ष शुक्ल है. योग प्रीति है. आज सूर्योदय 5 बजकर 40 मिनट पर होगा. सूर्यास्त 7 बजकर 4 मिनट पर होगा. आज चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेंगे. आज शुभ मुहूर्त कोई भी नहीं है. नया और मांगलिक काम न करें. अशुभ समय राहुकाल 12 बजकर 27 मिनट से लेकर 2 बजकर 9 मिनट तक रहेगा. आज दिशाशूल उत्तर में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के स्वामी मंगल आपको साहस, ऊर्जा और कठिन निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करेंगे. चंद्रमा पंचम भाव में बुद्धि, संतान, शिक्षा, प्रेम और रचनात्मक और निवेश के भाव में गोचर करेंगे. इससे आपकी सोच सकारात्मक रहेगी. नई योजनाओं पर काम करने का अच्छा अवसर मिलेगा. गुरु का शुभ प्रभाव भाग्य का साथ देगा. बुध आपकी वाणी और निर्णय क्षमता को प्रभावशाली बनाएगा.

मन रहेगा प्रसन्न

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी. अधिक काम के कारण आंखों या सिर में हल्की थकान हो सकती है. नियमित व्यायाम और संतुलित भोजन आपको लाभदायक रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. अविवाहित जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिलने की संभावना है. दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा. परिवार में खुशी और उत्साह का वातावरण रहेगा. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा. परिवार के साथ मनोरंजन या धार्मिक कार्यक्रम में जाने की योजना बन सकती है.

नेतृत्व की क्षमता का सराहना

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. व्यापार के नए अवसर मिल सकते हैं. शेयर बाजार या जोखिम वाले निवेश में अनुभवी व्यक्तियों की सलाह लेकर ही आगे बढ़ें. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और नेतृत्व की क्षमता का सराहना होगा. नई जिम्मेदारियां, पदोन्नति मिलने के संकेत हैं. विद्यार्थी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन अत्यंत शुभ रहेगा. राजनीति, शिक्षा, मीडिया, आईटी, बैंकिंग, प्रबंधन से जुड़े लोगों के लिए विशेष सफलता मिल सकती है.

जरूरतमंद को दें ये चीज
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि के लिए शुभ अंक 5 और भाग्यांक 9 होगा. शुभ रंग पीला और शुभ दिशा पूर्व होगी. गणेश जी का पूजन करें. उनको दुर्वा और मोदक अर्पित करें. ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. किसी विद्यार्थी को पुस्तक, पेन या पीले फल का दान करें. इससे आपका पूरा दिन शुभ रहेगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…

और पढ़ें

Source link

You May Have Missed