मिथुन राशि वालों रहना सावधान…घर से सड़क तक आज खतरे ही खतरे
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 15 July 2026 : नौकरीपेशा और व्यापार से जुड़े मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. अपनी प्राथमिकताओं को दोबारा तय करना होगा. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय लोकल 18 से बताते हैं कि आज सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और विवादों से दूर रहें. प्रेम और पारिवारिक संबंधों में समझदारी दिखाना होगा. जीवनसाथी के साथ किसी पुरानी बात को लेकर मतभेद उभर सकता है. खान-पान को संतुलित रखें. गाड़ी चलाते समय या यात्रा करते समय सावधानी बरतें.
Aaj Ka Mithun Rashifal 15 July 2026/देहरादून. गुप्त नवरात्रि का आज बुधवार, 15 जुलाई से शुभारंभ हो चुका है. आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ ही शक्ति की साधना के ये विशेष नौ दिन शुरू हो गए हैं. आज के दिन से मिथुन राशि वाले लोग व्रत करके माता के निमित्त पूजन करते हैं तो उनको लाभ होगा. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय ने सृष्टि में शक्ति के उद्भव और वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर मंडरा रहे बड़े संकटों को लेकर बेहद महत्वपूर्ण विश्लेषण साझा किया है. लोकल 18 से उन्होंने बताया कि गुप्त नवरात्रि का यह समय केवल पूजा-अर्चना का ही नहीं बल्कि प्रकृति और ब्रह्मांड के बदलते स्वरूप को समझने का भी एक गंभीर संकेत है. ज्योतिषाचार्य संजय कहते हैं कि आज जब दुनिया कई मोर्चों पर संकटों से जूझ रही है, तब गुप्त नवरात्रि में मां की साधना का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है. इस साल के राजा देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं जबकि ग्रहों के सेनापति पराक्रमी मंगल देव हैं. ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को जलवायु, वनस्पति और संपूर्ण मानव जाति के कल्याण का कारक माना गया है. सेनापति मंगल देव को अग्नि, बिजली, युद्ध और बड़े विस्फोटों का कारक माना जाता है. राजा और सेनापति के इस विपरीत स्वभाव वाले तालमेल के कारण ही इस समय दुनिया भर में अत्यधिक उथल-पुथल की स्थितियां बन रही हैं.
आज इनसे रहें दूर
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि नौकरीपेशा और व्यापार से जुड़े मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आज आपके कार्यक्षेत्र में काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है, जिससे आपको अपनी प्राथमिकताओं को दोबारा तय करना होगा. ग्रहों की चाल यह संकेत दे रही है कि आज किसी भी बड़े वित्तीय निवेश या नए व्यावसायिक सौदे को अंतिम रूप देने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें. आज के दिन मिथुन जातक सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और विवादों से दूर रहें.
गुस्सा बिगाड़ सकता है रिश्ता
ज्योतिषाचार्य संजय के मुताबिक, प्रेम और पारिवारिक संबंधों के लिहाज से आज का दिन मिथुन जातकों के लिए समझदारी दिखाने का होगा. जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ किसी पुरानी बात को लेकर वैचारिक मतभेद उभर सकता है. ऐसे में गुस्से या बहस में पड़ने के बजाय शांत रहकर उनकी बात सुनें और आपसी संवाद से मसले को सुलझाएं. अगर आप सिंगल हैं, तो आज जल्दबाजी में किसी के प्रति आकर्षित होने से बचें और किसी भी रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले थोड़ा समय लें.
सेहत रहेगी गड़बड़
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपको ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. पांच तत्वों के बदलते संतुलन और मौसम के उतार-चढ़ाव का सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. आज आपको पेट से जुड़ी समस्याएं, थकान या मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. खुद को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, खान-पान को संतुलित रखें और गाड़ी चलाते समय या यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें


