मिथुन राशि वालों को आज कारोबार में धन लाभ, नौकरी वालों को दिक्कत

मिथुन राशि वालों को आज कारोबार में धन लाभ, नौकरी वालों को दिक्कत

Agency:News18 Uttarakhand

Last Updated:

Mithun ka Aaj ka Rashifal: वैवाहिक संबंधों में आज किसी तीसरे या परिचित सदस्य की एंट्री होने से आपके संबंधों में चल रही सभी समस्याएं, तनाव आदि पर रोक लगेगी. प्रेम संबंधों को लेकर आज (सोमवार) का दिन अच्छा रहेगा.

X

कारोबारियों को आज धन लाभ होगा.

हरिद्वार. आज 10 फरवरी सोमवार का दिन है. आज मिथुन राशि के जातकों के जीवन में कुछ नया होने वाला है. मिथुन राशि वालों के जीवन में खुशियों की एंट्री होने वाली है. घर में खुशियों का माहौल रहेगा. आपके कार्य क्षेत्र को लेकर जो समस्याएं अब तक बनी हुई थीं, उन पर विराम लगना शुरू होगा यानी कार्य क्षेत्र को लेकर आज का दिन अच्छा रहेगा. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं, उनको आज किसी बात को लेकर मालिक या सीनियर से डांट पड़ सकती है. जो जातक नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. वैवाहिक संबंधों में आज किसी तीसरे या परिचित सदस्य की एंट्री होने से आपके संबंधों में चल रही सभी परेशानियों पर रोक लगेगी. प्रेम संबंधों को लेकर आज का दिन अच्छा रहेगा.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि 10 फरवरी सोमवार का दिन वैवाहिक संबंधों और प्रेम संबंधों को लेकर अनुकूल रहेगा. पिछले कुछ दिनों से मिथुन राशि के जातकों के वैवाहिक संबंधों में तनाव, विवाद, लड़ाई-झगड़े के योग बने हुए थे लेकिन आज 10 फरवरी से स्थिति सामान्य शुरू होगी यानी वैवाहिक संबंधों में चल रही सभी समस्याएं खत्म होंगी. आज आपके वैवाहिक संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति या परिचित सदस्य की एंट्री होने से संबंधों में चल रही सभी समस्याएं, तनाव, परेशानी आदि खत्म होगी. प्रेम संबंधों को लेकर आज का दिन सामान्य रहेगा. कल 9 फरवरी को जैसे आपके प्रेम संबंधों में लड़ाई-झगड़ा होने के योग बने हुए थे, आज इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और समय आपके अनुकूल रहेगा.

करियर राशिफल: उन्होंने कहा कि मिथुन राशि के जातकों का करियर को लेकर आज का दिन सामान्य रहेगा. रविवार को करियर को लेकर जो स्थिति बनी हुई थी, आज समय उसके विपरीत रहेगा यानी करियर को लेकर 10 फरवरी का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. मिथुन राशि के जो जातक जॉब की तलाश में हैं, उनके लिए आज आवेदन करना अच्छा रहेगा. नौकरी पाने के लिए जो अड़चनें आ रही थीं, उन सबसे छुटकारा मिलेगा. यदि आपने जॉब के लिए कोई इंटरव्यू दिया है या फिर देने जा रहे हैं, तो दही और चीनी का सेवन जरूर करें. इससे आपको परिणाम अच्छे मिलेंगे.

व्यावसायिक राशिफल: ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज कुछ अच्छे बदलाव होने के योग हैं. आज कारोबार को लेकर समय अच्छा रहेगा. आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें धन लाभ होगा. आज कोई मीटिंग या डील करना आपके लिए अच्छा रहने वाला है. पैसों के लेनदेन या उधार दिया हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं, उनका अपने सीनियर या बॉस से झगड़ा होने के योग हैं. आपके बॉस या सीनियर आपको किसी भी बात को लेकर परेशान कर सकते हैं. कुल मिलाकर नौकरीपेशा लोगों का आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा. उन्हें आज संयम और सावधानी के साथ अपना दिन गुजारना होगा.

Note: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 7895714521 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

homeastro

मिथुन राशि वालों को आज कारोबार में धन लाभ, नौकरी वालों को दिक्कत

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

कन्या राशि वालों को मिलेगा धन का तोहफा, पार्टनर के साथ बढ़ेगा रोमांस, लेकिन परिवार में होगा तकरार

Next post

Aaj Ka Rashifal: उत्साह से भरा रहेगा आज का दिन! आपके काम की होगी सराहना, रिश्तों में भी आएगी मजबूती, जानें अपना राशिफल

You May Have Missed