मिथुन राशि वालों की लव लाइफ में बढ़ेगा प्यार, नौकरी में तरक्की के बन रहे हैं योग
Last Updated:
Mithun Rashifal 24 July: ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि आज शुक्रवार का दिन है और अनुराधा नक्षत्र का निर्माण हो रहा है. इस नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं जिन्हें ज्योतिष शास्त्र में कर्म का कारक माना गया है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि शनिदेव काले रंग के प्रतीक हैं, इसलिए वे कुंडली में जिस भी स्थान या भाव में बैठते हैं वहाँ अपना काला रंग लगा देते हैं.
Mithun Rashifal 24 July: आज 24 जुलाई यानी शुक्रवार का दिन आपके लिए बहेद खास और अच्छा रह सकता है. आज अनुराधा नक्षत्र का योग बन रहा है जिसके स्वामी शनि हैं. अनुराधा का अर्थ सफलता और मित्रता है. इसका मतलब है आज मिथुन जातक आसानी से लोगों को दोस्त बना पाएंगे. इतना ही नहीं, आपकी बातों का असर लोगों पर पड़ेगा और लोग आपकी राय को ध्यान से सुनेंगे. ऑफिस हो या कारोबार, अपनी जिम्मेदारियां समय पर पूरी करने की कोशिश करें. छोटी बातों को नजरअंदाज न करें, क्योंकि वही आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं.
गोचर और नक्षत्र की स्थिति: कर्म और शनि का प्रभाव
देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि आज शुक्रवार का दिन है और अनुराधा नक्षत्र का निर्माण हो रहा है. इस नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं जिन्हें ज्योतिष शास्त्र में कर्म का कारक माना गया है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि शनिदेव काले रंग के प्रतीक हैं, इसलिए वे कुंडली में जिस भी स्थान या भाव में बैठते हैं वहां अपना काला रंग लगा देते हैं. इतना ही नहीं, शनिदेव की दृष्टि जिस भी ग्रह पर पड़ती है, वे उसे भी कृष्णवर्ण यानी काला कर देते हैं.
मीन राशि में शनि का गोचर और वैश्विक जल-संग्राम
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि वर्तमान समय में शनिदेव का गोचर मीन राशि में हो रहा है. ज्योतिष में मीन राशि को मुख्य रूप से पानी, समुद्र और नदियों का प्रतीक माना जाता है. ज्योतिषाचार्य संजय का कहना है कि इसी ग्रह स्थिति का असर वैश्विक स्तर पर दिखाई दे रहा है जहां समुद्र के ऊपर युद्ध की परिस्थितियां बनी हुई हैं जैसा कि हाल ही में होर्मुज जलडमरूमध्य में देखा जा रहा है.
कालसर्प दोष और राहु-केतु का प्रभाव
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार राहु को समुद्र और केतु को नहर का कारक माना जाता है. इस समय गोचर में कालसर्प दोष बना हुआ है जिसके कारण समुद्री मार्ग और व्यापारिक रास्तों में भारी रुकावटें देखने को मिल रही हैं. राहु और केतु की इस विशेष स्थिति के कारण यह चेतावनी भी दी गई है कि परिवार के किसी एक सदस्य पर संकट आने पर उसका प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ सकता है.
मिथुन राशि पर कालसर्प दोष और मौसम का असर
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए कालसर्प दोष का मिला-जुला प्रभाव रहेगा. आज आपका आधा दिन काफी खाली बीत सकता है जबकि बाकी के आधे दिन में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी. संभव है कि अचानक होने वाली बारिश के कारण आपका आधा दिन यूं ही निकल जाए और बाकी बचे समय में आपको अपने सारे काम जल्दी-जल्दी निपटाने पड़ें.
गुरु दृष्टि का शुभ फल: प्रॉपर्टी में निवेश का उत्तम मौका
ज्योतिषाचार्य संजय का कहना है कि राहत की बात यह है कि शनिदेव मीन राशि में विराजमान हैं और मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं जिनकी दृष्टि शनि पर पड़ रही है. माना जाता है कि गुरु ग्रह जिस भी स्थान पर बैठते हैं या दृष्टि डालते हैं, उसे शुद्ध कर देते हैं. इस शुभ प्रभाव के कारण मिथुन राशि के जातकों के सभी रुके हुए काम आज आसानी से बन जाएंगे. अगर आप इस समय संपत्ति या प्रॉपर्टी में निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए बेहद लाभदायक सिद्ध हो सकता है.


