मिथुन राशिफल 30 जुलाई: बदल सकती है नौकरी और रिश्तों की किस्मत

मिथुन राशिफल 30 जुलाई: बदल सकती है नौकरी और रिश्तों की किस्मत

Last Updated:

Mithun Rashifal 30 July 2026: ज्योतिषाचार्य ने कहा कि आज के दिन की खास बात यह है कि इस समय आपकी राशि मिथुन में ही बुध ग्रह उच्च स्थिति में विराजमान हैं. ग्रहों का यह अद्भुत संयोग मिथुन जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ और फलदायी बना रहा है

Mithun Rashifal 30 July 2026: आज 30 जुलाई यानी गुरुवार का दिन है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज चंद्रदेव आठवें भाव यानी मकर राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रदेव की इस स्थिति के चलते मिथुन जातकों का पूरा ध्यान आज अपने अधूरे और पेंडिंग पड़े कामों को समय पर और सही तरीके से पूरा करने पर केंद्रित रहेगा. मकर राशि का अनुशासन आपको काम के प्रति संजीदा बनाए रखेगा जिससे आप दफ्तर या व्यापार में किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचेंगे.

ग्रहों की शुभ युति से मिलेंगे मजबूत फैसले
देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय ने जानकारी दी कि आपकी राशि से दूसरे भाव यानी कर्क राशि में सूर्यदेव और देवगुरु बृहस्पति की शुभ युति बनी हुई है. यह युति मिथुन जातकों के विचारों को बहुत ही सटीक और सही दिशा देगी. आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और आप खुद को मानसिक रूप से ज्यादा स्पष्ट महसूस करेंगे. मीन राशि में वक्री होकर विराजमान शनिदेव आज आपको यह पाठ सिखा रहे हैं कि किसी भी काम में जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है. पुराने रुके हुए कामों को धैर्यपूर्वक निपटाना ही आज आपकी असली सफलता की कुंजी बनेगा.

मिथुन राशि में उच्च के बुध लाएंगे सकारात्मक ऊर्जा
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि आज के दिन की खास बात यह है कि इस समय आपकी राशि मिथुन में ही बुध ग्रह उच्च स्थिति में विराजमान हैं. ग्रहों का यह अद्भुत संयोग मिथुन जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ और फलदायी बना रहा है. राहु के किसी भी नकारात्मक प्रभाव या मानसिक भटकाव से बचने के लिए ज्योतिषाचार्यों का परामर्श है कि आप आज योग और मेडिटेशन पर विशेष ध्यान दें. इससे न सिर्फ राहु की नकारात्मकता दूर होगी बल्कि बुध देव का सकारात्मक प्रभाव आपके जीवन में नई ऊर्जा और नया सवेरा लेकर आएगा.

‘राम’ नाम और लेखन अभ्यास से संवरेगी किस्मत
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि बुध को और ज्यादा मजबूत करने और उनके शुभ प्रभावों को आत्मसात करने के लिए ‘राम’ नाम का जाप करना या लिखना बेहद कारगर उपाय रहेगा. उन्होंने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लिखा हुआ कोई भी शब्द या अक्षर सीधे तौर पर बुध ग्रह से संबंध रखता है. ऐसे में अगर आप एक विद्यार्थी या सीखने वाले इंसान की तरह लिखने का अभ्यास शुरू करते हैं तो इससे आपका बुध ग्रह बलवान होगा. यह आदत आपकी एकाग्रता और फोकस को बढ़ाएगी जिससे आप अपने हर कार्य में सफलता का स्वाद चखेंगे.

जीवन में बड़े बदलाव और नए अवसरों का संकेत
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि आज का दिन आपके लिए मिला-जुला लेकिन काफी सकारात्मक और नए अवसरों से भरा रहने वाला है. ग्रहों का यह विशेष चक्र संकेत दे रहा है कि इस अवधि में मिथुन राशि के जातकों के जीवन में कुछ बड़े, जरूरी और दूरगामी बदलाव भी आ सकते हैं. करियर और व्यक्तिगत जीवन में आने वाले इन बदलावों का खुले दिल से स्वागत करें और अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें. वहीं आप अपने रिलेशनशिप में मिसअंडरस्टैंडिंग से बचेंगे तो आपके रिश्ते मजबूत बने रहेंगे, वरना आज आपके बीच नोकझोंक देखने को मिल सकती है.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…

और पढ़ें

Source link

You May Have Missed