मिथुन जातकों के लिए आज भारी असमंजस का दिन, नौकरी और लव लाइफ में बरतें सावधानी
Last Updated:
Mithun Rashifal Today 4 July 2026: आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद संवेदनशील है. राहु, चंद्रमा और केतु की स्थिति मानसिक तनाव और कन्फ्यूजन बढ़ा सकती है. ज्योतिषाचार्य संजय के अनुसार, वाणी पर संयम रखें और धन हानि से बचें. जानिए आज का संपूर्ण राशिफल.
Mithun Rashifal Today, 4 July 2026: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज 4 जुलाई यानी शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील रहने वाला है. आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. ग्रहों की चाल के अनुसार आज केतु मिथुन राशि में मौजूद हैं, जबकि चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. गौरतलब है कि वर्तमान समय में कुंभ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा है, जिसके कारण इस राशि के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. देहरादून के जाने-माने ज्योतिषाचार्य संजय के मुताबिक, आज ग्रहों की स्थिति मिथुन राशि वालों के लिए मानसिक तनाव, असमंजस और आर्थिक जोखिम लेकर आ रही है, जिससे उन्हें बेहद सतर्क रहना होगा.
रिश्तों में दरार ला सकते हैं आपके कड़वे बोल
देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि आज का दिन मिथुन राशि वाले जातकों के लिए मिला-जुला साबित होने वाला है. आज के दिन मिथुन राशि के जातकों को अपनी वाणी पर विशेष संयम रखने की जरूरत होगी, क्योंकि आपके अनियंत्रित शब्द आपके बने-बनाए रिश्तों में दरार लाने का काम कर सकते हैं. इसके अलावा आर्थिक मामलों में भी मिथुन राशि के लोगों को आज काफी सतर्क रहने की जरूरत है, अन्यथा धन हानि के योग बन सकते हैं.
राहु और चंद्रमा का कॉम्बिनेशन बढ़ाएगा कन्फ्यूजन
ज्योतिषाचार्य संजय ने ग्रहों की सूक्ष्म गणना करते हुए बताया कि इस समय राहु और चंद्रमा का कॉम्बिनेशन मिथुन राशि के भाग्य स्थान पर गोचर कर रहा है. इसके साथ ही चंद्रमा और सूर्य दोनों पर ही राहु की दृष्टि बनी हुई है. राहु वर्तमान में लग्न में बैठा हुआ है, जो जातकों के जीवन में उदासी का आलम और भारी कन्फ्यूजन जैसी स्थितियों को जन्म देता है. इस नकारात्मक प्रभाव के कारण आज मिथुन राशि वाले जातकों को मानसिक तनाव और अशांति का सामना करना पड़ सकता है.
असमंजस के कारण आज नहीं ले पाएंगे बड़े फैसले
ज्योतिषाचार्य संजय ने बताया कि इस समय देवगुरु बृहस्पति और बुध एक साथ बैठे हुए हैं. ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों को असंगत ग्रह माना जाता है और वर्तमान में ये दोनों आपकी वाणी के स्थान पर विराजमान हैं. बृहस्पति को ज्ञान और बुध को बुद्धि का ग्रह माना जाता है. इन दोनों के एक साथ होने से ज्ञान और बुद्धि में उचित तालमेल नहीं बैठ पाएगा, जिसके कारण आपको आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में गंभीर समस्याएं आएंगी और आप पूरे दिन असमंजस की स्थिति में रहेंगे.
शनि और बृहस्पति की युति से दुनियाभर में उथल-पुथल
वैश्विक परिदृश्य पर बात करते हुए ज्योतिषाचार्य संजय ने एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि इस समय बृहस्पति और शनि दोनों मूल त्रिकोण में आमने-सामने हैं, जिसे ज्योतिषीय भाषा में एक तरह का श्राप माना जाता है. इसी अशुभ प्रभाव की वजह से इस समय यूरोप जैसे ठंडे देशों में भी तापमान रिकॉर्ड स्तर पर बहुत ज्यादा बना हुआ है. शनि और बृहस्पति के इस आमने-सामने होने के टकराव के कारण ही आज पूरी धरती पर अलग-अलग जगहों पर बाढ़, भीषण गर्मी और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाएं लगातार घट रही हैं.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें


