मि​थुन की उन्नति, कर्क न लें जोखिम, तुला विरोधियों से रहें सचेत!जानें वैशाख पूर्णिमा उपाय

मि​थुन की उन्नति, कर्क न लें जोखिम, तुला विरोधियों से रहें सचेत!जानें वैशाख पूर्णिमा उपाय

Today Horoscope 1 May 2026: कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना बताती हैं कि आज वैशाख शुक्ल पूर्णिमा तिथि, स्वाति नक्षत्र, सिद्धि योग और तुला राशि में चंद्रमा है. आज कै दैनिक राशिफल के अनुसार, मिथुन वालों के मान सम्मान में वृद्धि होगी, करियर में उन्नति का दिन है. आज कर्क वाले खर्च करने में जल्दबाजी न करें. जोखिम उठाने की प्रवृत्ति से बचें. तुला वाले लोग आज जॉब और व्यापार दोनों में ही उन्नति करेंगे. लेकिप आप विरोधियों से बचें. छोटी-मोटी बातों में न उलझें. कैसा रहेगा आज का दिन? जानने के लिए पढ़ें आज का दैनिक राशिफल और अपनी राशि के लिए विशेष उपाय.

मेष का राशिफल
आज नक्षत्र स्वामी मेष की राशि से द्वादश विराजमान रहेंगे, आय के बाहरी स्रोत खुलेंगे, नई संभावनाओं का उदय होगा. अपने कामों को सफल करने के लिए सकारात्मक सोच और अपने बुद्धि विवेक पर भरोसा करिए. आज गलत संगत के चलते काम बिगड़ सकते हैं. जॉब में आप की पोजीशन स्ट्रांग होगी, व्यापारिक गतिविधियां तेज रहेंगी. पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी. स्वाथ्य का ध्यान रखें, लेन देन और निवेश में सजग रहें. उच्च मनोबल के लिए आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 56% तक मिलेगा.

वृषभ का राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए आज षष्टम भाव पूर्णता प्रभावित रहेगा, वहीं बुध का गोचर व्यय भाव से आरंभ हो रहा है. आज उच्च मनोबल से कार्य करें, अधिक सतर्कता और सूझबूझ से निर्णय लें, खासकर निवेश और खर्च को लेकर. कार्यक्षेत्र में आज अधिक जिम्मेदारियां महसूस करेंगे, जो तनाव का कारण बन सकती हैं. वहीं जॉब में बदलाव को लेकर मनोभाव बनेंगे, पर थोड़ा सोचकर और बन रही नई वास्तविकताओं को समझकर निर्णय लें. व्यापार के लिए विस्तार का दिन रहेगा, बड़े निवेश की जगह आज छोटे निवेश करना अधिक लाभकारी रहेगा. लोगों के प्रभाव को अपने ऊपर हावी न होने दें. आज रिश्तों के लिहाज से दिन मध्यम रहेगा, दांपत्य जीवन सहज रहेगा, स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा, बस तनाव और थकावट से परेशान हो सकते हैं. आज मां दुर्गा की उपासना से दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 57% प्रतिशत तक मिलेगा.

मिथुन का राशिफल
मिथुन राशि के लिए चंद्रमा का गोचर पंचम भाव से हो रहा है और बुध का गोचर लाभ भाव से आरंभ हुआ है. आज मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन है. आपके कार्यों को सरहाना मिलेगी, बस बेवजह के क्रोध और अड़ियल स्वभाव से बचें. जॉब में उन्नति और लोगों का सहयोग रहेगा, पर परिवर्तन के लिहाज से आज दिन अनुकूल नहीं है. व्यापारिक गतिविधियां तेज और लाभ की स्थितियां मिलेंगी. पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी, घूमने फिरने का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. मां दुर्गा की उपासना कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 66% तक ​रहेगा.

कर्क का राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर आज सुख भाव से हो रहा है, वहीं बुध का गोचर आपकी राशि से दशम आरंभ हो रहा है. आज का दिन अनुकूल है, सुख और सुविधाओं में वृद्धि होगी. जॉब को लेकर आज दिन अधिक अनुकूल रहेगा, वहीं व्यापारिक उतार-चढ़ाव रहेगा. आज कई कार्यों को एक साथ लेकर चलने की प्रवृत्ति आपको भारी पड़ सकती है और असमंजस की स्थिति बनने पर गलत निर्णय ले सकते हैं. वहीं यात्राओं के योग बन रहे हैं. विस्तार के लिए खर्च करने में जल्दबाजी न करें. जोखिम उठाने की प्रवृत्ति से बहुत बचें आज. रिश्तों के लिए दिन सामान्य और स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. आज हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 63% तक मिलेगा.

सिंह का राशिफल
चंद्र देव आपकी राशि के लिए पराक्रम भाव से गोचर करेंगे, वहीं बुध का गोचर आपके भाग्य भाव से आरम्भ हो रहा है. उच्च मनोबल से और प्रोत्साहित होकर अगर आज कार्य करेंगे तो निश्चित तौर पर आपकी मेहनत को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. जॉब और व्यापार दोनों में ही नए अनुबंध, नए प्रोजेक्ट आपका ध्यान आकर्षित कर सकते हैं. वहीं पुरानी कार्य प्रणाली को नवीनता देने का प्रयास भी रहेगा. आधिकारिक वर्ग और मैनेजमेंट का सहयोग मिलेगा, पर वही भूमि संबंधी कार्य, नयी खरीद फरोख्त मे सतर्कता रखें. रिश्तों और दांपत्य जीवन को लेकर आज उतार चढ़ाव मिल सकता है. मानसिक तनाव और विवादों को आज बढ़ने ना दें. भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. आज भाग्य 76% आपके साथ रहेगा.

कन्या का राशिफल
कन्या राशि के लिए आय भाव पूरी तरह प्रभावित रहेगा, वहीं बुध राशि परिवर्तन कर आपकी राशि से अष्टम विराजमान होंगे. अचानक से अनेक संभावनाओं का उदय होते हुए दिखेगा. लोगों से संपर्क बढ़ेगा, पर जल्दबाजी से बचें. लेन देन और आर्थिक पक्ष के निर्णय सोच समझ कर लें. जॉब में अनुकूलताएं मिलेंगी, पर कोई बड़ा निर्णय ना लें. व्यापारिक उभार चढ़ा रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. रिश्तों में सहजता रहेगी. भाग्य का का साथ 57% तक रहेगा. हनुमान जी का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें.

तुला का राशिफल
आज चंद्र देव वृषभ की ही राशि में विराजमान होंगे, वहीं आज बुध का गोचर आप की राशि से सप्तम आरम्भ हो चुका है. अपने बुद्धि विवेक से धैर्यता के साथ कार्य करेंगे, तो सफलता प्राप्त कर पाएंगे. आपके कार्यों को लेकर मान सम्मान और यश बढ़ेगा. जॉब और व्यापार दोनों में ही उन्नति और लाभ की स्थितियां मिलेंगी, बस विरोधियों से सचेत रहें. छोटी-मोटी बातों में उलझ कर तनाव ना लें. दिन की सार्थकता का लाभ उठाएं, रिश्तों में सामंजस बढ़ेगा. लोगों का सहयोग प्राप्त होगा, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. भगवान गणेश का ध्यान करें. भाग्य 72% तक साथ देगा.

वृश्चिक का राशिफल
वृश्चिक राशि के लिए आज पूरी तरह से व्यय भाव प्रभावित रहेगा, वहीं बुध का गोचर आप की राशि से षष्टम रहेगा. आज का दिन कार्यों को लेकर सहजता लायेगा, व्यापारिक विस्तार के लिए दिन अनुकूल है. यात्राओं के योग भी बन रहे हैं, कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा. खासकर जॉब में आधिकारिक वर्ग को प्रसन्न करना आज थोड़ा मुश्किल है, इसलिए काम की निरंतरता बनाए रखें, सफल रहें. पारिवारिक दृष्टि से भी आज दिन मध्यम है. दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य की कमी महसूस करेंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आज भगवान शंकर का पूजन का दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 57% तक रहेगा.

धनु का राशिफल
धनु राशि के लिए लाभ भाव पूर्णता प्रभावित रहेगा, वहीं पंचम भाव में आज बुध का गोचर आरंभ होगा, जो वास्तविक रूप से आपके कार्य कौशल को नयी पहचान दे सकता है. जॉब के लिए अनुकूल समय है, खासकर अकाउंट्स, मार्केटिंग और मीडिया के लोगों को लाभ मिलेगा. वहीं व्यापारिक क्षेत्र में नए प्रयोग करने की मानसिकता बनेगी, जिसको लेकर आप आगे बढ़ सकते हैं. समय का साथ रहेगा, पर वर्तमान के कार्यों पर भी पूर्ण ध्यान दें. आज रिश्तों में सहजता रहेगी, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. आज भगवान सूर्य का ध्यान और प्रणाम कर दिन की शुरुआत करें. आज भाग्य 55% तक ही साथ देगा.

मकर का राशिफल
चंद्र देव आज आपकी राशि से कर्म भाव पर गोचर करेंगे, वहीं बुध का राशि परिवर्तन आप के लिये सुख भाव में होगा, जो आपको नवीन कार्यों से जोड़ेगा, पुराने रुके कार्यों में गति आएगी. लोगों से संपर्क बढ़ेगा, वही जॉब में आधिकारिक वर्ग का सहयोग रहेगा, नई जॉब के प्रयास भी सफल रहेंगे. व्यापार में गतिशीलता रहेगी, पर लाभ की स्थितियां मध्यम बन रही हैं. वहीं आज किए गए कार्यों के दूरगामी परिणाम अच्छे मिलते दिख रहे हैं, पारिवारिक दृष्टि से सहयोग बढ़ेगा. लोगों में आपसी सामंजस बन पायेगा, आज विशेष रूप से अधिक खर्च और उधर लेनदेन से बचें. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. आज भगवान विष्णु का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य 62% तक साथ देगा.

कुंभ का राशिफल
चंद्र देव आज आपकी राशि से भाग्य भाव में गोचर करेंगे, वहीं बुध का राशि परिवर्तन पराक्रम भाव मे हो रहा है. आज आप के भाग्य और मेहनत का साथ होना जीवन में खुशियों का संचार करेगा. अपने कमिटमेंट्स को पूरा कर पायेंगे, जॉब के लिये समय अनुकूल है, बस व्यवहारिक रूप से छोटी छोटी बुरा लगने वाली बातों को नजर अंदाज करें. वहीं जॉब या व्यापार निवेश को लेकर आज सजग रहें, जॉब की अपेक्षा व्यापारिक गति तेज रहेगी. पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी. दाम्पत्य जीवन में एक दूसरे की संवेदनाओं को समझने की जरूरत रहेगी. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. आज माँ दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य 64% तक साथ देगा.

मीन का राशिफल
आपकी राशि से आज चंद्र देव अष्टम विराजमान होंगे, वहीं बुध का राशि परिवर्तन आप की राशि से दूसरे स्थान पर हुआ है. आज का दिन आर्थिक रूप से उतार चढ़ाव देगा, खर्च पर नियंत्रण रखने की जरुरत है. आज अचानक से कोई नयी योजना, नये काम या नये स्थान से जुड़ेंगे, जो जीवन में परिवर्तन ला सकता है. जॉब मे ट्रांसफर या अच्छे प्लेसमेन्ट की खबर भी मिल सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से सावधानी रखें, वहीं वाहन चलाते समय सतर्क रहें, यात्राओं मे थोड़ा सजग रहें. रिश्तों को लेकर दिन सामान्य रहेगा. भाग्य का साथ 77% तक मिलेगा. भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

Source link

You May Have Missed