मिथुन का आर्थिक पक्ष मजबूत, कर्क पर भाग्य मेहरबान, सिंह करेंगे उन्नति!जानें आज का खास उपाय

मिथुन का आर्थिक पक्ष मजबूत, कर्क पर भाग्य मेहरबान, सिंह करेंगे उन्नति!जानें आज का खास उपाय

Today Horoscope 24 April 2026: आज वैशाख शुक्ल अष्टमी तिथि, पुष्य नक्षत्र, विष्टि करण है. आज रात रवि योग है और बगलामुखी जन्मोत्सव है. आज मिथुन वालों की आय बढ़ेगी और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, वहीं कर्क राशिवालों पर भाग्य सबसे अधिक 77% तक मे​हरबान रहेगा. आज के दिन सिंह वाले उन्नति करेंगे. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना से जानें आज का दैनिक राशिफल और 12 राशियों का विशेष ज्योतिष उपाय.

मेष का राशिफल
आज चन्द्रमा का गोचर मेष के लिए अत्यंत शुभ रहेगा. मनचाहे कार्य पूरे होंगे. लोगों से सराहना भी प्राप्त होगी, बस मेहनत से पीछे ना हटें. अवसरों का उपयोग जरूर करें. यात्रा के योग भी बना रहे हैं. व्यापार के विस्तार के लिए आप आज सजग और गतिशील रहेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन उत्तम है. पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का समय थोड़ा मध्य जाने वाला है. लोगों की उम्मीदें आपसे बहुत अधिक रहेंगी. विद्यार्थी वर्ग को आज सजगता से प्रयास करते रहना चाहिए, तभी सफलता मिलेगी. आज पीले चंदन का तिलक लगाएं और भगवान राम का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 72% तक मिलेगा.

वृषभ का राशिफल
आज चन्द्रमा का गोचर वृषभ के पराक्रम भाव से होगा, आज अधिक जिम्मेदारियों के चलते भी उच्च मनोबल से कार्य करते रहेंगे. उत्साहित रहेंगे जीवन को लेकर. जॉब में भी कुछ उतार-चढ़ाव मिल सकते हैं, पर अंत में सफलता ही प्राप्त करेंगे आप. वहीं व्यापारिक गतिविधियां तेज रहेंगी, लेनदेन बना रहेगा. लाभ की स्थिति भी प्राप्त होगी, पर रिश्तों को लेकर आज अधिक संवेदनशीलता आपको तनाव दे सकती है. स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. आज माँ दुर्गा का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 56% मिलेगा.

मिथुन का राशिफल
आज चन्द्रमा का गोचर मिथुन की राशि से आय भाव को प्रभावित करेगा, आज आप के कामों में सहजता रहेगी. आपके काम को सराहा जाएगा, आधिकारिक वर्ग का सहयोग रहेगा. नई जॉब, इंटरव्यू और प्लानिंग के लिए अनुकूल समय है, वहीं व्यापारिक वर्ग को भी लाभ रहेगा. निवेश कर सकते हैं. आय में वृद्धि, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. आज अपनी वाणी की मधुरता पर ध्यान दें, रिश्तों में भी सहजता बढ़ेगी. आपके कटु शब्द कार्य क्षेत्र में भी बने बनाये कार्यों को बिगाड़ सकते हैं. स्वास्थ्य अनुकूल है. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 66% तक मिलेगा.

कर्क का राशिफल
आज चन्द्रमा का गोचर कर्क की ही राशि से हो रहा है. आज उतार-चढ़ाव से भरा दिन रहेगा, भावुकता के चलते आपके काम प्रभावित हो सकते हैं. व्यापारिक गति तेज रहेगी, लोगों से मेल जोल बढ़ाने का समय रहेगा, पर अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें. जॉब मे जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. आप अपनी बुद्धि विवेक से कार्य में सफलता भी अर्जित करेंगे. आज के दिन रिश्तों में सहजता रहेगी. संतान पक्ष को लेकर सुखद समाचार प्राप्त होंगे. स्वास्थ्य में जरूर कुछ उतार-चढ़ाव रह सकता है. आज भगवान कृष्ण का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य 77% तक साथ देगा.

सिंह का राशिफल
आज चन्द्रमा का गोचर सिंह राशि से व्यय भाव मे हो रहा है. आज का दिन आपको उन्नति के अवसर प्रदान करेगा, आय के स्रोत बढ़ेंगे. लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी, पर वहीं अपनी सुख सुविधाओं को लेकर अत्यधिक खर्च पर नियंत्रण रखें. वाद विवाद की संभावनाओं से बचें, नियमों के उलंघन से तनाव और हानि हो सकती है. स्वाथ्य अनुकूल रहेगा, वहीं रिश्तों में अधिक उम्मीद आज तनाव दे सकती है. संतान को आज समय दें. आज सूर्य दर्शन करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य 57% तक साथ देगा.

कन्या का राशिफल
आज कन्या के आय भाव पर पूरा प्रभाव रहेगा. सोची समझी रणनीति के तहत कार्य करें. आर्थिक उन्नति को लेकर किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. नए निवेश और व्यापारिक विस्तार के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर आप सफल रहेंगे. आज पद प्रतिष्ठा और सम्मान में भी वृद्धि प्राप्त करेंगे. उच्च महत्वाकांक्षाओं से बचें. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. रिश्तों में सहजता रहेगी. आज भगवान कृष्ण का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 55% से अधिक रहेगा.

तुला का राशिफल
आज का दिन कर्म प्रधान रहेगा. चन्द्रमा तुला की राशि से कर्म भाव में गोचर करेंगे. इस अवसर का लाभ उठाएं, हालांकि आज छोटी छोटी बातों को लेकर तनाव हो सकता है. लोग आज आप के मनोबल को कमजोर करने की कोशिश करेंगे. उच्च मनोबल से काम करें, सफल रहेंगे. पारिवारिक रिश्तों में सहजता आएगी. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 60% तक मिलने की उम्मीद है.

वृश्चिक का राशिफल
वृश्चिक की राशि का भाग्य भाव आज जाग्रत होगा, आज थोड़ा रुककर अपने कार्यों का आंकलन करें और अपनी स्थित को मजबूत करने के लिये भरसक प्रयास करिये. व्यर्थ में समय गवाने से बचें. जॉब मे अधिकारिक वर्ग का सहयोग रहेगा. लोगों से मेल जोल बढ़ेगा, व्यापारिक गति तेज होंगी, रिश्तों में सहजता रहेगी. स्वाथ्य सामान्य रहेगा. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर काम की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 68% तक मिलेगा.

धनु का राशिफल
आज धनु की राशि से अष्टम विराजमान होंगे चंद्र देव. उच्च मनोबल के चलते अपने सारे काम सफलता से कर पाएंगे, पर ओवर कॉन्फिडेंस के चलते जोखिम उठाने से बचें. जॉब मे नयी जिम्मेदारी मिल सकती है. वहीं व्यापार को लेकर उत्साहित रहेंगे, कुछ बदलाव करने के लिय प्रयास कर सकते है, सफल रहेंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, वहीं रिश्तों को लेकर भी पारदर्शिता रखें. भगवान राम का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 66% रहेगा.

मकर का राशिफल
आज आपका कार्य क्षेत्र पूरी तरह से प्रभावित रहेगा, अपने कामों को लेकर गतिशील रहें, सम्पर्क बढ़ाएं, यात्रा भी करनी पड़े तो आज संकोच न करें. अपने काम को लेकर अपने प्रेजेंटेशन को लेकर जितना आप सजग रहेंगे, उतना लाभ और सफलता प्राप्त करेंगे. व्यापारिक वर्ग के लिए आज का दिन विशेष रहेगा. जितनी मेहनत उतना लाभ मिलेगा. आज का दिन आपको स्थायित्व प्रदान करने में सहायक होगा. रिश्ते सामान्य से बेहतर रहेंगे, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. आज हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 60% तक रहेगा.

कुंभ का राशिफल
आज धनु की राशि से षष्टम विराजमान होंगे चंद्र देव. आज का दिन विषमताओं में भी सम्भावनाओं का उदय करा सकता है. बस जल्दबाजी से बचें और अपने आसपास के लोगो पर आँख बंद कर विश्वास ना करें. अपने काम पर स्वयं ध्यान दें, आगे से आगे अपने को प्रस्तुत करें,. जॉब में परिवर्तन हो सकता है. व्यापार सामान्य से बेहतर रहेगा, लेन देन और निवेश में सजग रहें. स्वास्थ्य भी कमजोर रह सकता है. ध्यान रखें, रिश्तों के लिये दिन सामान्य रहेगा. आज भगवान गणेश का ध्यान कर काम की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 55% रहेगा.

मीन का राशिफल
आप की राशि से पंचम विराजमान होंगे चंद्र देव. आज नये अवसर प्राप्त होंगे. कुछ नया सीखने को मिलेगा, वहीं आर्थिक उन्नति के लिये किये गये प्रयास सफल होंगे. विद्यार्थी वर्ग के लिये समय अनुकूल है. नये जॉब की तलाश और इंटरव्यू के लिये समय अनुकूल है. व्यापारिक लेन देन बढ़ेगा, लाभ प्राप्त कर पायेंगे, संतान को लेकर सुखद समाचार प्राप्त होंगे और स्वास्थ्य में लाभ रहेगा. आज हनुमान जी का ध्यान कर काम की शुरुआत करने से उच्च मनोबल रहेगा. भय हटेगा. भाग्य का साथ 58% तक रहेगा.

Source link

You May Have Missed