मकर वालों के लिए खुलेंगे सौभाग्य के द्वार, लेकिन एक गलती बिगाड़ सकती है सब कुछ

मकर वालों के लिए खुलेंगे सौभाग्य के द्वार, लेकिन एक गलती बिगाड़ सकती है सब कुछ

Last Updated:

Aaj Ka Makar Rashifal 25 January 2026 : आज का दिन मकर राशि वालों के लिए शुभ है. विशेष रूप से विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े किसी अवसर के योग बन सकते हैं.आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करें और दान करें, इससे मन की अशांति दूर होगी और सौभाग्य में वृद्धि होगी.

ख़बरें फटाफट

मकर राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन 

Aaj Ka Rashifal. मकर राशि के जातकों के लिए आज यानी 25 जनवरी 2026 का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है, लेकिन कुछ मामलों में सावधानी बरतना बेहद ज़रूरी होगा. आज आपको किसी पुराने दोस्त या करीबी की अनदेखी करने से बचना होगा. क्योंकि ऐसा करने से रिश्तों में दूरी आ सकती है. कार्यक्षेत्र में काम पूरे होने में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं, जिससे मन कुछ परेशान रह सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखने से स्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी.

जयपुर की मशहूर ज्योतिषी डॉ दीप्ति शर्मा का कहना है कि आज का दिन मकर राशि वालों के लिए शुभ है. विशेष रूप से विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े किसी अवसर के योग बन सकते हैं.आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करें और दान करें, इससे मन की अशांति दूर होगी और सौभाग्य में वृद्धि होगी.

धन के मामले में शुभ संकेत
धन के मामले में आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है. बिजनेस करने वाले जातकों को परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा. किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है. जो लोग नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनके प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होती नजर आएगी और रुके हुए धन की प्राप्ति भी हो सकती है.

विवादों से रहें दूर
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. कार्यस्थल पर अपने सहयोगियों और सीनियर अधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखना बेहद जरूरी है. किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें. जो लोग प्रमोशन या बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा.

इस मामले में लापरवाही न करें
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन राहत भरा रहेगा. पिछले कुछ दिनों की तुलना में आप खुद को ज्यादा ऊर्जावान और फिट महसूस करेंगे. हालांकि लापरवाही से बचें और खान-पान का विशेष ध्यान रखें. हल्का व्यायाम और योग आपके लिए लाभदायक रहेगा.

दिखेंगी जीवनसाथी की कमियां
आज का लव राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों का विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है. प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी. वहीं विवाहित जातकों को अपने जीवनसाथी की कुछ कमियां नजर आ सकती हैं, जिससे रिश्ते में तनाव पैदा हो सकता है. बातचीत और समझदारी से मामलों को सुलझाने की कोशिश करें.

संयम बनाए रखना बहुत जरूरी
पारिवारिक जीवन में आज उतार-चढ़ाव रह सकता है. किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बड़ों का सम्मान और संयम बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

About the Author

authorimg

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

homeastro

मकर वालों के लिए खुलेंगे सौभाग्य के द्वार, लेकिन एक गलती बिगाड़ सकती है सब कुछ

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed